फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Modi Haryana Rally: इंडी गठबंधन को किसी भी कीमत पर सत्ता चाहिए, वो कीमत है देश की सुरक्षा...

Sat, 18 May 2024 05:52 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला, सोनीपत (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sat, 18 May 2024 05:52 PM IST
खास बातें

PM Narendra Modi Rally In Haryana News in Hindi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोनीपत के गोहाना में पहुंचे। इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी विशेष विमान से अंबाला छावनी के एयरफोर्स स्टेशन पहुंचे, जहां से सड़क मार्ग से रैली स्थल तक पहुंचे। 

विज्ञापन
Haryana Lok Sabha Election 2024 Live PM Modi Rally in Ambala Gohana Sonipat Public Meeting News in Hindi
सोनीपत के गोहाना में संबोधित करते पीएम नरेंद्र मोदी। - फोटो : Youtube @ Narender Modi

लाइव अपडेट

05:41 PM, 18-May-2024
पीएम मोदी ने कहा कि मैंने सालों तक हरियाणा की रोटी खाई है। माताओं का कर्ज है इसे मोदी अपनी मेहनत से लाैटाएगा। यह मोदी का विश्वास नहीं संकल्प है।

आज हरियाणा से 12 एक्सप्रेस वे, इनमें चार सोनीपत से, खरखाैदा में मारुति प्लांट, जींद में पानी की समस्या दूर की। आयुष्मान कार्ड बनवाकर मुफ्त इलाज की गारंटी दी। चार जून के बाद तीसरी सरकार में आपके परिवार में 70 साल से ऊपर जो भी है, इनकी बीमारी में इलाज का जिम्मा मोदी का होगा।

हरियाणा के सपनों को पूरा करना है हरियाणा मोदी को हिम्मत और आशीर्वाद भी देता है। सोनीपत से बड़ाैली और रोहतक से अरविंंद शर्मा का वोट सीधी मोदी के खाते में जाएगा। ज्यादा से ज्यादा बूथ जीतेंगे, मतदान कराएंगे ज्यादा से ज्यादा लोगों से मिलें और कहना मोदी जी आए थे उन्होंंने राम राम कहा है। मेरा राम राम पहुंचा देंगे। उन्होंने भारत माता की जय के साथ संबाेधन पूरा किया।
05:36 PM, 18-May-2024
पीएम मोदी ने कहा कि इंडी गठबंधन के नेता कहते हैं कि राम मंदिर बेकार है। एक नेता बाहर निकलकर कहते हैं कि अदालत के निर्णय को कैसे उलट किया जाए, राम लला को कैसे टेंट में भेजा जाए। साथियों इन्हें जवाब मिलेगा कि नहीं।

पीएम ने कहा कि हरियाणा के युवा खेलों में अपना झंडा गाड़ रहा है। मोदी ने तीन गुणा बजट बढ़ा दिया। खूब खेलो, खिलाड़ियों को विदेश में ट्रेनिंग देनी हो, हजारों खिलाड़ियों को टॉप योजना का बजट मिल रहा है। ओलंपिक में भारत ने अब तक सबसे ज्यादा मेडल जीते। एशियन खेल में रिकॉर्ड बनाया।
अभी से 2036 ओलंपिक भारत में लाने का काम कर रहा है, पहला ओलंपिक होगा, उसमें हरियाणा और सोनीपत के युवा जीतेंगे। उसमें हम हरियाणा और सोनीपत के युवाओं को सोना लाते देखेंगे।
विज्ञापन
05:35 PM, 18-May-2024
इकबाल अंसारी जो जीवन भर केस लड़ते थे पिता जी भी बाबरी मस्जिद के लिए केस लड़ते थे उन्होंने कहा मेेरी लड़ाई पूरी हुई। निमंत्रण मिला तो खुद आकर बैठे और हिस्सा लिया।
05:27 PM, 18-May-2024
ये कहते हैं एक्सरे मशीन, जमीन कितनी है, मंगलसूत्र कहां है। सारी संपत्ति अगर आपकी जरूरत से ज्यादा है ये वोट जिहाद वालों को बांट देंगे। क्या आप इसे छिनने देंगे। संपत्ति अपने संतानों को देकर जाने की हर मां-बाप की इच्छा होती है। अब ये कांग्रेस वाले लाए हैं कि आपके मरने के बाद आपकी संपत्ति आपकी संतानों के पास नहीं जाएगी। आपकी आधी से ज्यादा ये सरकार ले लेगी और जो बची वो आपके बच्चे को जाएगी।

बाबा साहेब ने दलित और पिछड़ों का आरक्षर सुरक्षित किया। संविधानसभा में सबने तय किया कि धर्म के आधार पर आरक्षण नहीं होगा। यह ये कांग्रेस वाले बाबा साहेब की पीठ पर छुरा घोंपने का काम कर रहे हैं और ये काम कर्नाटक में शुरु कर दिया। वहां जितने भी मुसलमाान हैं सबको रातोरात ओबीसी घोषित कर दिया। ओबीसी के आररक्षण में डाका डाल दिया। उन्हें लूट लिया। अब यही मॉडल पूरे देश में लागू करना चाहते हैं। 

क्या ऐसे इंडी गठबंधन को हरियाणा में एक भी सीट मिलनी चाहिए। इन्हें आपकी भावनाओं की कोई परवाह नहीं है। अयोध्या में पांच साै साल के इंतजाार के बाद प्रभु राम का मंदिर बनाने की इच्छा पूरी हुई। रामलला अपने भव्य मंदिर में विराजमान हुए।

आपको हर हिंदुस्तानी को खुशी हुई, जय श्रीराम। जब देश आजाद हुआ उसके दूसरे दिन ही राम मंदिर बनना चाहिए था। इन्होंने लटकाया, अदालत में ले गए। अपने वोट जिहाद वालों को खुश किया। राम मंदिर के ट्रस्टी ने न्योता दिया कि प्राण प्रतिष्ठा में आइए इन्होंंने निमंत्रण ठुकरा दिया क्या आप उन्हें स्वीकार कर सकते हैं।
05:26 PM, 18-May-2024
सीमा पर हमारे हरियाणा के जो छोरे खड़े हैं मोदी ने उनको खुली छूट दे दी। अब गोलियां गिनने की जरूरत नहीं है। नतीजा अब आपके सामने है। मोदी के इन फैसलों से कांग्रेस और इंडी का कलेजा फट रहा है। उनसे पाकिस्तान की हालत देखी नहीं जा रही हहै। अब कांग्रेस वाले पाकिस्तान के प्रवक्ता बन गए हैं और उनकी तरफ से भारत को धमकी देते हैं। कहते हैं जरा डरो ये पाकिस्तान के पास परमाणु बम है। ये मुझे आंखें दिखा रहे हैं। वो मोदी को पहचान नहीं पाए हैं। जनता से पूछा कि क्या भारत को पाकिस्तान से डरना चाहिए क्या। 

उन्होंने कहा कि ये मोदी का दाैर है। हम घर में घुसकर मारते हैं। कांग्रेस सारे पैतरे केवल तुष्टीकरण के लिए चला रही है। इन्होंने जो घोषणा पत्र बनाया है वो पूरा मुस्लिम लीग वाला घोषणा पत्र है।
05:24 PM, 18-May-2024

दुश्मन वही है हालात बदले कि नहीं

पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस के समय रोज सीमा पर फायरिंग होती थी। गिनती होती थी सीजफायर कितनी बार तोड़ा। दुश्मन वही है हालात बदले कि नहीं। किसने हालात बदले, ये मोदी ने नहीं आपके एक वोट ने किया है। ये आपके वोट की ताकत है कि दुश्मन के बम को भी ताले लग जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
05:23 PM, 18-May-2024
पीएम मोदी ने कहा कि इनके नेता कह रहे हैं कि धारा 370 की दीवार हमने कब्रिस्तान में गाड़ दी है। ये कहते हैं कश्मीर में फिर 370 लगाएंगे यानी फिर आतंकवाद खून-खराबा को खुली छूट। मैं हरियाणा की वीर धरती से कहना चाहता हूं कांग्रेस वालो, कश्मीर में केवल हमारा तिरंगा लहराएगा। कांग्रेस वालो लिख लो ये मोदी है ये 370 को वापस लाने के सपने छोड़ दो। कोशिश करोगे तो लेने के देने पड़ जाएंगे।
05:22 PM, 18-May-2024
पीएम मोदी ने कहा कि क्या आप देश को वापस अस्थिरता के उस दाैर में जाने देेंगे क्या। कांग्रेस देश विरोधी एजेंडे को छिपा नहीं रही। कह रही मोदी जी ने 10 साल में जो भी किया है उसे चाैपट कर देंगे। चुनाव जीतकर मोदी के काम को उलट देंगे, चाैपट कर देंगे।
05:12 PM, 18-May-2024
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंच से भाषण शुरू कर सबसे पहले साेनीपत की जनता को राम-राम बोला। पीएम ने कहा कि मैं सोनीपत की पवित्र भूमि को प्रणाम करता हूं। हरियाणा की धरती युद्ध में भी गीता का ज्ञाान सुनाती है। जब मुकाबला सत्य और असत्य के बीच में हो तो विजय सत्य की ही होती है। 24 के कुरुक्षेत्र में आज एक ओर देश का विकास है। दूसरी ओर वोट जिहाद है। एक तरफ विकास की बात है और दूसरी तरफ वोट जिहाद की बात है काैन जीतेगा। आपके जवाब ने तय कर दिया है। 4 जून को मातूराम की जलेबी का क्या होगा। सारी खाली हो जाएगी।

पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस 10 साल से सत्ता से बाहर है। पूरी तरह बाैखला रही है। इन्हें वो पुराने दिन याद आ रहे हैं जब शाही परिवार रिमोट कंट्रोल से परिवार चलाता था। सभी याोजनाएं एक ही परिवार के नाम पर होती थीं। देश काा पैसा भ्रष्ट लोगों की तिजोरी में जाता था। लाखों करोड़ के घोटाले होते थे। 

नाम बदलने से असलियत नहीं बदलती है। इंडी गठबंधन वाले वही भ्रष्टाचारी और घोटालेबाजों की जमात है। इन्हें किसी भी कीमत पर सत्ता चाहिए और कीमत देश की सुरक्षा, स्थिरता सम्मान और पांच साल में पांच प्रधानमंत्री। ये इनका सरकार चलाने का फार्मूला है। इनके एक नेता ने बताया पांच साल में पांच प्रधानमंत्री। इससे देश का कुछ भला होगा क्या।
05:07 PM, 18-May-2024

दस की दस सीटें आपकी झोली में डालेंगे

सीएम सैनी ने मंच से पीएम नरेंद्र मोदी को हरियाणा की दस की दस सीटें उनकी झाेली में डालने का आश्वासन दिया। 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed