फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Raju Srivastava LIVE: राजू श्रीवास्तव को आया होश! पत्नी शिखा का पकड़ा हाथ, बेटी अंतरा को दिए संकेत

Mon, 05 Sep 2022 10:26 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Mon, 05 Sep 2022 10:26 PM IST
खास बातें

Raju Srivastava Health Update LIVE: उतार-चढ़ाव के बाद अब राजू की हालत स्थिर है। यही कारण है कि एम्स के डॉक्टर्स ने अब पत्नी के अलावा बच्चों को भी राजू से मिलने की परमिशन दे दी है। राजू से मिलने दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान पहुंची अंतरा ने चर्चित हास्य कलाकार राजू श्रीवास्तव के स्वास्थ्य को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। पढ़िए क्या बोलीं अंतरा...

विज्ञापन
Raju Srivastava Health Update LIVE Daughter Antara confirms Comedian opened his eyes Doctors Did not agreed
अंतरा श्रीवास्तव-राजू श्रीवास्तव - फोटो : सोशल मीडिया

लाइव अपडेट

10:23 PM, 05-Sep-2022

राजू श्रीवास्तव को नहीं आया होश, अभी भी वेंटिलेटर हैं कॉमेडियन

मशहूर कॉमेडियन को लेकर ताजा अपडेट सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वह अभी भी वेंटिलेटर पर हैं। बताया जा रहा है कि राजू को अभी होश नहीं आया है। ताजा मीडिया रिपोर्ट में एम्स के डॉक्टरों के हवाले से बताया गया है कि चुटकी काटने या शरीर दबाने पर उनकी बॉडी कभी-कभी प्रतिक्रिया दे रही है। लेकिन ऐसा हर बार नहीं हो रहा है।
06:41 PM, 05-Sep-2022

फैंस उनके जल्द स्वस्थ होने की कर रहे हैं कामना

राजू श्रीवास्तव को लेकर आई गुड न्यूज पर फैंस भी काफी ज्यादा खुश हैं। सोशल मीडिया पर उनके प्रशंसक जल्द ही उनके ठीक होने की कामना कर रहे हैं। साथ ही वह लगातार यह जानने की कोशिश में हैं कि अब उनकी तबीयत कैसी है। 
विज्ञापन
05:52 PM, 05-Sep-2022

दुआओं के लिए राजू की बेटी अंतरा ने लोगों को कहा शुक्रिया

राजू श्रीवास्तव की हालत में थोड़ा सुधार होता दिख रहा है। इससे उनके परिवार के लोग भी काफी खुश हैं। कॉमेडियन की बेटी अंतरा श्रीवास्तव ने अपने पिता के लिए लगातार दुआएं करने वाले फैंस को ट्वीट के जरिए शुक्रिया कहा है।
05:14 PM, 05-Sep-2022

इन शोज का हिस्सा रहे हैं राजू

लोकप्रिय कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज, कॉमेडी सर्कस, द कपिल शर्मा शो से लेकर शक्तिमान तक कई कॉमेडी शो और टेलीविज़न सीरीज़ का हिस्सा रहे हैं।
04:44 PM, 05-Sep-2022

राजू ने पत्नी को दिया दिलासा

राजू श्रीवास्तव की सेहत के बारे में जानकारी देते हुए अजीत सक्सेना ने मीडिया हाउस को बताया कि राजू भैया ने आंख खोलकर अपनी पत्नी शिखा श्रीवास्तव को देखा। उन्होंने भाभी (राजू की पत्नी) का हाथ छुआ। और उन्हें दिलासा देते हुए यह कहने की कोशिश की कि वह जल्द ठीक हो जाएंगे।
03:53 PM, 05-Sep-2022

राजू की सेहत में हो रहा सुधार

अजीत सक्सेना ने यह भी कहा कि राज्यसभा के पूर्व सदस्य विनय कटियार ने भी राजू श्रीवास्तव के स्वास्थ्य के बारे में एक अपडेट साझा किया। कटियार के मुताबिक राजू श्रीवास्तव की सेहत में लगातार सुधार हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
03:10 PM, 05-Sep-2022

मुख्य सलाहकार अजीत सक्सेना ने किया खुलासा

राजू श्रीवास्तव के मुख्य सलाहकार अजीत सक्सेना ने खुलासा किया कि कॉमेडियन के स्वास्थ्य में थोड़ा सुधार हुआ है। राजू के हाथों और पैरों में कुछ हलचल हुई है। इतना ही नहीं उन्होंने यह तक कहा कि राजू ने अपनी पत्नी शिखा श्रीवास्तव से भी बातचीत की। अजीत ने साझा किया कि ऐसा लगता है कि राजू जल्द से जल्द बेहतर होने का प्रयास कर रहे हैं।
02:29 PM, 05-Sep-2022

जारी है प्रार्थनाओं का दौर

प्रशंसक बोले, हम पिछले कई दिनों से आपके स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहे हैं...सर्वशक्तिमन भगवान शिव से यह प्रार्थना है कि आपको जल्द ही स्वास्थ्य लाभ हो...ओम नमः शिवाय:।
01:30 PM, 05-Sep-2022

हाल ही में हुआ था संक्रमण

हाल ही में राजू श्रीवास्तव के करीबी पारिवारिक मित्र डॉ. अनील मोरारका ने खुलासा किया था कि "राजू जी को कुछ दिन पहले संक्रमण हुआ था, लेकिन वह कुछ समय में ठीक हो गए थे। उन्हें बुखार हो गया था।
12:56 PM, 05-Sep-2022

फैन कर रहे राजू की आवाज सुनने का इंतजार

एक फैन ने लिखा, भाई जल्दी करो हम इंतजार कर रहे हैं आपकी आवाज सुनने का। जल्दी ठीक हो जाओ भाई।
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed