फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bappi Lahiri RIP: कल सुबह 10 बजे होगा बप्पी लाहिड़ी का अंतिम संस्कार, अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे ये सितारे

Wed, 16 Feb 2022 06:46 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Wed, 16 Feb 2022 06:46 PM IST
खास बातें

Singer Composer Bappi Lahiri Death Live Updates Mumbai Hospital: 80 और 90 के दशक में भारत में डिस्को संगीत को लोकप्रिय बनाने वाले गायक-संगीतकार बप्पी लाहिड़ी का कई स्वास्थ्य समस्याओं के बाद निधन हो गया है। उनका इलाज कर रहे एक डॉक्टर ने बताया कि बप्पी लाहिड़ी कल रात घर पर थे और अस्वस्थ थे, फिर उन्हें जुहू के एक अस्पताल में ले जाया गया, जहां उनका निधन हो गया। 

विज्ञापन
Bappi Lahiri Death News Live: Singer Music Director Bappi Lahiri Passed Away Due to Obstructive Sleep Apnea At 69 Age News in Hindi
बप्पी लाहिड़ी - फोटो : सोशल मीडिया

लाइव अपडेट

06:07 PM, 16-Feb-2022

कल सुबह 10 बजे होगा अंतिम संस्कार

बप्पी लाहिड़ी का अंतिम संस्कार गुरुवार, 17 फरवरी को सांताक्रूज के पवन हंस श्मशान घाट पर किया जाएगा। अंतिम क्रिया की विधि लाहिड़ी हाउस से सुबह 10 बजे शुरू होगी।



 
04:46 PM, 16-Feb-2022

जूही चावला ने किया याद

बप्पी दा के निधन पर जूही चावला ने भी श्रद्धांजलि व्यक्त की है। उन्होंने लिखा- आपकी आत्मा को शांति मिले बप्पी दा...
 
विज्ञापन
03:39 PM, 16-Feb-2022
भावुक हुईं श्रेया घोषाल
सबसे प्रतिष्ठित व्यक्तित्व, हमारे देश का एक सच्चा रॉक स्टार। मेरे करियर के दौरान आपका आशीर्वाद मिला, आपके साथ गाने के कई अवसर मिले, इसके लिए खुदको बहुत भाग्यशाली मानती हूं। बप्पी दा, आप बहुत जल्दी चले गए। आपकी बहुत याद आएगी। ऊँ शांति
02:58 PM, 16-Feb-2022
अंतिम दर्शन
दिग्गज अभिनेत्री पूनम ढिल्लों और लोकप्रिय ग़ज़ल गायक तलत अज़ीज़ बप्पी लाहिरी के आवास पर उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करने पहुंचे।
02:37 PM, 16-Feb-2022
कपिल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि
02:25 PM, 16-Feb-2022
आप हमेशा हमारे दिलों में रहेंगे बप्पी दा - संजय दत्त
बप्पी लाहिड़ी जी के निधन के बारे में सुनकर स्तब्ध हूं। बप्पी दा, आप दुनिया छोड़कर चले गए, लेकिन आप हमेशा हमारे दिलों में रहेंगे। परिवार के प्रति गहरी संवेदना। ऊँ शांति
विज्ञापन
विज्ञापन
02:10 PM, 16-Feb-2022
बप्पी दा के आवास पर पहुंचे अभिजीत 
दिवंगत संगीतकार के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करने के लिए गायक अभिजीत भट्टाचार्य बप्पी लाहिड़ी के आवास पर पहुंचे हैं।
02:02 PM, 16-Feb-2022
रणवीर सिंह करेंगे बप्पी लाहिड़ी की बायोपिक?
एक साक्षात्कार के दौरान बप्पी लाहिड़ी ने खुलासा किया था कि वह अपनी बायोपिक में रणवीर सिंह को उनके छोटे संस्करण की भूमिका निभाते हुए देखना चाहते हैं। बता दें कि बप्पी लाहिड़ी ने रणवीर सिंह की फिल्म 'गुंडे' के लिए 'तूने मारी एंट्रिया' गाया था।
01:39 PM, 16-Feb-2022
अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे सेलेब्स
बप्पी लाहिड़ी का अंतिम संस्कार गुरुवार को होगा। गायक का पार्थिव शरीर उनके मुंबई स्थित आवास पर रखा गया है और सेलेब्स शोक व्यक्त करने के लिए उनके परिवार से मिलने जा रहे हैं। पद्मिनी कोल्हापुरी और ललित पंडित को दिवंगत संगीतकार के अपार्टमेंट के बाहर देखा गया।
01:20 PM, 16-Feb-2022
नीता गुप्ता ने बप्पी दा को किया याद
अभिनेत्री नीना गुप्ता ने बप्पी लहरी के साथ तस्वीर साझा कर लिखा, 'अभी कुछ दिन पहले ही तो साथ में शूट कर रहे थे'।
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Neena Gupta (@neena_gupta)

Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed