फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Raju Srivastava Health Live: कैसा है राजू का हाल? पत्नी शिखा ने दिया अपडेट, कहा- प्रार्थना करते रहें

Thu, 08 Sep 2022 01:06 AM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Thu, 08 Sep 2022 01:06 AM IST
खास बातें

Comedian Raju Srivastava Health Update in Hindi: कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव, 29 दिनों से दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती हैं। उन्हें अब भी वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है। हालांकि, राजू की हालत में धीरे-धीरे सुधार आ रहा है। राजू को होश तो नहीं आया है, लेकिन वह अपने हाथ-पैर जरूर हिला रहे हैं। इन सबके बीच राजू की पत्नी शिखा श्रीवास्तव का बयान सामने आया है। पढ़िए शिखा ने क्या कहा...

विज्ञापन
Raju Srivastava Health Live Update Still on Ventilator Wife Shikha Says Please Pray He Recovers Soon
राजू श्रीवास्तव-शिखा श्रीवास्तव - फोटो : सोशल मीडिया

लाइव अपडेट

01:02 AM, 08-Sep-2022

बीते दिन राजू से मिले थे बच्चे

मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था बुखार के उतरने के बाद बच्चों को राजू से मिलने की अनुमति दी गई थी। बेटी अंतरा ने जब राजू से कहा कि पापा आंखें खोलो, कब तक यहां लेटे रहोगे। बेटी के बोल सुन, कॉमेडियन की आंखों में हरकत हुई थी। हालांकि डॉक्टर्स ने इस बात से इनकार किया था।
10:16 PM, 07-Sep-2022

10 अगस्त से अस्पताल में भर्ती हैं राजू

बता दें कि कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव को हार्ट अटैक आने के बाद पिछले महीने 10 तारीख को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वह जिम में वर्कआउट के दौरान हुए बेहोश हो गए थे।
विज्ञापन
09:20 PM, 07-Sep-2022

सावधानी बरत रहे हैं डॉक्टर

एक इंटरव्यू में पारिवारिक मित्र डॉ. अनिल मोरारका ने कहा, ‘राजू जी को कुछ दिन पहले संक्रमण हो गया था, लेकिन वह कुछ समय में ठीक हो गया था। उन्हें बुखार हो गया था और इसलिए टीम अब अत्यधिक सावधानी बरत रही है ताकि संक्रमण न हो। कॉमेडियन से मिलने के लिए केवल उनकी पत्नी और बेटी को ही अंदर जाने दिया जाता है।’
05:42 PM, 07-Sep-2022

हमारे मनोबल को प्रभावित न करें

राजू की पत्नी ने समाचार एजेंसी पीटीआई से कहा, "मेरा अनुरोध है कि कृपया अफवाहें न फैलाएं। यह हमारे मनोबल को प्रभावित करता है। हमें नकारात्मक ऊर्जा नहीं चाहिए, हमें सकारात्मकता चाहिए। कृपया उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करें और वह जल्द ही वापस आएंगे। डॉक्टर अपना सर्वश्रेष्ठ दे रहे हैं और राजू जी उनका साथ दे रहे हैं, वह लड़ रहे हैं। इसलिए कृपया नकारात्मकता न फैलाएं।"
05:00 PM, 07-Sep-2022

इन फिल्मों में नजर आ चुके हैं राजू

गौरतलब है कि राजू द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंजे शो से घर-घर में मशहूर हो गए थे। शो के अलावा वह बाजीगर, मैंने प्यार किया, आमदनी अठन्नी खर्चा रुपैया और बॉम्बे टू गोवा जैसी कई फिल्मों में भी नजर आ चुके हैं। 
04:03 PM, 07-Sep-2022

खुश हुए फैंस

विज्ञापन
विज्ञापन
03:02 PM, 07-Sep-2022

जारी है प्रार्थनाओं का दौर

02:21 PM, 07-Sep-2022

राजू की अच्छी सेहत की खबर जान खुश हुए फैंस

02:00 PM, 07-Sep-2022

फैंस लगातार कर रहे राजू की अच्छी सेहत के लिए दुआ

01:06 PM, 07-Sep-2022

उठकर खड़े हो जाइए राजू जी

Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed