KBC 14 Live Updates: नवीन ने तीन लाख बीस हजार तो उमेशभाई ने जीते छह लाख 40 हजार, जानें किन सवालों के लिए जवाब
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: हर्षिता सक्सेना
Updated Fri, 09 Sep 2022 10:46 PM IST
खास बातें
Kaun Banega Crorepati 14 Episode 26 Latest News in Hindi: बॉलीवुड के महानायक अभिनेता अमिताभ बच्चन लंबे समय से अपने शो कौन बनेगा करोड़पति के जरिए दर्शकों का मनोरंजन कर रहे हैं। टीवी का मशहूर शो कौन बनेगा करोड़पति दर्शकों को काफी पसंद आता है। इस साल शो का 14वां सीजन प्रसारित हो रहा है। इसी क्रम में आज शो के इस सीजन का 26वां एपिसोड प्रासारित हुआ, जिसमें प्ले अलोन शुक्रवार के तहत दो कंटेस्टेंट्स ने गेम खेला।
विज्ञापन
कौन बनेगा करोड़पति
- फोटो : सोशल मीडिया