फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Akanksha Dubey News Live: समर सिंह ने आकांक्षा को जान से मारने की दी थी धमकी? घटना वाले दिन से गायब हैं सिंगर

Mon, 27 Mar 2023 04:03 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Mon, 27 Mar 2023 04:03 PM IST
खास बातें

Bhojpuri Actress Akanksha Dubey Suicide Case Live News in Hindi: भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे ने आत्महत्या कर ली है। अभिनेत्री का शव वाराणसी के एक होटल में मिला है। एक्ट्रेस ने ये कदम क्यों उठाया इस बारे में अभी पता नहीं चल पाया है। हालांकि इस खबर के बाद भोजपुरी इंडस्ट्री में शोक की लहर है।

विज्ञापन
Bhojpuri Actress Akanksha Dubey Suicide Case Live Updates Hotel Sarnath Banaras News in Hindi
आकांक्षा दुबे - फोटो : सोशल मीडिया

लाइव अपडेट

03:31 PM, 27-Mar-2023

डिप्रेशन में थीं आकांक्षा

आकांक्षा दुबे भोजपुरी गायक समर सिंह के साथ वाराणसी के टकटकपुर क्षेत्र में लिव इन रिलेशन में रहती थीं। हाल के दिनों में दोनों अलग हुए थे। समर सिंह के दुर्व्यवहार से ही आकांक्षा दुखी रहने लगी थी। इसी वजह से वह डिप्रेशन में थीं।
02:34 PM, 27-Mar-2023

फोन पर दी थी धमकी

आकांक्षा की मां ने बताया कि बीते 21 मार्च को आकांक्षा बस्ती में शूटिंग कर रही थी। तब मोबाइल पर भोजपुरी गायक समर के भाई संजय सिंह का फोन आया था। फोन पर धमकी दे रहा था कि तुमको जान से मरवा देंगे। आकांक्षा की असिस्टेंट रेखा ने भी बताया कि मैडम सेट पर जोर-जोर से रही थीं। जिस भोजपुरी गायक समर सिंह पर आरोप लगा है वो रविवार से ही गायब है। 
विज्ञापन
01:57 PM, 27-Mar-2023

समर सिंह पर प्रताड़ना का आरोप

आकांक्षा दुबे की मां ने समर सिंह पर अभिनेत्री को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि समर सिंह आकांक्षा को बहुत प्रताड़ित करता था। समर सिंह चाहता था कि आकांक्षा सिर्फ उसके साथ ही काम करे और किसी के साथ नहीं। साथ में काम करने पर पैसा नहीं देता था। किसी दूसरे की फिल्म या गाने में काम करने पर मारता-पीटता था। कई बार जब आकांक्षा ने उससे अपने पैसे मांगे तो उसके साथ मारपीट भी की।
12:36 PM, 27-Mar-2023

समर सिंह पर मुकदमा दर्ज

भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे के आत्महत्या मामले में सारनाथ थाने की पुलिस ने भोजपुरी गायक समर सिंह और उनके भाई संजय सिंह के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने समेत अन्य धाराओं मुकदमा दर्ज किया है। मुंबई से वाराणसी पहुंची आकांक्षा की मां की तहरीर पर पुलिस ने यह कार्रवाई की है।
11:56 AM, 27-Mar-2023

व्हाट्सएप और मैसेंजर चैट की भी पड़ताल

पुलिस आकांक्षा के मोबाइल कॉल के अलावा व्हाट्सएप और मैसेंजर चैट को भी पड़ताल कर सकती है। जांच से यह भी साफ हो सकेगा कि शनिवार रात वह किस जन्मदिन पार्टी में गई थीं। साथ ही वहां क्या हुआ।
11:27 AM, 27-Mar-2023

कॉल डिटेल की हो रही जांच

पुलिस अभिनेत्री आकांक्षा के मोबाइल की कॉल डिटेल के जरिए यह जानने की कोशिश कर रही है कि आखिरी बार उनकी बात किससे हुई थी? वह किसके साथ थीं? किसकी पार्टी में गई थीं? पुलिस के अनुसार, मोबाइल की कॉल डिटेल प्रकरण की गुत्थी सुलझाने में एक अहम कड़ी साबित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
10:34 AM, 27-Mar-2023

होटल छोड़ने आए शख्स का हुआ खुलासा

पुलिस ने आकांक्षा को होटल छोड़ने आए शख्स को खोज निकाला है। वह युवक वाराणसी के लंका थाना क्षेत्र के टिकरी का रहने वाला है। पुलिस की पूछताछ में युवक ने बताया कि वह और आकांक्षा एक-दूसरे को अच्छी तरह से जानते थे। शनिवार रात आकांक्षा उसे पांडेयपुर में मिली थी और उससे लिफ्ट मांगी थी। इस पर वह उन्हें उनके होटल छोड़ कर चला गया था। फिलहाल, युवक से पुलिस की पूछताछ जारी है।
09:59 PM, 26-Mar-2023

आकांक्षा के अक्षरा को किया था मैसेज

आकांक्षा दुबे के निधन के बाद से भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह गहरे सदमे में हैं। अभिनेत्री के इस कदम से उन्हें तगड़ा झटका लगा है। अक्षरा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट साझा कर आकांक्षा को याद किया है। उन्होंने लिखा, 'क्या लिखूं क्या कहूं अब तक समझ नहीं आ रहा। कल का तुम्हारा मैसेज कहां हो दीदी वाराणसी में...मुझे अब तक यकीन नहीं हो रहा है कि यह वही एक बहादुर लड़की है, जिसने अपने माता-पिता को उम्मीद, एक बेहतर जिदंगी देने की सोच रखी थी। लड़कियों अब भी वक्त है जागो और कुछ भी गलत करने से पहले एक बार अपने माता-पिता के बारे में जरूर सोचो।'
07:56 PM, 26-Mar-2023
आकांक्षा दुबे के निधन पर भोजपुरी की मशहूर अभिनेत्री आम्रपाली दुबे ने गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर करते हुए एक भावुक पोस्ट भी लिखा है। अभिनेत्री ने लिखा, ''मुझे तुम्हारे साथ खिंचवाई गई हर तस्वीर सिर्फ तुम्हारी उपलब्धियों में इस्तेमाल करनी थी बेटा।''
05:44 PM, 26-Mar-2023

सदमे में रानी चटर्जी

आकांक्षा दुबे की मौत पर भोजपुरी एक्ट्रेस रानी चटर्जी सदमे में हैं। उन्होंने फेसबुक पोस्ट के जरिए शोक व्यक्त किया है। इस पोस्ट में उन्होंने लिखा, ''यह खबर सुनने के बाद विश्वास ही नहीं हुआ, मैं क्या लिखूं कुछ समझ में नहीं आ रहा..अपनी जिंदगी को ऐसे गवां देना बिल्कुल भी सही नहीं है। तुम्हारी आत्मा को शांति मिले। तुम जहां पर भी हो तुम्हें स्वर्ग का रास्ता मिले..यह बहुद दुखद है... ओम शांति।''
Load More
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed