11:09 PM, 06-Sep-2022
बुढ़वा मंगल पर पहुंचे कानपुर के पानकी मंदिर
मंगलवार के दिन कानपुर में बुढ़वा मंगल पर हजारों श्रद्धालु पानकी मंदिर प्रार्थना के लिए जाते हैं। इसी मौके पर अजीत सक्सेना भी पनकी मंदिर गए और भगवान हनुमान से राजू श्रीवास्तव के स्वास्थ्य के लिए दुआ मांगी।
09:18 PM, 06-Sep-2022
राजू श्रीवास्तव के लिए की प्रार्थना
कॉमेडियन की सेहत में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है। परिवार के साथ ही फैंस भी उनके ठीक होने की दुआ मांग रहे हैं। इसी बीच मुख्य सलाहकार अजीत सक्सेना ने कानपुर के पनकी मंदिर में राजू के लिए प्रार्थना की।
06:54 PM, 06-Sep-2022
कॉमेडियन को इन्फेक्शन का खतरा
राजू श्रीवास्तव की सेहत धीरे-धीरे पहले से बेहतर हो रही है। लेकिन अभी भी उन्हें इन्फेक्शन का खतरा बना हुआ है, ऐसे में परिवार को बड़ी सावधानी के साथ उनसे मिलने दिया जा रहा है।
05:14 PM, 06-Sep-2022
राजू की पत्नी ने किया आग्रह
राजू की पत्नी ने लोगों से 'अफवाह न फैलाने' का आग्रह किया। उन्होंने समाचार एजेंसी पीटीआई से कहा, "मेरा अनुरोध है कि कृपया अफवाहें न फैलाएं। यह हमारे मनोबल को प्रभावित करता है। हमें नकारात्मक ऊर्जा नहीं चाहिए, हमें सकारात्मकता चाहिए। कृपया उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करें और वह जल्द ही वापस आएंगे। डॉक्टर अपना सर्वश्रेष्ठ दे रहे हैं और राजू जी उनका साथ दे रहे हैं, वह लड़ रहे हैं। इसलिए कृपया नकारात्मकता न फैलाएं।"
04:49 PM, 06-Sep-2022
अस्पताल में क्यों भर्ती हैं राजू?
बता दें कि हार्ट अटैक आने के बाद पिछले महीने 10 तारीख को राजू श्रीवास्तव को अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।
03:37 PM, 06-Sep-2022
लाफ्टर चैलेंज में ही नहीं इन शोज का भी हिस्सा रह चुके हैं राजू
लोकप्रिय कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज, कॉमेडी सर्कस, द कपिल शर्मा शो से लेकर शक्तिमान तक कई कॉमेडी शो और टेलीविजन सीरीज का हिस्सा रहे हैं।
02:37 PM, 06-Sep-2022
बेटी को दिए राजू ने संकेत
परमीशन मिलने के बाद बेटी अंतरा आईसीयू में राजू से मिलने पहुंची। उन्होंने भावुक मन से कहा, पापा आंखें खोलो, कब तक यहां लेटे रहोगे। तब राजू की आंखों में हरकत हुई। हालांकि, डॉक्टर्स ने इस बात को मानने से इनकार कर दिया है।
01:22 PM, 06-Sep-2022
बच्चों ने की राजू से मुलाकात
बता दें कि कल सामने आई मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया गया था कि बुखार के उतरने के बाद डॉक्टर्स ने बच्चों को राजू से मिलने की अनुमति दी थी।
12:42 PM, 06-Sep-2022
कब हटेगा वेंटिलेटर?
डॉक्टर्स ने यह तक कह दिया कि उन्हें नहीं पता कि वेंटिलेटर हटाने में अभी कितना वक्त लग सकता है। मीडिया हाउस से बातचीत के दौरान एम्स के डॉक्टर्स ने कहा कि इस बात का अंदाजा लगाना बेहद मुश्किल है कि वेंटिलेटर कब हटाया जा सकता है।
11:48 AM, 06-Sep-2022
नहीं हटेगा वेंटिलेटर
हाल ही में आई जानकारी के मुताबिक राजू का वेंटिलेटर सपोर्ट अभी नहीं हटाया जाएगा। डॉक्टरों ने मीडिया हाउस से बातचीत के दौरान कहा कि राजू की हालत स्टेबल जरूर है, लेकिन अभी इतना भी सुधार नहीं हुआ है कि उनको वेंटिलेटर सपोर्ट से हटाया जा सके।