फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Tunisha Sharma Death News Live: तुनिशा मौत मामले में महाराष्ट्र के मंत्री का बयान, बोले- यह लव जिहाद...

Sun, 25 Dec 2022 11:15 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Sun, 25 Dec 2022 11:15 PM IST
खास बातें

TV Actress Tunisha Sharma Death News Live Updates: टीवी सीरियल अलीबाबा की अभिनेत्री तुनिशा शर्मा ने बीते दिन टीवी सेट पर ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। जिसके बाद पुलिस ने उनको को-स्टार शीजान खान को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
Tunisha Sharma Suicide Case Live Updates: TV Actress Co-Star Sheezan Khan Arrested Tunisha Sharma News Today
तुनिशा शर्मा, शीजान खान - फोटो : social media

लाइव अपडेट

11:10 PM, 25-Dec-2022
महाराष्ट्र के मंत्री गिरीश महाजन ने नासिक में मीडिया बातचीत के दौरान टीवी अभिनेत्री तुनिशा मौत मामले में प्रतिक्रिया दी। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक मंत्री गिरीश महाजन ने कहा, 'यह 'लव जिहाद' का मामला है और पुलिस मामले की जांच कर रही है। हम देख रहे हैं कि ऐसे मामले दिन-ब-दिन बढ़ते जा रहे हैं और हम इसके खिलाफ सख्त कानून लाने पर विचार कर रहे हैं।'


08:46 PM, 25-Dec-2022
ऑल इंडियन सिने वर्कर्स एसोसिएशन (AICWA) ने रविवार को मांग की कि महाराष्ट्र सरकार अभिनेत्री तुनिशा शर्मा की मौत की  जांच के लिए एक विशेष जांच दल एसआईटी का गठन करे। एआईसीडब्ल्यूए के अध्यक्ष सुरेश श्यामलाल ने कहा, "हम सरकार से मांग करते हैं कि तुनिशा शर्मा की आत्महत्या मामले में एसआईटी का गठन किया जाए और जांच सही तरीके से की जाए। आज मैं उस सेट पर गया जहां तुनिशा शर्मा ने आत्महत्या की थी। मैंने पाया कि लोग डरे हुए थे। कुछ गलत हुआ होगा।"
विज्ञापन
06:42 PM, 25-Dec-2022
दिवंगत अभिनेत्री तुनिशा शर्मा के मामा पवन शर्मा ने कहा कि घटना के बाद से परिवार के सदस्य गहरे सदमे में हैं। साथ ही उन्होंने कहा, "तुनिशा के साथ रिश्ते में रहने और साथ रहने के बाद भी, शीजान कई लड़कियों के संपर्क में रहता था। इससे तुनिशा तनाव में आ गई और अवसाद में चली गई। 
05:48 PM, 25-Dec-2022
तुनिशा शर्मा के सुसाइड की खबर से इंडस्ट्री में भी हर कोई सन्न रह गया है, वहीं पुलिस ने एक्ट्रेस के कथित  बॉयफ्रेंड शीजान खान को चार दिन की कस्टडी में लिया है। अब एक्ट्रेस सारा खान ने कथित तौर पर शीजान खान पर निशाना साधते हुए अपना गुस्सा जाहिर किया है और सोशल मीडिया पर एक लंबा पोस्ट किया है। उन्होंने लिखा कुछ लोग दूसरों की भावनाओं के साथ क्यों खेलते हैं, जब वे जानते हैं कि यह उनके मानसिक स्वास्थ्य को नष्ट कर सकता है। 

05:17 PM, 25-Dec-2022
अभिनेत्री तुनिषा शर्मा मौत मामले में पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, वालिव पुलिस का कहना है कि अब तक 14 लोगों के बयान दर्ज किए गए हैं।
 
04:51 PM, 25-Dec-2022
अभिनेत्री तुनिषा शर्मा मौत मामले में पुलिस जांच चल रही है और इसी वजह से अभिनेत्री का अंतिम संस्कार नहीं हो पाया है। अब एक्ट्रेस के रिश्तेदार पवन शर्मा ने जानकारी दी है कि 27 दिसंबर को मीरा रोड इलाके में तुनिशा शर्मा का अंतिम संस्कार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
04:15 PM, 25-Dec-2022
तुनिशा शर्मा मौत मामले में पुलिस ने लव जिहाद के एंगल को सिरे से खारिज किया है। अब तक सामने आई जानकारी के मुताबिक तुनिशा को ब्लैकमेल किए जाने का भी कोई एंगल सामने नहीं आया है। अभिनेत्री जीशान खान के साथ रिलेशन में थी और 15 दिन पहले उनका ब्रेकअप हो गया था। बताया जा रहा है कि तुनिशा इसी वजह से टेंशन में थीं।
02:15 PM, 25-Dec-2022
तुनिशा शर्मा के सुसाइड मामले पर अब भाजपा के नेता राम कदम ने रिएक्शन दिया है। उन्होंने अपने बयान में एक्ट्रेस के सुसाइड पर कहा कि तुनिशा शर्मा के परिवार को न्याय मिलेगा और अगर यह लव जिहाद का मामला है तो उसकी जांच होगी और पता लगाया जाएगा कि इसके पीछे कौन से संगठन हैं और षड्यंत्रकारी लोग कौन हैं। इसकी भी तहकीकात की जाएगी।
01:27 PM, 25-Dec-2022
अदालत ने शीजान खान को चार दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है।
11:44 AM, 25-Dec-2022
ताजा अपडेट्स के मुताबिक कुछ ही देर में शीजान खान को कोर्ट में पेश किया जाएगा। 
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed