Anant Radhika Pre Wedding Live: प्री-वेडिंग समारोह के समापन में चलेगा सुरों का जादू, अरिजीत-एकॉन बांधेंगे समां
{"_id":"65e3fd922231a3b5cc0b482c","slug":"anant-ambani-radhika-merchant-pre-wedding-ceremony-live-updates-ambani-family-functions-latest-photos-videos-2024-03-03","type":"live","status":"publish","title_hn":"Anant Radhika Pre Wedding Live: प्री-वेडिंग समारोह के समापन में चलेगा सुरों का जादू, अरिजीत-एकॉन बांधेंगे समां","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Sun, 03 Mar 2024 11:01 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मोहम्मद फायक अंसारी
Updated Sun, 03 Mar 2024 11:01 PM IST
खास बातें
Anant Ambani Radhika Merchant Pre Wedding Live News in Hindi: अनंत और राधिका के प्री-वेडिंग फंक्शन गुजरात के जामनगर में हो रहे हैं। इस समारोह में फिल्मी कलाकारों के साथ कई विदेशी हस्तियों ने भी शिरकत की है। आज कार्यक्रम का तीसरा दिन है।
विज्ञापन
अनंत-राधिका प्री-वेडिंग फंक्शन
- फोटो : अमर उजाला
लाइव अपडेट
11:01 PM, 03-Mar-2024
नीता अंबानी
- फोटो : अमर उजाला
नीता अंबानी ने बेटे अनंत अंबानी और होने वाली बहू राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग फंक्शन के लिए हैंडलूम कांचीपुरम साड़ी पहनी। यह साड़ी दक्षिण भारत के बुनकरों द्वारा हस्तनिर्मित एक उत्कृष्ट कृति है, जिन्होंने पीढ़ियों से अपनी कला को निखारा है और यह पारंपरिक भारतीय शिल्प कौशल के प्रति उनके गहरे सम्मान का बयान है। भारतीय कला और संस्कृति की प्रबल संरक्षक, नीता अंबानी ने स्थानीय कारीगरों के अद्वितीय कौशल पर प्रकाश डालने के लिए इस साड़ी को चुना।
09:36 PM, 03-Mar-2024
अनंत-राधिका प्री-वेडिंग फंक्शन
- फोटो : अमर उजाला
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग फंक्शन से वायरल एक तस्वीर जबरदस्त सुर्खियों में है। इसमें रुमर्ड कपल अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर साथ में मस्ती करते नजर आ रहे हैं। वहीं, इस फोटो में रणबीर कपूर भी हैं, जिन्हें जोड़े को थंब्स अप दिखाते देखा जा रहा है।
विज्ञापन
08:11 PM, 03-Mar-2024
फिल्म 'रा वन' का 'छम्मक छल्लो' गाना गाकर सुर्खियों में आए सिंगर एकॉन किसी पहचान के मुहताज नहीं हैं। सिंगर होने के साथ ही एकॉन प्रोड्यूसर, लेखक, बिजनसमैन और अभिनेता भी हैं। एकॉन का पहला एल्बम 'ट्रबल' था लेकिन उनको पहचान 'लॉक्ड अप' से मिली। अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग फंक्शन में अपने सुरों का जादू चलाने के लिए एकॉन जामनगर पहुंच चुके हैं।
06:42 PM, 03-Mar-2024
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग फंक्शन में जबरदस्त परफॉर्मेंस जारी है। इसी बीच अपने सुरों का जादू चलाने के लिए मशहूर गायक अरिजीत सिंह जामनगर पहुंच गए हैं।
#WATCH | Gujarat: Singer Arijit Singh arrives in Jamnagar for the pre-wedding events of Anant Ambani and Radhika Merchant. pic.twitter.com/2rJu87tg0M
— ANI (@ANI) March 3, 2024
06:38 PM, 03-Mar-2024
अनंत-राधिका प्री-वेडिंग फंक्शन
- फोटो : अमर उजाला
रिहाना की आकाश अंबानी और ईशा अंबानी की एक इनसाइड तस्वीर सामने आई है। इसमें तीनों को खिलखिलाकर हंसते देखा जा रहा है। वहीं, एक अन्य फोटो में मुकेश अंबानी, सदी के महानायक अमिताभ बच्चन का स्वागत करते नजर आ रहे हैं।
06:13 PM, 03-Mar-2024
अनंत-राधिका प्री-वेडिंग फंक्शन
- फोटो : अमर उजाला
मुकेश अंबानी और नीता अंबानी ने बेटे अनंत अंबानी और होने वाली बहू राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग समारोह में समा बांध दिया। दोनों ने एक खूबसूरत डांस परफॉर्मेंस दी, जिसकी झलक इस तस्वीर में देखी जा सकती है। साथ ही ईशा अंबानी और आनंद पीरामल ने भी अपनी डांस परफॉर्मेंस से फंक्शन में चार चांद लगा दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
05:50 PM, 03-Mar-2024
अनंत-राधिका प्री-वेडिंग फंक्शन
- फोटो : अमर उजाला
04:39 PM, 03-Mar-2024
मेहमानों को मिला खास गिफ्ट
प्री वेडिंग समारोह में शिरकत करने वाले मेहमानों को मिले गिफ्ट की झलक सामने आ गई है।03:45 PM, 03-Mar-2024
मुकेश अंबानी ने सलमान को गले लगाया
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री वेडिंग इवेंट की बहुत सी खास तस्वीरें और वीडियो सुर्खियां बटोर रही हैं। कार्यक्रम के दौरान मुकेश अंबानी अभिनेता सलमान खान को गले लगाते हुए नजर आए।02:23 PM, 03-Mar-2024