{"_id":"6ac88cc37ad7283fe10cac5a","slug":"dusu-delhi-university-students-union-dusu-new-cells-du-student-activities-student-development-campus-acti-2026-10-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"डीयू; छात्रों के लिए खुलेंगे नए अवसर, डूसू ने संस्कृति, शोध, खेल और मानसिक स्वास्थ्य समेत बनाए 26 प्रकोष्ठ","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
डीयू; छात्रों के लिए खुलेंगे नए अवसर, डूसू ने संस्कृति, शोध, खेल और मानसिक स्वास्थ्य समेत बनाए 26 प्रकोष्ठ
Fri, 09 Oct 2026 12:12 PM IST
शिवम तिवारी
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
Published by: शिवम तिवारी
Updated Fri, 09 Oct 2026 12:12 PM IST
सार
दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ (डूसू) ने विद्यार्थियों की प्रतिभा और रुचि को बढ़ावा देने के लिए 26 नए प्रकोष्ठ शुरू किए हैं। इनमें संस्कृति, खेल, तकनीक, शोध, पर्यावरण, साहित्य, मानसिक स्वास्थ्य और उद्यमिता जैसे क्षेत्र शामिल हैं। डूसू अध्यक्ष यश डबास के अनुसार, इन प्रकोष्ठों का उद्देश्य अधिक से अधिक छात्रों को कैंपस गतिविधियों से जोड़ना और अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर देना है।
विज्ञापन
Delhi University Students Union
- फोटो : AI Generated
विस्तार
दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ (डूसू) ने विद्यार्थियों की रुचि और प्रतिभा को बढ़ावा देने के लिए 26 नए प्रकोष्ठ शुरू किए हैं। इनका उद्देश्य छात्रों को पढ़ाई के अलावा अलग-अलग क्षेत्रों में अपनी क्षमता दिखाने और नई गतिविधियों से जुड़ने का अवसर देना है। विश्वविद्यालय में देश के अलग-अलग हिस्सों से विद्यार्थी पढ़ने आते हैं। उनकी रुचियां और कौशल भी अलग-अलग होते हैं। ऐसे में नए प्रकोष्ठ छात्रों को अपनी पसंद के क्षेत्र में भागीदारी करने और कैंपस की गतिविधियों से जुड़ने का मंच देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
किन-किन क्षेत्रों में बनाए गए प्रकोष्ठ?
डूसू की ओर से शुरू किए गए प्रकोष्ठों में सांस्कृतिक, पूर्व छात्र संबंध, सामुदायिक संपर्क, वाद-विवाद एवं जनसंपर्क, विविधता एवं समावेश, पर्यावरण, दिव्यांग विद्यार्थी, तकनीकी, फैशन, फिल्म एवं फोटोग्राफी, वैचारिक, ललित कला, छात्रावास और विधिक सहायता प्रकोष्ठ शामिल हैं। इनका उद्देश्य विद्यार्थियों को अपनी रुचि के अनुसार गतिविधियों में हिस्सा लेने का अवसर देना है। इन मंचों के माध्यम से छात्र अपनी रचनात्मकता, संवाद कौशल और अन्य प्रतिभाओं को सामने ला सकेंगे।
विज्ञापन
क्या शोध और उद्यमिता को भी मिलेगा बढ़ावा?
नए प्रकोष्ठों में नवाचार एवं इनक्यूबेशन, अंतरराष्ट्रीय विद्यार्थी, साहित्यिक, मीडिया एवं प्रकाशन, मानसिक स्वास्थ्य एवं कल्याण, खेल, शोध एवं विकास, स्टार्टअप एवं उद्यमिता, रंगमंच एवं नाट्य, उत्तर-पूर्व, महिला सशक्तिकरण और वाणिज्य प्रकोष्ठ भी शामिल हैं। इन प्रकोष्ठों के जरिए विद्यार्थी साहित्य, खेल, तकनीक, शोध, पर्यावरण, उद्यमिता और कला सहित कई क्षेत्रों में अपनी भागीदारी बढ़ा सकेंगे। इससे छात्रों को अपनी रुचि पहचानने और उससे जुड़ी गतिविधियों में अनुभव हासिल करने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन
कमेंट
कमेंट X