फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

UP Board Result: यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं के नतीजों का इंतजार! परिणाम बनाने की प्रक्रिया शुरू; देखें नोटिस

Thu, 10 Apr 2025 07:33 AM IST
शिवम गर्ग एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवम गर्ग Updated Thu, 10 Apr 2025 07:33 AM IST
खास बातें

UPMSP UP Board 10th 12th Result 2025 Date: यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा का आयोजन 24 फरवरी से 12 मार्च तक हुआ और इसके बाद कॉपियों का मूल्यांकन भी दो अप्रैल को पूरा हो चुका है। ऐसे में यूपी बोर्ड परीक्षा 2025 में शामिल परीक्षार्थियों को अब रिजल्ट का इंतजार है। परिणाम अप्रैल के अंत में जारी होने की उम्मीद है।

यूपी बोर्ड की वर्ष 2025 की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट का परीक्षाफल तैयार करने की प्रक्रिया आज यानी नौ अप्रैल के बाद शुरू कर दी जाएगी। परिणाम तैयार होने में तकरीबन 15 दिनों का वक्त लगेगा। हालांकि, बोर्ड की ओर से जारी ताजा नोटिस से यह संकेत मिलते हैं कि छात्रों को अब ज्यादा इंतजार नहीं करना होगा।

परिणाम घोषित होने पर छात्र अमर उजाला की वेबसाइट के माध्यम से अपना रिजल्ट देख और डाउनलोड कर सकेंगे। छात्र यहां क्लिक करके खुद को पंजीकृत कर सकते हैं। पंजीकरण करने के बाद आपको परिणाम से जुड़ी हर ताजा अपडेट मिलती रहेगी। परिणाम जारी होने पर आपको नोटिफिकेशन भी भेजा जाएगा, जिससे आप सबसे पहले अपना रिजल्ट देख सकेंगे।

10वीं के छात्र यहां पंजीकरण करें
12वीं के छात्र यहां पंजीकरण करें

विज्ञापन
UPMSP Up Board 10th 12th Result 2025 High School Intermediate Result Date May Be Released On this date News
यूपी बोर्ड रिजल्ट 2025 - फोटो : Adobe Stock

लाइव अपडेट

07:33 AM, 10-Apr-2025

UP Board 10th-12th Result 2025 Date: बोर्ड ने जारी किया ताजा नोटिस

यूपी बोर्ड ने ताजा नोटिस में कहा है कि जो भी समाचार पत्र या संस्था परिणाम होस्ट करना चाहते हैं, वे 15 अप्रैल तक सभी औपचारिकताएं पूरी कर लें। ऐसे में उम्मीद लगाई जा सकती है कि नतीजों की घोषणा जल्द की जा सकती है।
 
02:45 PM, 09-Apr-2025

UP Board Result: हाईस्कूल में प्राची और 12वीं में शुभम वर्मा ने किया टॉप

आंकड़ों के अनुसार, पिछले वर्ष 29 लाख छात्रों ने यूपी बोर्ड की कक्षा 10वीं की परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया और 27 लाख परीक्षा में शामिल हुए। 2024 में हाई स्कूल के छात्रों का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 89.55 फीसदी दर्ज किया गया। हाईस्कूल की परीक्षा में प्राची निगम ने टॉप किया।


वहीं यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षा के लिए 25 लाख से अधिक छात्र पंजीकृत थे। 2024 में शुभम वर्मा ने 489/500 अंकों के साथ यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षा में टॉप किया और 97.80 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।
विज्ञापन
01:28 PM, 09-Apr-2025

UPMSP Result 2025: अमर उजाला पर सबसे पहले देख सकेंगे परिणाम

छात्रों को यूपी बोर्ड का परिणाम चेक करने के लिए नीचे बताए स्टेप्स का पालन करना होगा:
  • सबसे पहले अमर उजाला वेबसाइट के रिजल्ट अनुभाग में जाएं, जिसका पता है: www.amarujala.com/results
  • इसके बाद, विभिन्न बोर्ड्स की सूची में से यूपी बोर्ड चुनें, यह आपको सूची में थोड़ा नीचे मिलेगा।
  • अब 10वीं कक्षा के छात्र 10वीं वाले लिंक पर और 12वीं के छात्र 12वीं वाले लिंक पर क्लिक करें।
  • अब मांगे गए क्रेडेंशियल (पंजीकरण संख्या/रोल नंबर/रोल कोड आदि) दर्ज करें।
  • सबमिट पर क्लिक करें।
  • आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर खुलकर आ जाएगी।
  • आप चाहें तो यहां उपलब्ध डाउनलोड बटन की मदद से अपनी ऑनलाइन मार्कशीट को डाउनलोड भी कर सकते हैं।
आप यहां क्लिक करके भी सीधे यूपी बोर्ड परिणाम वाले पेज पर जा सकते हैं।
12:23 PM, 09-Apr-2025

UP Board 12th Topper List 2024: शुभम वर्मा ने किया था टॉप

रैंक नाम प्रतिशत
1 शुभम वर्मा (सीतापुर) 97.80%
2 सौरभ गंगवार 97.20%
2 अनामिका 97.20%
3 प्रियान्शु उपाध्याय 97%
3 खुशी 97%
3 सुप्रिया 97%
11:37 AM, 09-Apr-2025

UP Board Topper 2024: 10वीं में प्राची निगम ने किया था टॉप

रैंक नाम अंक (600 में से) जिला
1 प्राची निगम 591/600 सीतापुर
2 दीपिका सोनकर 590/600 फतेहपुर
3 नव्या सिंह 588/600 फतेहपुर
3 नव्या सिंह 588/600 सीतापुर
3 स्वाति सिंह 588/600 सीतापुर
3 दीपांशी सिंह 588/600 जालौन
3 अर्पित तिवारी 588/600 प्रतापगढ़
4 वैष्णवी 587/600 सीतापुर
4 इशिका 587/600 जालौन
4 राज सिंह 587/600 प्रयागराज
4 दीपिका देवी 587/600 फतेहपुर
4 नमिता वर्मा 587/600 अंबेडकर नगर
5 अंशिका वर्मा 586/600 सीतापुर
5 सोनम पाठक 586/600 सीतापुर
5 अंशु 586/600 कन्नौज
5 चाहत पटेल 586/600 जालौन
5 यमुना प्रसाद 586/600 चित्रकूट
5 नाएला उबैद 586/600 बाराबंकी
10:57 AM, 09-Apr-2025

UP Board Result: यूपीएमएसपी परीक्षा कब आयोजित की गई थी?

इस साल कक्षा 10वीं और 12वीं के लिए यूपीएमएसपी परीक्षा 24 फरवरी से 12 मार्च 2025 के बीच आयोजित की गई थी। इस साल, यूपी बोर्ड परीक्षा 2025 के लिए कुल 54.37 लाख छात्र उपस्थित हुए, जिसमें 27.32 लाख छात्र कक्षा 10 (हाईस्कूल) की परीक्षा दे रहे थे और 27.05 लाख छात्र कक्षा 12 (इंटरमीडिएट) की परीक्षा दे रहे थे। यूपी बोर्ड परीक्षा 2025 का आयोजन 8,140 परीक्षा केंद्रों पर किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
09:35 AM, 09-Apr-2025

UP Board Result Date: पिछले वर्षों का ट्रेंड

साल तारीख
2024 20 अप्रैल 2024
2023 25 अप्रैल 2023
2022 18 जून 2022
2021 31 जुलाई 2021
2020 27 जून 2020
08:38 AM, 09-Apr-2025

UP Board Result 2025: 37 हजार छूटे विद्यार्थियों की प्रैक्टिकल परीक्षा संपन्न

यूपी बोर्ड ने छूटे हुए अभ्यर्थियों की प्रयोगात्मक परीक्षा को सात और आठ अप्रैल को पूरा करवा लिया है। इस प्रयोगात्मक परीक्षा में 36,932  वंचित  अभ्यर्थी को अंतिम अवसर दिया गया था। यह परीक्षा भी सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में संपन्न कराई गई। प्रयोगात्मक परीक्षा पूरी होने के साथ ही कंप्यूटर एजेंसियों में ओएमआर शीट का मूल्यांकन कार्य भी पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद रिजल्ट तैयार करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। परिणाम अप्रैल के अंत में संभावित है।

UP Board Result 2025 Date: क्या यूपी बोर्ड परिणाम जारी होने की तारीख घोषित हो चुकी है?

नहीं, अभी तक यूपी बोर्ड की ओर से परिणाम जारी करने की तिथि पर कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई है। हालांकि, बोर्ड के हालिया नोटिस यह संकेत अवश्य मिल रहे हैं कि नतीजों की घोषणा जल्द करने की तैयारी है।

UP Board Result 2025: कल से शुरू होगी परिणाम तैयार करने की प्रक्रिया

यूपी बोर्ड की वर्ष 2025 की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट का परीक्षाफल तैयार करने की प्रक्रिया नौ अप्रैल के बाद शुरू कर दी जाएगी। परिणाम तैयार होने में तकरीबन 15 दिनों का वक्त लगेगा। ऐसे में यूपी बोर्ड अपनी तैयारी के अनुरूप अप्रैल के अंतिम सप्ताह में रिजल्ट जारी कर सकता है।
Load More
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed