Nikay Chunav Live: गोरखपुर मंडल में निकाय चुनाव के लिए मतदान जारी, AAP पार्टी के प्रत्याशी से मारपीट
{"_id":"6452fc00224a0d32ec024703","slug":"up-nikay-chunav-2023-gorakhpur-phase-1-voting-in-deoria-maharajganj-kushinagar-district-party-candidate-list-2023-05-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Nikay Chunav Live: गोरखपुर मंडल में निकाय चुनाव के लिए मतदान जारी, AAP पार्टी के प्रत्याशी से मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Thu, 04 May 2023 07:01 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
Published by: शाहरुख खान
Updated Thu, 04 May 2023 07:01 PM IST
खास बातें
UP Nikay Chunav Municipal Election 2023 Voter List, Voting Percentage: यूपी निकाय चुनाव के लिए सुबह सात बजे से मतदान जारी है। आज गोरखपुर मंडल के चार जिलों यानी गोरखपुर, महाराजगंज, देवरिया और कुशीनगर में वोटिंग हो रही है। यहां सबसे पहले सीएम योगी ने मतदान किया। सुरक्षा को लेकर पुलिस तैनात है। यहां पढ़ें चुनाव से जुड़ा हर अपडेट...
विज्ञापन
nikay chunav
- फोटो : अमर उजाला
लाइव अपडेट
07:00 PM, 04-May-2023
गोरखपुर जिले के शाहपुर में आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी पर हमला कर दिया है। मतदान खत्म होते ही बाइक सवार युवकों ने मारपीट की।
05:46 PM, 04-May-2023
कुशीनगर में हुए 58.88 प्रतिशत मतदान
कुशीनगर में शाम पांच बजे तक 58.88 प्रतिशत मतदान हुए हैं।
विज्ञापन
05:44 PM, 04-May-2023
गोरखपुर में 57.4 प्रतिशत मतदान
गोरखपुर में शाम पांच बजे तक 57.4 प्रतिशत मतदान हुए हैं।05:37 PM, 04-May-2023
देवरिया में 57.24 प्रतिशत हुए मतदान
देवरिया जिले में शाम पांच बजे तक 57.24 प्रतिशत मतदान हुए हैं।05:31 PM, 04-May-2023
महराजगंज में 62.3 प्रतिशत मतदान
महराजगंज जिले में शाम चार बजे तक 62.3 प्रतिशत मतदान हुए हैं।04:48 PM, 04-May-2023
गोरखपुर भाजपा-सपा समर्थकों में झड़प
गोरखपुर शहर के नार्मल रोड स्थित तुलसीदास इंटर कॉलेज में फर्जी मतदान कराने का आरोप लगाते हुए भाजपा और सपा समर्थक भिड़ गए। दोनों पक्ष में झड़प होने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ को हटाने की कोशिश करने लगी, लेकिन लोग उग्र होने लगे। बाद में एसओ फोर्स के साथ पहुंचे और हल्का बल प्रयोग कर भीड़ को खदेड़ा।
जानकारी के मुताबिक, रायगंज वार्ड के मतदान केंद्र तुलसीदास इंटर कॉलेज में शाम चार बजे के करीब भाजपा और सपा के समर्थक आमने सामने हो गए। सपा समर्थकों ने आरोप लगाया कि सेटिंग करके फर्जी वोट डलवाए जा रहे है। इसका भाजपा समर्थकों ने विरोध किया और मामला तूल पकड़ने लगा। बाद में पुलिस ने भीड़ को खदेड़कर शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराया।
जानकारी के मुताबिक, रायगंज वार्ड के मतदान केंद्र तुलसीदास इंटर कॉलेज में शाम चार बजे के करीब भाजपा और सपा के समर्थक आमने सामने हो गए। सपा समर्थकों ने आरोप लगाया कि सेटिंग करके फर्जी वोट डलवाए जा रहे है। इसका भाजपा समर्थकों ने विरोध किया और मामला तूल पकड़ने लगा। बाद में पुलिस ने भीड़ को खदेड़कर शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन
04:13 PM, 04-May-2023
देवरिया में भाजपा और सुभासपा प्रत्याशी के पति में मारपीट
देवरिया जिले के निकाय चुनाव में मतदान के दौरान भाजपा प्रत्याशी सुधा निगम के पति छठेलाल निगम और सुभासपा के प्रत्याशी मनोरमा देवी के पति लल्लन गुप्ता के बीच मारपीट हो गई। दोनों समर्थकों के साथ जामुनी चौराहे पर आपस में भिड़ गए। जिससे भगदड़ मच गई ।पुलिस को सड़क पर डंडा पटक हंगामा कर रहे लोगों को अलग करना पड़ा।03:55 PM, 04-May-2023
राज्य मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम ने किया मतदान
देवरिया खास प्राथमिक विद्यालय पर राज्य मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम ने मतदान किया।
03:46 PM, 04-May-2023
निरीक्षण पर निकले गोरखपुर डीएम
गोरखपुर के डीएम व एसएसपी मुरारी इंटर कॉलेज सहजनवां में पोलिंग बूथ का निरीक्षण किया।03:35 PM, 04-May-2023
गोरखपुर मंडल में तीन बजे तक मतदान प्रतिशत
गोरखपुर जिले में 3 बजे तक 11 नगर पंचायतों में 47.3 फीसदी मत पड़े। वहीं नगर निगम में 29.18 प्रतिशत मतदान हुआ है।
महराजगंज जिले में तीन बजे तक 50.92 प्रतिशत मतदान हुआ।
देवरिया में तीन बजे तक 47.55 प्रतिशत मतदान हुआ है।
कुशीनगर जिले में तीन बजे तक 48.3 प्रतिशत मतदान हुआ है।
महराजगंज जिले में तीन बजे तक 50.92 प्रतिशत मतदान हुआ।
देवरिया में तीन बजे तक 47.55 प्रतिशत मतदान हुआ है।
कुशीनगर जिले में तीन बजे तक 48.3 प्रतिशत मतदान हुआ है।