Aryan khan Release Live: जेल से रिहा होकर मन्नत पहुंचा आर्यन, घर के बाहर इकट्ठा हुई भारी भीड़
{"_id":"617ccb16ab50f836de587ebd","slug":"aryan-khan-case-live-aryan-khan-to-released-shortly-from-mumbai-arthur-road-jail-in-hindi","type":"live","status":"publish","title_hn":"Aryan khan Release Live: जेल से रिहा होकर मन्नत पहुंचा आर्यन, घर के बाहर इकट्ठा हुई भारी भीड़","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Sat, 30 Oct 2021 02:40 PM IST
विजयाश्री गौर
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विजयाश्री गौर
Updated Sat, 30 Oct 2021 02:40 PM IST
खास बातें
Aryan Khan Release LIVE: आर्यन खान को लगभग एक महीने बाद जेल से रिहाई मिल गई। पिता शाहरुख खान आर्यन को लेने पहुंचे थे। मन्नत और जेल के बाहर फैंस की भीड़ लगी है। घर पर सभी आर्यन की स्वागत की तैयारी में लगे हुए हैं।
विज्ञापन
आर्यन खान
- फोटो : PTI
लाइव अपडेट
02:13 PM, 30-Oct-2021
शाहरुख-गौरी को मिल रही बधाई
आर्यन खान के घर लौट आने से अब शाहरुख और गौरी ने राहत की सांस ली है। उन्हें लगातार दोस्तों की कॉल्स आ रही है और वह उनसे बात करके इस कठिन समय में साथ देने के लिए धन्यवाद कह रहे हैं।01:14 PM, 30-Oct-2021
ड्रग पैडलर अचित कुमार को मिली जमानत
एक विशेष अदालत ने ड्रग पैडलर अचित कुमार और बाकी छह आरोपियों को ड्रग्स केस में जमानत दे दी।
विज्ञापन
12:08 PM, 30-Oct-2021
मन्नत के बाहर फैंस ने किया आर्यन का स्वागत
क्रूज ड्रग्स केस में 28 दिन जेल में बिताने के बाद आर्यन खान को अब घर के दर्शन हुए हैं। वहीं शाहरुख के फैंस मन्नत के बाहर वेलकम बैक का बैनर लेकर खड़े हैं। इससे पहले भी फैंस ने लगातार शाहरुख के सपोर्ट में अपनी आवाज बुलंद की थी।11:42 AM, 30-Oct-2021
घर पहुंचा आर्यन खान
पिता शाहरुख के साथ मन्नत पहुंचा आर्यन खान। मन्नत के बाहर भारी भीड़ होने के कारण कार को घर के अंदर जाने में वक्त लगा। फैंस और मीडिया का भारी हुजूम इस वक्त मन्नत के बाहर मौजूद है।11:31 AM, 30-Oct-2021
गाड़ी में ही बैठे रहे शाहरुख
आर्यन जैसे ही जेल से बाहर निकला शाहरुख के बॉडीगार्ड ने उसके लिए रास्ता बनाया और उसे तुरंत गाड़ी में बैठा दिया। इस दौरान शाहरुख गाड़ी से बाहर नहीं निकले।11:06 AM, 30-Oct-2021
आर्यन खान को जेल से रिहाई मिल गई है। फैंस का भारी हुजूम जेल के बाहर देखने को मिल रहा है वहीं मन्नत के बाहर भी सभी लोग आर्यन की स्वागत की तैयारी में लगे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
11:01 AM, 30-Oct-2021
आर्यन की रिहाई की प्रकिया पूरी
मुंबई ऑर्थर रोड जेल के अधिकारियों ने बताया कि आर्यन की रिहाई की प्रक्रिया पूरी हो गई है।Aryan Khan's release procedure has been completed: Mumbai's Arthur Road Jail officials
— ANI (@ANI) October 30, 2021
Visuals from outside the Jail pic.twitter.com/NdpjGKhFRS
10:58 AM, 30-Oct-2021
बेटे को लेने जेल पहुंचे शाहरुख
आर्यन खान को बैरक से बाहर निकाला गया और जेल सुप्रीटेंडेंट ने उससे बात की। वहीं शाहरुख अपने बेटे को घर ले जाने के लिए ऑर्थर रोड जेल पहुंच गए।10:49 AM, 30-Oct-2021
एक -दो घंटे में पूरी होगी रिहाई की प्रक्रिया
ऑर्थर रोड जेल के अधीक्षक नितिन वायचल ने कहा कि जेल अधिकारियों को आर्यन खान की रिहाई का आदेश मिल गया है। एक- दो घंटे में आर्यन की रिहाई की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
10:33 AM, 30-Oct-2021
डेडलाइन मिस होने पर नहीं मिली कल रिहाई
कोर्ट का आदेश मिलने में देरी से रिहाई की औपचारिकताएं पूरी नहीं हो पाईं इस वजह से आर्यन को कल रिहाई नहीं मिली। जेल के एक अधिकारी ने यह भी कहा कि हम किसी को खास सुविधा नहीं देते हैं। कानून सबके लिए बराबर है। जमानत के कागज लेने का अंतिम समय साढ़े पांच बजे का था वह बीत गया इसलिए आर्यन को कल रिहाई नहीं दी गई।