Ira Nupur Wedding Live: ईसाई रीति-रिवाज से आयरा-नूपुर ने रचाई शादी,भावुक दिखे आमिर खान
{"_id":"659e23b8a954a9e749084c77","slug":"ira-khan-nupur-shikhare-wedding-live-updates-aamir-khan-daughter-marriage-in-udaipur-see-latest-photos-videos-2024-01-10","type":"live","status":"publish","title_hn":"Ira Nupur Wedding Live: ईसाई रीति-रिवाज से आयरा-नूपुर ने रचाई शादी,भावुक दिखे आमिर खान","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Wed, 10 Jan 2024 11:02 PM IST
ज्योति राघव
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति राघव
Updated Wed, 10 Jan 2024 11:02 PM IST
खास बातें
Aamir Khan Daughter Ira Khan Marriage News in Hindi: आयरा खान और नूपुर शिकरे की पारंपरिक रस्मों के साथ शादी आज उदयपुर में हो गई है। सफेद गाउन में आयरा परी लग रही थीं। वहीं, नूपुर फॉर्मल में काफी हैंडसम लग रहे थे।
विज्ञापन
आयारा खान-नूपुर शिकरे
- फोटो : सोशल मीडिया
लाइव अपडेट
11:00 PM, 10-Jan-2024
भावुक हुए दुल्हन के पिता
दुल्हन के पिता आमिर खान भावुक दिखे और उन्होंने अपने आंसू पोंछे और नवविवाहित जोड़े का हौसला बढ़ाया। शादी में आमिर की पूर्व पत्नी किरण राव और उनके बेटे आजाद राव खान भी शामिल हुए। आमिर की पहली पत्नी रीना साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही थीं।
10:08 PM, 10-Jan-2024
आयारा खान-नूपुर शिकरे
- फोटो : सोशल मीडिया
आमिर खान की बेटी आयरा खान ने आखिरकार अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड फिटनेस ट्रेनर नूपुर शिकरे संग शादी रचा ली है। इस शादी में आमिर खान के साथ उनकी एक्स वाइफ रीना दत्ता और किरण राव भी नजर आई थीं। दोनों को एक दूसरे को एक-दूसरे के हाथ में हाथ डाले देखा का सकता है।
विज्ञापन
09:27 PM, 10-Jan-2024
शादी के बंधन में बंधे आयरा-नूपुर
आयरा और नूपुर आज सात जन्मों के लिए एक हो गए हैं। दोनों ने उदयपुर में शादी अंदाज में शादी रचाई है। शादी में आयरा सफेद गाउन में बेहद हसीन लग रही थीं। वहीं, सेमी-शीयर डिटेल्स और स्ट्रेट-फिट स्टाइल के साथ नूपुर का चमकता हुआ लुक काफी वायरल हो रहा है।
08:36 PM, 10-Jan-2024
आयरा- नूपुर
- फोटो : सोशल मीडिया
उदयपुर के होटल के मयूर बाग में शाम 4 बजे शुरू हुई इस वेडिंग सेरेमनी के लिए आमिर खान और उनकी मां जीनत हुसैन दुल्हन आयरा को स्टेज तक साथ लेकर आए। इस दौरान आयरा की मां को बेटी के लिए इमोशनल होते भी देखा गया।
07:37 PM, 10-Jan-2024
बेटी की शादी पर जमकर झूमे आमिर खान
उदयपुर के होटल ताज अरावली पैलेस में आमिर खान की बेटी आयरा खान और फिटनेस ट्रेनर नुपुर शिखरे शादी के बंधन में बंधने की खबर आ रही है। इस खास मौके पर आमिर के डांस का वीडियो सामने आया है, जिसमें अभिनेता जमकर थिरकते नजर आ रहे हैं
06:51 PM, 10-Jan-2024
आयरा और नूपुर
- फोटो : सोशल मीडिया
आज आमिर खान की बेटी आयरा खान और नूपुर शिकरे शादी के बंधन में बंध जाएंगे। आज पूरे रीति रिवाजों के साथ दोनों की शादी संपन्न होगी। ऐसे में किसी भी वक्त दूल्हा-दुल्हन की पहली झलक देखने को मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
06:15 PM, 10-Jan-2024
मराठी रीति-रिवाजों से होगी शादी
मराठी रीति-रिवाजों से आज नूपुर शिकरे की दुल्हन बन जाएंगी आमिर खान की बेटी आयरा खान, संगीत की तस्वीरों नो सोशल मीडिया पर तहलका मचाया हुआ है। अब सभी को दुल्हन की पहली झलक का इंतजार है
05:36 PM, 10-Jan-2024
ज्वाला गुट्टा भी कपल की संगीत में हुईं शामिल
आयरा-नूपुर के संगीत में शामिल होने के लिए ज्वाला गुट्टा भी सजधज कर पहुंची थी। इसकी कुछ तस्वीरें उन्होंने अब अपने इंस्टाग्राम पर भी शेयर की हैं। इन तस्वीरों को फैंस का खूब प्यार मिल रहा है।
04:33 PM, 10-Jan-2024
आमिर, आयरा खान
- फोटो : सोशल मीडिया
उदयपुर में आयरा और नूपुर की शादी के कार्यक्रम सात जनवरी से चल रहे हैं। संगीत से पहले कपल की मेहंदी सेरेमनी और पाजामा पार्टी आयोजित हुई। इसके बाद नूपुर और आयरा ने फुटबॉल मैच भी खेला। मेहंदी सेरेमनी की तस्वीरें सामने आई हैं। इनमें आमिर खान अपनी लाडली के साथ बैठे नजर आ रहे हैं। मिस्टर परफेक्शनिस्ट के हाथों पर भी मेहंदी रची हुई है।
02:40 PM, 10-Jan-2024
आयरा ने साझा की लेटेस्ट तस्वीर
आयरा और नूपुर की शादी की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। मेहमानों के आने का सिलसिला जारी है और रिपोर्ट्स के मुताबिक ड्रेस रिहर्सल जारी है। अपनी शादी की तैयारियों के बीच आयरा खान सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी हालिया तस्वीर साझा की है।