फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

KBC 14 Live Updates: नवीन ने तीन लाख बीस हजार तो उमेशभाई ने जीते छह लाख 40 हजार, जानें किन सवालों के लिए जवाब

Fri, 09 Sep 2022 10:46 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Fri, 09 Sep 2022 10:46 PM IST
खास बातें

Kaun Banega Crorepati 14 Episode 26 Latest News in Hindi: बॉलीवुड के महानायक अभिनेता अमिताभ बच्चन लंबे समय से अपने शो  कौन बनेगा करोड़पति के जरिए दर्शकों का मनोरंजन कर रहे हैं। टीवी का मशहूर शो कौन बनेगा करोड़पति दर्शकों को काफी पसंद आता है। इस साल शो का 14वां सीजन प्रसारित हो रहा है। इसी क्रम में आज शो के इस सीजन का 26वां एपिसोड प्रासारित हुआ, जिसमें प्ले अलोन शुक्रवार के तहत दो कंटेस्टेंट्स ने गेम खेला।

विज्ञापन
KBC 14 Live Updates Episode 26 9 September Amitabh Bachchan Show Kaun Banega Crorepati News
कौन बनेगा करोड़पति - फोटो : सोशल मीडिया

लाइव अपडेट

10:33 PM, 09-Sep-2022

12वां सवाल

यदि आर्कटिक में औरोरा बॉरियालिस या नॉर्दन लाइट्स पाए जाते हैं तो दक्षिणी गोलार्ध में क्या उसका समतुल्य है। सही जवाब देने के लिए उमेश ने 50-50 लाइपलाइन की मदद ली। हालांकि,सही सवाल पता ना होने की वजह से उन्होंने शो बीच में ही छोड़ दिया। इसका सही जवाब है- औरोरा ऑस्ट्रेलिस

 
10:14 PM, 09-Sep-2022

11वां सवाल

असरार हसन खान किस गीतकार का असली नाम था, जिन्हें 1993 में दादा साहब पुरस्कार मिला था, जो एक नियमित गीतकार के लिए पहला अवसर था। इस सवाल का सही जवाब देने के लिए उमेशभाई ने फोनो फ्रेंड लाइफलाइन का इस्तेमाल किया। सही जवाब देते हुए उमेश ने मजरूह सुल्तानपुरी का चुनाव किया। इसी के साथ उमेश ने छह लाख 40 हजार रुपये जीत लिए हैं।
विज्ञापन
10:12 PM, 09-Sep-2022

दसवां सवाल

2022 में, आईआईटी रुड़की में स्थापित किए गए सुपर कंप्यूटर का नाम किस नदी पर रखा गया है। सही जवाब देने के लिए उमेशभाई ने ऑडियंस लाइफलाइन की मदद लेते हुए सही जवाब गंगा का चुनाव किया।
10:10 PM, 09-Sep-2022

नौवां सवाल

क्रिकेट में एंपायर का ये संकेत क्या दर्शाता है। सही जवाब- शॉर्ट रन 
10:06 PM, 09-Sep-2022

आठवां सवाल

भारत के कौन से भावी प्रधानमंत्री 1952 में बॉम्बे राज्य के मुख्यमंत्री बने थे। सही जवाब- मोरारजी देसाई
10:05 PM, 09-Sep-2022

सातवां सवाल

इनमें से कौनसा केंद्र शासित प्रदेश सबसे उत्तर में हैं। सही जवाब- लद्दाख
विज्ञापन
विज्ञापन
10:04 PM, 09-Sep-2022

छठवां सवाल

सेबी के प्रशासनिक मामले इनमें से कि मंत्रालय के दायरे में आते हैं। सही जवाब- वित्त मंत्रालय
10:03 PM, 09-Sep-2022

पांचवा सवाल

इनमें किस फल की कली का नाम मुगल-ए-आजम फिल्म के एक पात्र का नाम है। सही जवाब- अनार
10:02 PM, 09-Sep-2022

चौथा सवाल

इनमें किस व्यवसाय के लोग इस तरह के उपकरण का इस्तमाल करेंगे। सही जवाब- पेंटर
10:01 PM, 09-Sep-2022

तीसरा सवाल

इनमें से कौनसा शब्द परिवहन के साधन और एक शहर के लिए इस्तेमाल किया जाता है। सही जवाब- मेट्रो
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed