Bappi Lahiri RIP: कल सुबह 10 बजे होगा बप्पी लाहिड़ी का अंतिम संस्कार, अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे ये सितारे
Singer Composer Bappi Lahiri Death Live Updates Mumbai Hospital: 80 और 90 के दशक में भारत में डिस्को संगीत को लोकप्रिय बनाने वाले गायक-संगीतकार बप्पी लाहिड़ी का कई स्वास्थ्य समस्याओं के बाद निधन हो गया है। उनका इलाज कर रहे एक डॉक्टर ने बताया कि बप्पी लाहिड़ी कल रात घर पर थे और अस्वस्थ थे, फिर उन्हें जुहू के एक अस्पताल में ले जाया गया, जहां उनका निधन हो गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
कल सुबह 10 बजे होगा अंतिम संस्कार
बप्पी लाहिड़ी का अंतिम संस्कार गुरुवार, 17 फरवरी को सांताक्रूज के पवन हंस श्मशान घाट पर किया जाएगा। अंतिम क्रिया की विधि लाहिड़ी हाउस से सुबह 10 बजे शुरू होगी।
जूही चावला ने किया याद
बप्पी दा के निधन पर जूही चावला ने भी श्रद्धांजलि व्यक्त की है। उन्होंने लिखा- आपकी आत्मा को शांति मिले बप्पी दा...Rest In Peace Bappi Da.
— Juhi Chawla (@iam_juhi) February 16, 2022
Om Shanti 🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻 pic.twitter.com/pB4JtPceni
सबसे प्रतिष्ठित व्यक्तित्व, हमारे देश का एक सच्चा रॉक स्टार। मेरे करियर के दौरान आपका आशीर्वाद मिला, आपके साथ गाने के कई अवसर मिले, इसके लिए खुदको बहुत भाग्यशाली मानती हूं। बप्पी दा, आप बहुत जल्दी चले गए। आपकी बहुत याद आएगी। ऊँ शांति
The most iconic personality, a true rock star of our country. Have been so fortunate to have had your blessings through my career, got several opportunities to sing with you. Bappi da, you have gone too soon. Will miss you terribly. Rest in peace. Om Shanti🙏🏻#BappiLahiri pic.twitter.com/OTmk6ho40e
— Shreya Ghoshal (@shreyaghoshal) February 16, 2022
दिग्गज अभिनेत्री पूनम ढिल्लों और लोकप्रिय ग़ज़ल गायक तलत अज़ीज़ बप्पी लाहिरी के आवास पर उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करने पहुंचे।

चलते चलते, मेरे यह गीत याद रखना
— Kapil Sharma (@KapilSharmaK9) February 16, 2022
कभी अलविदा ना कहना। आप हमेशा याद आएँगे बप्पी दा🙏ओम् शांति 🙏 #BappiLahiri pic.twitter.com/nZIFt2gjDH
बप्पी लाहिड़ी जी के निधन के बारे में सुनकर स्तब्ध हूं। बप्पी दा, आप दुनिया छोड़कर चले गए, लेकिन आप हमेशा हमारे दिलों में रहेंगे। परिवार के प्रति गहरी संवेदना। ऊँ शांति
Shocked to hear about #BappiLahiri Ji's demise.
— Sanjay Dutt (@duttsanjay) February 16, 2022
Bappi Da, you have left the world, but you will stay in our hearts forever. Deepest condolences to the family.
ॐ शान्ति 🙏 pic.twitter.com/Qyh2EbkKtg
दिवंगत संगीतकार के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करने के लिए गायक अभिजीत भट्टाचार्य बप्पी लाहिड़ी के आवास पर पहुंचे हैं।

एक साक्षात्कार के दौरान बप्पी लाहिड़ी ने खुलासा किया था कि वह अपनी बायोपिक में रणवीर सिंह को उनके छोटे संस्करण की भूमिका निभाते हुए देखना चाहते हैं। बता दें कि बप्पी लाहिड़ी ने रणवीर सिंह की फिल्म 'गुंडे' के लिए 'तूने मारी एंट्रिया' गाया था।
बप्पी लाहिड़ी का अंतिम संस्कार गुरुवार को होगा। गायक का पार्थिव शरीर उनके मुंबई स्थित आवास पर रखा गया है और सेलेब्स शोक व्यक्त करने के लिए उनके परिवार से मिलने जा रहे हैं। पद्मिनी कोल्हापुरी और ललित पंडित को दिवंगत संगीतकार के अपार्टमेंट के बाहर देखा गया।

अभिनेत्री नीना गुप्ता ने बप्पी लहरी के साथ तस्वीर साझा कर लिखा, 'अभी कुछ दिन पहले ही तो साथ में शूट कर रहे थे'।