Entertainment News Live Updates: ईद पर सलमान ने फैंस को किया निराश, फ्रेंच फिल्मों में डेब्यू करेंगे जॉनी डेप
Entertainment News Live Updates : मनोरंजन जगत में हर दिन हर पल कुछ ना कुछ नया होता ही रहता है। साउथ फिल्म इंडस्ट्री हो बॉलीवुड या हॉलीवुड सिने जगत की हर छोटी- बड़ी खबरों के लिए पढ़ें मनोरंजन जगत की खबरों से जुड़ा यह एंटरटेनमेंट लाइव ब्लॉग-
लाइव अपडेट
लीना मणिमेकलई समेत ङट के खिलाफ जारी समन
देशभर में इन दिनों फिल्म काली के पोस्टर को लेकर विवाद बढ़ता ही जा रहा है। इस मामले में अब दिल्ली की एक अदालत ने फिल्म निर्माता लीना मणिमेकलई और अन्य को 6 अगस्त के लिए समन जारी किया है।
Kaali movie controversy | A Delhi Court has issued summons to filmmaker Leena Manimekalai and others for Aug 6. Plaintiff is seeking interim injunction to restrain defendants temporarily from depicting goddess Kaali in the way depicted in poster & video and the tweet in question.
— ANI (@ANI) July 11, 2022
जॉन की पहली मलयालम फिल्म की रिलीज डेट घोषित
निर्माता के रूप में बॉलीवुड स्टार जॉन अब्राहम की पहली मलयालम फिल्म "माइक" की रिलीज डेट जारी हो चुकी है। यह फिल्म 19 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
रोहित शेट्टी ने शेयर किया मजेदार पोस्ट
फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर फिल्म मेकर रोहित शेट्टी अपनी फिल्मों के लिए काफी पसंद किए जाते हैं। अपनी फिल्मों से दर्शकों का मनोरंजन करने वाले रोहित सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं। इसी क्रम में रोहित ने अपनी तस्वीरों का एक कोलाज शेयर किया है।खत्म हुई यशोदा की शूटिंग
सामंधा रुथ प्रभु की अपकमिंग फिल्म 'यशोदा' की शूटिंग खत्म हो गई है। मेकर्स की तरफ से एक ट्वीट कर यह जानकारी फैंस को दी गई है। बता दें कि 'यशोदा' 12 अगस्त को रिलीज होने वाली हैं। लेकिन कई रिपोर्ट्स में दावा है कि फिल्म की रिलीज डेट पोस्टपोन हो सकती है।Our #YashodaTheMovie Talkie wrapped 🔥
— Sridevi Movies (@SrideviMovieOff) July 11, 2022
Stay tuned for exciting updates coming your way soon 🥳 #Yashoda @Samanthaprabhu2 @Iamunnimukundan @varusarath5 @harishankaroffi @hareeshnarayan #Manisharma @mynnasukumar @krishnasivalenk @SrideviMovieOff @PulagamOfficial pic.twitter.com/llPODf5TkL
तेहरान का फर्स्ट लुक टीजर आउट
बीटीएस फैंस का इंतजार खत्म
कोरियन पॉप सुपरबैंड बीटीएस सदस्य जे होप के पहले सिंगल एल्बम जैक इन द बॉक्स के नए गीत आर्सन का पोस्टर सामने आ गया है। सामने आई तस्वीरों में पॉपस्टार फायरी लुक में नजर आ रहे हैं।सोशल मीडिया पर वायरल हुई सोनल कपूर की डिलीवरी की खबर
सोशल मीडिया पर हाल ही में एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसके अभिनेत्री सोनम कपूर अस्पताल में एक बच्चे के साथ दिख रही है। तस्वीर को देख कहा जा रहा है कि एक्ट्रेस ने अपने बच्चे को जन्म दे दिया है। हालांकि, यह खबर और तस्वीर पूरी तरह से फेक है। यह तस्वीर एडिट की गई है।इस बार नहीं आएगा बिग बॉस ओटीटी 2!
बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 को लेकर नई अपडेट सामने आ रही है। मीडियो रिपोर्ट्स के मुताबिक बिग बॉस ओटीटी 2 अगस्त में प्रसारित नहीं किया जाएगा। बिग बॉस 16 के चलते इस शो में देरी हो सकती है।