Next On Netflix LIVE: इस साल नेटफ्लिक्स पर रहेगा इन सीरीज-फिल्मों का धमाल, हीरामंडी से खाकी 2 तक देखिए लिस्ट
{"_id":"65e0360e0e9289093f03ed65","slug":"netflix-india-event-live-ott-platform-is-going-to-unveil-its-full-slate-for-this-year-in-a-event-hosted-today-2024-02-29","type":"live","status":"publish","title_hn":"Next On Netflix LIVE: इस साल नेटफ्लिक्स पर रहेगा इन सीरीज-फिल्मों का धमाल, हीरामंडी से खाकी 2 तक देखिए लिस्ट","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Thu, 29 Feb 2024 03:54 PM IST
ज्योति राघव
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति राघव
Updated Thu, 29 Feb 2024 03:54 PM IST
खास बातें
Netflix India Event News Live: नेटफ्लिक्स इंडिया आज एक इवेंट में अपने प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने वाली इस साल की दिलचस्प भारतीय सीरीज और फिल्मों की जानकारी फैंस के साथ साझा कर रहा है। इस संबंध में पहली जानकारी संजय लीला भंसाली की बहुप्रतीक्षित सीरीज 'हीरामंडी' को लेकर आई है।
विज्ञापन
दो पत्ती, हीरामंडी, मामला लीगल है
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
लाइव अपडेट
03:53 PM, 29-Feb-2024
'अमर सिंह चमकीला' की स्टारकास्ट और क्रू
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
जारी हुआ 'अमर सिंह चमकीला' का पहला गाना
ए आर रहमान, इरशाद कमली, मोहित चौहान, परिणीति चोपड़ा, दिलजीत दोसांझ और इम्तियाज अली ने पेश अमर सिंह चमकीला की बायोपिक को लेकर जानकारी साझा की। इवेंट के दौरान अमर सिंह चमकीला का पहला गाना 'इश्क मिटाये' भी जारी किया गया।

03:42 PM, 29-Feb-2024
कपिल शर्मा का शो देगा दस्तक
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
कपिल का शो देगा दस्तक
कपिल शर्मा का 'द ग्रेट इंडियन कपल शो' भी नेटफ्लिक्स पर जल्द आएगा। कपिल के साथ सुनील ग्रोवर भी इससे जुड़े हैं। इनके अलावा कृ्ष्णा अभिषेक और कीकू शारदा भी नजर आएंगे। यह शो इस प्लेटफॉर्म पर दुनियाभर के दर्शकों को जोड़ेगा।

03:24 PM, 29-Feb-2024
फिर आई हसीन दिलरुबा
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
'फिर आई हसीन दिलरुबा' की पेशकश
आनंद एल राय, तापसी पन्नू, सनी कौशल और विक्रांत मैसी ने इवेंट में अपनी मौजूदगी से चार चांद लगाए। साथ ही सभी ने मिलकर 'हसीन दिलरुबा' के सीक्वल 'फिर आई हसीन दिलरुबा' की पेशकश की। 'फिर आई हसीन दिलरुबा' के रचनाकारों ने कहा, 'हम फिर आई हसीन दिलरुबा के साथ रोमांस और रहस्य के एक और रोमांचक अध्याय को शुरू करने के लिए रोमांचित हैं। पहले भाग के लिए हमें जो जबरदस्त प्यार मिला है, उसे देखते हुए हम इस मनोरंजक गाथा को जारी रखने की घोषणा करने के लिए और अधिक उत्साहित नहीं हो सकते। जैसे-जैसे हम प्यार, विश्वासघात और रहस्य के उलझे जाल में गहराई से उतरते जा रहे हैं, हमें अपनी रोमांचक दुनिया में बेहद प्रतिभाशाली सनी कौशल और जिमी शेरगिल का स्वागत करते हुए खुशी हो रही है। तो कमर कस लें, क्योंकि रोमांस और रोमांच अभी खत्म नहीं हुआ है।'03:09 PM, 29-Feb-2024
अनुपम खेर ने दी 'विजय 69' की जानकारी
नेटफ्लिक्स के इवेंट के दौरान अभिनेता अनुपम खेर ने अपनी फिल्म 'विजय 69' से जुड़ी जानकारी साझा की है। इस फिल्म के लिए अभिनेता ने खासतौर से तैराकी सीखी है। इसके अलावा शूटिंग के दौरान उनका एक्सीडेंट भी हो गया, जिसके बाद उनके कंधे में चोट आई थी। इसी तरह की कई और बातें भी अनुपम खेर ने साझा कीं।

03:06 PM, 29-Feb-2024
वाणी कपूर
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
'मंडला मर्डर्स' और 'महाराज' की जानकारी की गई साझा
वाणी कपूर की डेब्यू सीरीज 'मंडला मर्डर्स' की जानकारी भी इवेंट के दौरान दी गई। इसके अलावा नेटफ्लिक्स की आगामी फिल्म 'महाराज’ से भी रूबरू कराया गया।
वाणी कपूर की डेब्यू सीरीज 'मंडला मर्डर्स' की जानकारी भी इवेंट के दौरान दी गई। इसके अलावा नेटफ्लिक्स की आगामी फिल्म 'महाराज’ से भी रूबरू कराया गया।
03:03 PM, 29-Feb-2024
इवेंट में फैबुलस लाइव्स ऑफ बॉलीवुड वाइव्स के तीसरे सीजन की जानकारी भी दी गई। इस सीजन में तीन नई एंट्री देखने को मिलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
02:58 PM, 29-Feb-2024
'सिकंदर का मुकद्दर' पर नीरज पांडे ने खोले पत्ते
लेखक और निर्देशक नीरज पांडे ने अपनी अगली फिल्म 'सिकंदर का मुकद्दर' के बारे में जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि इसे भारत और विदेशों में कई स्थानों पर शूट किया जाएगा। उम्मीद है कि दर्शकों को यह पसंद आएगी।

02:47 PM, 29-Feb-2024
गुनीत मोंगा, मोजेज सिंह
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
गुनीत मोंगा ने दी हनी सिंह की डॉक्यूमेंट्री की जानकारी
ऑस्कर अवॉर्ड विजेता प्रोड्यूर गुनीत मोंगा और निर्देशक मोजेज सिंह ने यो यो हनी सिंह पर बन रही डॉक्यूमेंट्री से जुड़ी जानकारी साझा कीं। इस डॉक्यूमेंट्री में हनी सिंह की जिंदगी के अनसुने, अनदेखे पहलुओं को दिखाया जाएगा।

02:42 PM, 29-Feb-2024
खाकी 2
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
धमाकेदार होगा 'खाकी: द बिहार चैप्टर' का दूसरा सीजन
साल 2022 में आई खाकी: द बिहार चैप्टर के दूसरे सीजन की जानकारी भी आज के इवेंट में साझा की गई। इस सीरीज के निर्माता नीरज पांडे ने कहा, 'खाकी: द बिहार चैप्टर, नेटफ्लिक्स के साथ दुनियाभर के दर्शकों के बीच स्थानीय कहानी पेश करने की हमारी कोशिश थी। अब हम दूसरा सीजन और व्यापक स्तर पर लाएंगे'।

02:28 PM, 29-Feb-2024
'मिसमैच्ड सीजन 3' की जानकारी की साझा
इसके अलावा निर्देशक आकाश खुराना ने 'मिसमैच्ड सीजन 3' से जुड़ी जानकारी साझा कीं। निर्देशक आकाश खुराना और राइटर गजल धालीवाल ने कहा, 'नेटफ्लिक्स के सभी दर्शकों के लिए हम मिसमैच्ड का तीसरा सीजन लेकर आ रहे हैं और बहुत उत्साहित हैं'।