फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

UP Board Result Out 2023: यूपी बोर्ड रिजल्ट जारी, हाईस्कूल में 89.78 तो 12वीं में 75.52 फीसदी रहा रिजल्ट

Tue, 25 Apr 2023 08:16 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Tue, 25 Apr 2023 08:16 PM IST
खास बातें

UPMSP UP Board Result Out 2023 Live 10th 12th upmsp.edu.in Sarkari Result : उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से मंगलवार, 25 अप्रैल को कक्षा 10वीं-12वीं के बोर्ड परीक्षा परिणाम जारी कर दिए गए हैं। छात्र सबसे पहले रिजल्ट अमर उजाला की MY Result Plus Results.AmarUjala.Com वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं। यूपी बोर्ड रिजल्ट 2023 डिजिलॉकर पर भी जारी किया गया है। टॉपर्स की कहानियां भी अमर उजाला पर प्रमुखता से प्रकाशित की जा रही हैं। जो परीक्षा पास कर चुके हैं उन्हें बहुत-बहुत शुभकामनाएं... जो नहीं भी कर पाएं हैं वे भी निराश न हों। आपके लिए भी करिअर के बहुत विकल्प हैं आने वाले दिनों में अमर उजाला एजुकेशन पर आपको करिअर संबंधी जानकारियां मिलेंगी।  

विज्ञापन
UPMSP UP Board Result Out Live Updates 10th 12th Result Sarkari Result Download Marksheet Upresults.nic.in
UP Board class 10th-12th Toppers - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

लाइव अपडेट

08:07 PM, 25-Apr-2023

UP Board Results 2023: 12वीं के दूसरे टॉपर सौरभ के पिता किसान, मां हैं शिक्षामित्र 

सौरभ के पिता नरेंद्र गंगवार पेशे से किसान हैं। सौरभ बताते हैं कि उनके यहां करीब छह एकड़ खेती होती है। मां मीना देवी शिक्षामित्र हैं। अमर उजाला डॉट कॉम से बातचीत में सौरभ ने कहा, 'मुझे परिवार से हमेशा सपोर्ट मिला। मम्मी-पापा ने हर कदम पर मेरा साथ दिया। मैं उनको कभी भी निराश नहीं करना चाहता हूं। मैं पूरी मेहनत और ईमानदारी से पढ़ाई करूंगा, ताकि मां-पापा का नाम रोशन कर सकूं।' सौरभ अपने माता-पिता के इकलौते बेटे हैं।  
 
07:43 PM, 25-Apr-2023

UP Board Result 2023 पीलीभीत के सौरभ बनें इंटर के सेकंड टॉपर

यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट में दूसरे स्थान पर संयुक्त रूप से दो परीक्षार्थी रहे है। इसमें पीलीभीत के सौरभ गंगवार और इटावा की अनामिका शामिल हैं। दोनों को 97.20 प्रतिशत अंक मिले। 'अमर उजाला डॉट कॉम' ने पीलीभीत के सौरभ गंगवार से विशेष बातचीत की। हमने सौरभ की सफलता की कहानी जानने की कोशिश की। आइए जानते हैं कि कैसे सौरभ ने पढ़ाई की और अब आगे क्या करना चाहते हैं? 

यह भी पढ़ें : UP Board 12th Result Toppers: मिलिए यूपी बोर्ड 12वीं के टॉपर से, किसी को बनना है IAS तो कोई बनेगा डॉक्टर 

यह भी पढ़ें : UP Board Class 10th Topper: ये हैं यूपी बोर्ड 10वीं के टॉपर, पढ़ें इनके संघर्ष की कहानी
 
विज्ञापन
05:49 PM, 25-Apr-2023

UP Board 12th Topper शुभ चपरा के दो भाई हैं सहायक अध्यापक

शुभ के दो बड़े भाई हैं और दोनों सहायक अध्यापक हैं। सबसे बड़े शुभम चपरा और दूसरे नंबर पर सुलभ चपरा हैं। सुलभ कहते हैं, 'शुभ ने पूरे परिवार का नाम रोशन किया है। हम सभी को शुभ पर गर्व है। वह जो भी करता है, पूरी मेहनत और ईमानदारी के साथ करता है। इसलिए वह अपने लक्ष्यों को हासिल करने में जरूर कामयाब होगा।' शुभ ने हाईस्कूल में भी टॉप किया था। 2021 में 10वीं में शुभ को 93 प्रतिशत अंक मिले थे और वह जिले में सेकंड टॉपर थे।
05:46 PM, 25-Apr-2023

UP Board Topper शुभ चपरा बोले- सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं

शुभ कहते हैं, 'मम्मी-पापा ने हमेशा से मुझे सपोर्ट किया। मुझे आगे बढ़ाया। वह हमेशा कहते हैं कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता। मेहनत करोगे तो नतीजे जरूर अच्छे आएंगे। मेहनत का फल हमेशा मीठ होता है। इसलिए मैं हमेशा से जो भी काम करता, पूरी मेहनत के साथ करता।'  शुभ आगे कहते हैं, 'अब मैं स्नातक करुंगा और मेरा फोकस सिविल सर्विसेज पर होगा। मैं IAS अफसर बनकर देश की सेवा करना चाहता हूं।' 
05:01 PM, 25-Apr-2023

UP Board Result 12th Topper Shubh Chapra


 
04:59 PM, 25-Apr-2023

UP Board Result 2023 Topper शुभ के पिता बिजनेसमैन, मां हैं भाजपा की नेता 

शुभ चपरा ने 500 में से 489 अंक हासिल किया है। शुभ के पिता सुरेंद्र कुमार चपरा बिजनेसमैन हैं। वह पाइप, टंकी की दुकान चलाते हैं। मां सुधा चपरा भाजपा की नेता हैं। सुधा को इस वक्त पार्टी ने महिला मोर्चा में जिला उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
04:28 PM, 25-Apr-2023

UP 12th Board Topper: शुभ का सपना IAS अफसर बनना

यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट में महोबा के शुभ चपरा ने टॉप किया है। शुभ को 97.80 प्रतिशत अंक मिले हैं। राजनीतिक परिवार से ताल्लुक रखने वाले शुभ बड़े होकर आईएएस अफसर बनना चाहते हैं। 'अमर उजाला डॉट कॉम' ने शुभ से खास बातचीत की। आइए जानते हैं उनकी पूरी कहानी
03:53 PM, 25-Apr-2023

UP Board Result 10th Topper Kushagra Pandey

Image preview
03:42 PM, 25-Apr-2023

UP Board Result Live Topper Details

मेरठ के तीन छात्र-छात्रा हैं, जिन्होंने यूपी टॉप टेन में जगह बनाई है। केआर जनता इंटर कॉलेज के छात्र अनुभव शर्मा 481/500 अंकों के साथ यूपी में सातवें स्थान पर है। जनता इंटर कॉलेज बना मसूरी के इंटरमीडिएट के छात्र राजीव 480/500 अंकों के साथ आठवें स्थान पर हैं। छात्रा अलीशा को नौंवा स्थान मिला है। भगवानदास गेंदनलाल इंटर कॉलेज के छात्र अर्पित गंगवार ने भी छठा स्थान प्राप्त किया है। करन साहनी की नौवीं रैंक आई है। आदेश गंगवार और अर्पित गंगवार ने 10वां स्थान प्राप्त किया है। यह दोनों सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज बीसलपुर के छात्र हैं।

03:39 PM, 25-Apr-2023

UP Board Result 2023 अंबेडकरनगर जिले के तीन विद्यार्थियों ने किया टॉप

यूपी बोर्ड परीक्षा में अंबेडकरनगर जिले के तीन विद्यार्थियों ने प्रदेश की टॉप टेन सूची में स्थान बनाया है। इंटरमीडिएट में डॉ अशोक कुमार स्मारक इंटर कॉलेज अकबरपुर के छात्र सक्षम तिवारी को प्रदेश की मेरिट सूची में चौथा स्थान मिला है। उन्होंने 97.5 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। कुल 600 अंकों में से उन्हें 585 अंक प्राप्त हुए हैं। 
Load More
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed