Raju Srivastav Live: ऐसा था राजू श्रीवास्तव का व्यक्तित्व, जानिए उनकी जिंदगी के अनसुने किस्से
{"_id":"632aa830f04ff257f940550c","slug":"raju-srivastava-passed-away-live-updates-comedian-unknown-facts-life-and-career-news-in-hindi","type":"live","status":"publish","title_hn":"Raju Srivastav Live: ऐसा था राजू श्रीवास्तव का व्यक्तित्व, जानिए उनकी जिंदगी के अनसुने किस्से","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Wed, 21 Sep 2022 09:46 PM IST
शशि सिंह
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शशि सिंह
Updated Wed, 21 Sep 2022 09:46 PM IST
खास बातें
कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव का आज निधन हो गया है। राजू श्रीवास्तव स्टेज पर तो अपनी शानदार कॉमेडी से सबको हंसाते ही थे इसके अलावा वह असल जिंदगी में भी बहुत जिंदादिल इंसान थे। राजू की प्रोफेशनल लाइफ के बारे में तो ज्यादातर लोग जानते हैं लेकिन उनके निजी जीवन के बारे में कम ही लोगों को पता है। यहां जानिए उनकी जिंदगी के अनसुन किस्से...
विज्ञापन
राजू श्रीवास्तव
- फोटो : अमर उजाला
लाइव अपडेट
09:42 PM, 21-Sep-2022
पहली बार घर से भागने में असफल
जैसे की राजू श्रीवास्तव सिनेमा को बहुत पसंद करते थे और इसी वजह से उनकी मां को हमेशा लगता था कि वह एक दिन कहीं भागकर मुंबई न चले जाए। एक बार ऐसा हुआ भी। एक दिन राजू श्रीवास्तव अचानक ही अपने घर से मुंबई जाने के लिए निकल गए थे। हालांकि, तब उनके दोस्त ने मां को सब बता दिया था, जिसके बाद मां तुरंत ही स्टेशन निकल पड़ीं। इस दौरान राजू श्रीवास्तव की मां ने बड़ी मशक्कत के बाद उन्हें एक ट्रेन से खोज निकाला। इसके बाद उन्हें स्टेशन पर भी खूब डांट पड़ी।
09:04 PM, 21-Sep-2022
झूठ बोलकर फिल्म देखने जाते थे राजू
राजू श्रीवास्तव को बचपन से ही सिनेमा का शौक रहा था। इसी वजह से वह स्कूल बंक करके भी सिनेमा देखने जाते थे। लेकिन जब उनकी मां को यह सब पता चला तो वह राजू को सिनेमा हॉल में ही ढूंढ़ने चली गईं। कहा जाता है कि उस दिन उन्हें खूब डांट पड़ी। हालांकि, इसके बाद भी उन्होंने सिनेमा देखने का तोड़ निकाल लिया था। उनकी मां धार्मिक इंसान थीं और इसी वजह से पकड़े जाने पर वह रामलीला का बहाना करके फिल्म देखने जाते थे। लेकिन इसके बाद भी कॉमेडियन पकड़े गए थे।
विज्ञापन
08:39 PM, 21-Sep-2022
एंकर से कहा था बहन जी भी आई है
राजू श्रीवास्तव का बोलने का अंदाज भी काफी निराला था। वह हमेशा देसी अंदाज में बोलते थे। कई कार्यक्रम में उन्होंने अपने सिर्फ बोलने के अंदाज से लोगों को हंसाया है। 23 मार्च 2013 को दिल्ली के एक स्कूल में राजू पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने एंकरिंग कर रही लड़की को देखते ही कहा था कि अच्छा बहन जी भी आई हैं। क्या बात है, नहा कर आई हैं आज तो।
06:38 PM, 21-Sep-2022
बेहद नेकदिल इंसान थे राजू श्रीवास्तव
राजू श्रीवास्तव एक बेहद ही नेकदिल इंसान थे और समय पड़ने पर सभी की मदद भी किया करते थे। उनके दोस्त अशोक (जो खुद भी कॉमेडियन हैं) ने राजू श्रीवास्तव के साथ बिताए पलों को याद करते हुए बताया कि एक दिन अचानक राजू श्रीवास्तव ने उन्हें महालक्ष्मी के डीएस स्टूडियो में रिकॉर्डिंग के लिए बुलाया था और कहा था कि आईए एक दो लाइन आप भी बोल दीजिए। अशोक कहते हैं कि मैं उनका बड़प्पन कभी नहीं भूल सकता। जिंदगी में पहली बार मेरे हाथ में डेढ़ सौ रुपया कैश था जो उन्होंने दिलवाया था। इसके बाद उन्होंने खाना भी खिलवाया। अशोक कहते हैं कि मुंबई आने के बाद पहली बार मैंने भरपेट खाना खाया था। इसके बाद राजू श्रीवास्तव ने यहां तक कहा था कि तुम मेरे घर पर आकर रहो।
राजू श्रीवास्तव एक बेहद ही नेकदिल इंसान थे और समय पड़ने पर सभी की मदद भी किया करते थे। उनके दोस्त अशोक (जो खुद भी कॉमेडियन हैं) ने राजू श्रीवास्तव के साथ बिताए पलों को याद करते हुए बताया कि एक दिन अचानक राजू श्रीवास्तव ने उन्हें महालक्ष्मी के डीएस स्टूडियो में रिकॉर्डिंग के लिए बुलाया था और कहा था कि आईए एक दो लाइन आप भी बोल दीजिए। अशोक कहते हैं कि मैं उनका बड़प्पन कभी नहीं भूल सकता। जिंदगी में पहली बार मेरे हाथ में डेढ़ सौ रुपया कैश था जो उन्होंने दिलवाया था। इसके बाद उन्होंने खाना भी खिलवाया। अशोक कहते हैं कि मुंबई आने के बाद पहली बार मैंने भरपेट खाना खाया था। इसके बाद राजू श्रीवास्तव ने यहां तक कहा था कि तुम मेरे घर पर आकर रहो।
05:50 PM, 21-Sep-2022
जब भीड़ से बचने के लिए महिला के घर चले गए थे राजू श्रीवास्तव
राजू श्रीवास्तव असल जिंदगी में भी बेहद सरल इंसान थे। एक बार कॉमेडियन राजू मसूरी गए हुए थे, जहां पर वह सुबह को मॉर्निंग वॉक करने निकले। इस दौरान लोगों ने उन्हें पहचान लिया और सेल्फी खींचने के लिए घेर लिया। भीड़ से बचने के लिए राजू श्रीवास्तव एक व्यापारी की मां के साथ उनके घर चले गए थे।
04:39 PM, 21-Sep-2022
जब भावुक हो गए थे राजी श्रीवास्तव
राजू श्रीवास्तव अमिताभ बच्चन के बहुत बड़े फैन थे। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ही बिग-बी की मिमिक्री से की थी। एक बार राजू श्रीवास्तव ने खुद किस्सा साझा किया था कि कैसे वह अमिताभ बच्चन की बातें सुनकर भावुक हो गए थे। दरअसल, एक बार कौन बनेगा करोड़पति के एक शो में अमिताभ बच्चन ने राजू श्रीवास्तव की आवाज सुनकर एक प्रतिभागी से पूछा कि ये किसकी आवाज है। इस बात के बारे में बताते हुए राजू श्रीवास्तव ने कहा था कि वह भाव विह्वल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
03:43 PM, 21-Sep-2022
पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की नकल ने राजू श्रीवास्तव में बोया मिमिक्री का बीज
राजू श्रीवास्तव के पिता हास्य कवि थे, इसलिए बचपन से ही उनमें कॉमेडी कूट-कूटकर भरी थी। राजू बचपन में अपने पिता को देखकर सोचते थे कि उनकी तरह ही स्टेज पर परफॉर्म करेंगे और बचपन से ही स्कूल में व अन्य जगहों पर अपने पिता की कविता की लाइनों को सुनाया करते थे। इसके अलावा उन्हें सबकी नकल करने का भी शौक था। जब रेडियो पर वह इंदिरा गांधी की आवाज सुनते तो उनकी नकल करते। इसलिए जब घर में कोई आता तो उनके पिता कहते 'बेटा बताओ जरा इंदिरा जी कैस बोलती हैं'। यहीं से उनमें मिमिक्री की बीज अंकुरित हुआ। जिसके जरिए उन्होंने लोगों के दिलों पर राज किया।
03:01 PM, 21-Sep-2022
राजू श्रीवास्तव के बच्चे भी हैं मनोरंजन जगत का हिस्सा
राजू श्रीवास्तव की बेटी अंतरा भी अपने पिता की तरह ही टैलेंटेड हैं। वह पेशे से डायरेक्टर हैं और उन्होंने 'फुल्लू', 'पलटन', 'द जॉब', 'पटाखा' और 'स्पीड डायल' जैसी फिल्में की हैं। वहीं राजू श्रीवास्तव के बेटे एक सितार वादक हैं। वह अक्सर राजू के साथ उनके शोज में भी नजर आते थे।
02:31 PM, 21-Sep-2022
गजोधर भैया के नाम की कहानी
मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव को गजोधर भैया के किरदार से खूब पहचान मिली। उन्होंने टीवी के कॉमेडी शो 'द ग्रेट इंडियन लॉफ्टर चैलेंज' में इसी किरदार के माध्यम से सफलता की पहली सीढ़ी चढ़ी थी और आगे बढ़ते चले गए। सबसे दिलचस्प बात यह है कि गजोधर भैया कोई काल्पनिक किरदार नहीं हैं, बल्कि गजोधर भैया वास्तविकता में थे। राजू का ननिहाल बेहटा सशान में था। वहां पर एक बुजुर्ग गजोधर रहते थे। वह रुक-रुक कर बोलते थे, उन्हीं का किरदार राजू ने अपनाया और उस किरदार को लोगों ने भी बहुत पसंद किया।
02:18 PM, 21-Sep-2022
ये था राजू श्रीवास्तव का असली नाम
कानपुर की गलियों से निकलकर सबको हंसाने वाले राजू श्रीवास्तव को लोग गजोधर भईया या फिर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव के नाम से ही जानते हैं, लेकिन यह बहुत ही कम लोगों को यह पता है कि राजू श्रीवास्तव का असली नाम सत्यप्रकाश श्रीवास्तव था।