Sharda Sinha Death News Live: लोक गायिका शारदा सिन्हा का निधन, दिग्गज हस्तियों ने जताया शोक
Actor Sharda Sinha Passed Away Live News in Hindi: लोक गायिका शारदा सिन्हा ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। 72 साल की आयु में मंगलवार को उनका निधन हो गया। शारदा सिन्हा ने दिल्ली एम्स में अंतिम सांस ली। उनके निधन की पुष्टि बेटे अंशुमान सिन्हा ने की है।
लाइव अपडेट
मालिनी अवस्थी बोलीं- छठ का स्वर अनंत में विलीन हो गया
छठ का स्वर अनंत में विलीन हो गया..
— मालिनी अवस्थी Malini Awasthi (@maliniawasthi) November 5, 2024
लाल दमकती बिंदिया, सिंदूर भरी मांग, चश्मे के पीछे चमकती मुस्कुराती बड़ी बड़ी अंखियां, माटी की खनक, मिजाज की ठसक, गरिमा और मातृत्व से लबालब आत्मीय मुस्कान..
फोन पर "कहो मालिनी, कैसी हो" आह.. अब कभी यह छलकता स्वर सुनने को नहीं मिलेगा।
जिस युग… https://t.co/tyeND2VLPY
खेसारी ने भोजपुरी में किया सोशल मीडिया पोस्ट
अभिनेता खेसारी लाल यादव ने भोजपुरी भाषा में पोस्ट के जरिए शारदा सिन्हा के निधन पर अपनी भावनाएं व्यक्त की हैं।स्वर के अद्भुत साधिका, लोकगायिका #शारदा_सिन्हा जी के निधन के खबर से आंख नम आ मन भारी बा।
— Khesari Lal Yadav (खेसारी) (@khesariLY) November 5, 2024
शारदा जी के आवाज आ सुर से बिहार के माटी के मिठास हर कोई महसूस कइलस। भगवान उहाँके आत्मा के शांति आ परिवार के ई दुख सहन करे के हिम्मत देस।
उहाँ खानी दोसर केहू ना होई! 🙏 pic.twitter.com/CWNfUUmgkH
मैथिली ठाकुर को नहीं हो रहा विश्वास
गायिका मैथिली ठाकुर ने भी शारदा सिन्हा के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने एक्स पोस्ट के जरिए उन्हें श्रद्धांजलि दी है।विश्वास नहीं कर पा रही हूँ कि शारदा सिन्हा जी अब हमारे बीच नहीं रहीं 😞🙏
— Maithili Thakur (@maithilithakur) November 5, 2024
बिहार कोकिला के रूप में प्रसिद्ध शारदा सिन्हा जी ने मैथिली और भोजपुरी लोकगीतों को जन-जन का कंठहार बनाया और पार्श्व गायिका के रूप में फिल्म जगत को मंत्रमुग्ध करतीं रहीं। पूर्वांचल के लोक संस्कार उनकी आवाज़… pic.twitter.com/PVaczr82Vu
राहुल गांधी ने दी श्रद्धांजलि
अपनी मधुर आवाज़ के लिए प्रसिद्ध लोक गायिका शारदा सिन्हा जी के निधन की ख़बर बेहद दुःखद है। उनके शोकाकुल परिजनों एवं प्रशंसकों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं।
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) November 5, 2024
छठ के त्योहार में हर ओर गूंजते उनके गीत श्रद्धालुओं और श्रोताओं को उनकी सदा याद दिलाते रहेंगे। शारदा जी… pic.twitter.com/EJEEBCRdlW
मनोज तिवारी ने जताया दुख
अभिनेता और भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने भी शारदा सिन्हा के निधन पर दुख जताया है। उन्होंने पीएम मोदी के एक्स पोस्ट को री-पोस्ट कर लोक गायिका को श्रद्धांजलि दी है।इस बॉलीवुड गाने से मिली खास पहचान
शारदा सिन्हा ने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में भी अपनी आवाज का जादू खूब चलाया था। सलमान खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म मैंने प्यार किया के गाने कहे तोहसे सजनी में उन्होंने अपनी आवाद दी थी। यह गाना श्रोताओं के बीच काफी लोकप्रिय हुआ था।स्मृति ईरानी ने बताया अपूर्णीय क्षति
स्मृति ईरानी ने शारदा सिन्हा के निधन को अपूरणीय क्षति बताया है। उन्होंने एक्स पर लिखा, "बिहार कोकिला शारदा सिन्हा जी के निधन से लोक संगीत की दुनिया में एक अपूरणीय क्षति हुई है। उनके मधुर स्वरों ने छठ महापर्व को ऊर्जा और उत्साह से भरकर नई जीवंतता दी। अपने गाए हुए गीतों के माध्यम से, वे सदैव लोगों के हृदयों में गूंजती रहेंगी। ईश्वर उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं शोक-संतप्त परिवारजनों और समर्थकों को संबल प्रदान करें। ॐ शांति।"बिहार कोकिला शारदा सिन्हा जी के निधन से लोक संगीत की दुनिया में एक अपूरणीय क्षति हुई है। उनके मधुर स्वरों ने छठ महापर्व को ऊर्जा और उत्साह से भरकर नई जीवंतता दी।
— Smriti Z Irani (@smritiirani) November 5, 2024
अपने गाए हुए गीतों के माध्यम से, वे सदैव लोगों के हृदयों में गूंजती रहेंगी।
ईश्वर उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान… pic.twitter.com/pbQ0FDG2JX
रवि किशन ने जताया दुख
भोजपुरी सुपरस्टार और भाजपा सांसद रवि किशन ने शारदा सिन्हा के निधन पर सोशल मीडिया के जरिए दुख जताया है। उन्होंने एक्स पर लिखा, "स्वर की देवी हमारे संस्कृति के पहचान जिनके आवाज के बिना छठ पर्व शादी विवाह सब अधूरा होता है आज छठी मईया मां ने शारदा सिन्हा जी को अपने पास बुला लिया। छठी मईया इनको स्वर्ग प्रदान करें।"स्वर की देवी हमारे संस्कृति के पहचान जिनके आवाज के बिना छठ पर्व शादी विवाह सब अधूरा होता है आज छठी मईया मां शारदा सिन्हा जी को अपने पास बुला लिए ।
— Ravi Kishan (@ravikishann) November 5, 2024
छठी मईया इनको स्वर्ग प्रदान करे
ॐ शांति शांति शांति🙏 pic.twitter.com/kTIm9jbo4H
दिनेश लाल यादव ने दी श्रद्धांजलि
शारदा सिन्हा के निधन पर सांसद और अभिनेता दिनेश लाल यादव ने शोक व्यक्त किया है। उन्होंने एक्स पर लिखा, लोकप्रिय गायिका, बिहार कोकिला, स्वर साम्राज्ञी, पद्म भूषण से सम्मानित आदरणीया शारदा सिन्हा जी का असामयिक देहान्त बहुत ही शोकदायक है। उनके संगीत के बिना यूपी बिहार का छठ अधूरा रहता था। परमपिता परमेश्वर उनकी आत्मा को शांति व् श्रीचरणों में उच्च स्थान प्रदान करें।लोकप्रिय गायिका, बिहार कोकिला, स्वर साम्राज्ञी, पद्म भूषण से सम्मानित आदरणीया शारदा सिन्हा जी का असामयिक देहान्त बहुत ही शोकदायक है। उनके संगीत के बिना यूपी बिहार का छठ अधूरा रहता था। परमपिता परमेश्वर उनकी आत्मा को शांति व् श्रीचरणों में उच्च स्थान प्रदान करें!#shardasinha pic.twitter.com/oZITMMOnWP
— Nirahua Hindustani (@nirahua1) November 5, 2024