फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Oscar Awards 2024 Live: अकादमी अवॉर्ड्स में 'ओपनहाइमर' का दबदबा, झटका 'बेस्ट पिक्चर' का ऑस्कर

Mon, 11 Mar 2024 07:54 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 11 Mar 2024 07:54 AM IST
खास बातें

96th Oscars Awards 2024 Live Updates: 96वें अकादमी पुरस्कारों पर दुनिया की नजर टिकी है। विजेताओं का एलान आज होने जा रहा है। अकादमी अवॉर्ड समारोह की शुरुआत हो चुकी है।
 

विज्ञापन
Oscar Awards 2024 Live Updates Jimmy Kimmel Host Performance Nominees and Winners List Photos Videos
किलियन मर्फी, क्रिस्टोफर नोलन - फोटो : सोशल मीडिया

लाइव अपडेट

07:54 AM, 11-Mar-2024
बेस्ट फिल्म बनी ओपनहाइमर
अकादमी अवॉर्ड्स में इस साल बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड ओपनहाइमर को मिला है।
07:48 AM, 11-Mar-2024
बेस्ट एक्ट्रेस का ऑस्कर एमा स्टोन को
एक्ट्रेस इन लीडिंग रोल का अवॉर्ड एमा स्टोन को मिला है। उन्हें यह अवॉर्ड पुअर थिंग्स के लिए मिला है।
विज्ञापन
07:34 AM, 11-Mar-2024
बेस्टर एक्टर का ऑस्कर अवॉर्ड किलियन मर्फी
ओपनहाइमर के लिए किलियन मर्फी को बेस्ट एक्टर का ऑस्कर मिला है। इसके अलावा डायरेक्टिंग श्रेणी में भी 'ओपनहाइमर' का दबदबा रहा। निर्देशक क्रिस्टोफर नोलन को अवॉर्ड मिला है।
 
07:17 AM, 11-Mar-2024
बिली एलीश और फिनीस - फोटो : सोशल मीडिया
बार्बी को मिला ऑरिजनल सॉन्ग का अवॉर्ड
ऑरिजनल सॉन्ग के लिए 'बार्बी' को अवॉर्ड मिला है। 'व्हाट वॉज आई मेड फॉर?' गाने के लिए बिली एलीश और फिनीस को अवॉर्ड मिला है। 
 
07:12 AM, 11-Mar-2024
ओपनहाइमर को ऑरिजनल स्कोर के लिए
ऑरिजनल स्कोर के लिए 'ओपनहाइमर' को अवॉर्ड मिला है। इसके लिए लुडविग गोरान्सन को ऑस्कर मिला है। मंच पर आकर उन्होंने माता-पिता का आभार जताया। 
07:02 AM, 11-Mar-2024
'साउंड' कैटेगरी में 'द जोन ऑफ इंट्रेस्ट' को ऑस्कर
टार्न विलर्स और जॉनी बर्न को 'साउंड' कैटेगरी में 'द जोन ऑफ इंट्रेस्ट' के लिए ऑस्कर मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
06:46 AM, 11-Mar-2024
सिनेमैटोग्राफी के लिए 'ओपनहाइमर' को ऑस्कर
होयटे वैन होयटेमा को 'ओपनहाइमर' के लिए सिनेमैटोग्राफी के लिए ऑस्कर मिला है। एक्शन शॉर्ट फिल्म के लिए 'द वंडरफुल स्टोरी ऑफ हेनरी सुगर' को ऑस्कर मिला है।
 
 
06:40 AM, 11-Mar-2024
'20 डेज इन मारियुपोल' बनी बेस्ट डॉक्यूमेंट्री
बेस्ट डॉक्युमेंट्री का अवॉर्ड '20 डेज इन मारियुपोल' को मिला है। निशा पाहुजा की भारतीय डॉक्युमेंट्री रेस में पीछे रह गई।

 
06:35 AM, 11-Mar-2024
'द लास्ट रिपेयर शॉप' बनी बेस्ट डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट फिल्म
डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट फिल्म के लिए 'द लास्ट रिपेयर शॉप' को ऑस्कर मिला है। 
06:25 AM, 11-Mar-2024
जेनिफर लेम को मिला ऑस्कर
जेनिफर लेम को फिल्म एडिटिंग के लिए ऑस्कर अवॉर्ड मिला है। उन्हें यह अवॉर्ड फिल्म 'ओपनहाइमर' के लिए मिला है।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed