03:21 PM, 25-Apr-2023
Topper list ये रहे टॉपर
अंबेडकरनगर जिले की हाईस्कूल की छात्रा अंशिका वर्मा को मेरिट सूची में प्रदेश में पांचवां स्थान मिला है। नृपति नारायण सिंह इंटर कॉलेज अमिया बावनपुर की छात्रा अंशिका ने 500 अंकों में से 483 अंक प्राप्त किए हैं। उन्हें 96.6 प्रतिशत अंक मिले हैं।
03:20 PM, 25-Apr-2023
up board result 2023 अंबेडकरनगर जिले के तीन विद्यार्थियों ने किया टॉप
यूपी बोर्ड परीक्षा में अंबेडकरनगर जिले के तीन विद्यार्थियों ने प्रदेश की टॉप टेन सूची में स्थान बनाया है। इंटरमीडिएट में डा. अशोक कुमार स्मारक इंटर कॉलेज अकबरपुर के छात्र सक्षम तिवारी को प्रदेश की मेरिट सूची में चौथा स्थान मिला है। उन्होंने 97.5 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। कुल 600 अंकों में से उन्हें 585 अंक प्राप्त हुए हैं।up
03:09 PM, 25-Apr-2023
UP Board Topper टॉपर सूची
पहले नंबर पर सीतापुर की रहने वाली प्रियांशी सोनी रहीं, जिन्होंने प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। उन्हें 600 अंकों में से 590 अंक प्राप्त हुए हैं। कुशाग्र पांडेय और मिस्कत नूर संयुक्त रूप से दूसरे नंबर पर रहे। इन्हें 600 में से 587 अंक प्राप्त हुए हैं।
02:29 PM, 25-Apr-2023
up board result 2023 पास प्रतिशत
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा कक्षा 10वीं और 12वीं का परिणाम घोषित हो चुका है। इस बार हाई स्कूल में कुल पंजीकृत में से 13,16,487 छात्र पास हुए हैं। वहीं उच्च माध्यमिक की परीक्षा में 27,69,258 बच्चों ने किया था पंजीकरण। हाई स्कूल 89.76 प्रतिशत पास हुए हैं जबकि उच्च माध्यमिक में 75.52 प्रतिशत पास हुए।
02:23 PM, 25-Apr-2023
UP Board Result 2023
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा कक्षा 10वीं और 12वीं का परिणाम घोषित हो गया है। इस बार हाई स्कूल में कुल पजीकृत छात्र 1316487 में से 89.76 फीसदी पास हुए। वहीं उच्च माध्यमिक की परीक्षा में 2769258 बच्चों ने पंजीकरण कराया था।
01:39 PM, 25-Apr-2023
UP Board Topper
सीतापुर की प्रियांशी सोनी हाईस्कूल में टॉपर हैं। दूसरे नंबर पर कानपुर देहात के कुशाग्र पांडेय हैं। तीसरे नंबर पर अयोध्या की मिसख्त नूर रहीं।
01:31 PM, 25-Apr-2023
UP Board Result 2023 यूपी बोर्ड रिजल्ट प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू
यूपी बोर्ड रिजल्ट को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई शुरू, चंद मिनटों में जारी हो जाएगा रिजल्ट
01:27 PM, 25-Apr-2023
up board result 2023 अमर उजाला पर रिजल्ट
यूपी बोर्ड हाई स्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के परिणाम घोषित होने के बाद आप सबसे पहले अमर उजाला डॉट कॉम पर अपने नतीजे देख पाएंगे। बस आपको
Results.AmarUjala.Com पर रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसके बाद आप अपना कक्षा 10वीं या 12वीं का रिजल्ट अपने मोबाइल पर भी पा सकते हैं।
01:20 PM, 25-Apr-2023
UP Board result download 2023 रिजल्ट होने वाला है जारी
परीक्षा परिणाम आज दोपहर डेढ़ बजे बोर्ड मुख्यालय प्रयागराज से जारी होगा। इसके लिए बोर्ड की तरफ से सभी तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं। बोर्ड सचिव दिव्यकांत शुक्ला के मुताबिक 100 वर्षों के बोर्ड के इतिहास में यह पहली बार है कि परीक्षा परिणाम इतनी जल्दी जारी हो रहे हैं।
01:11 PM, 25-Apr-2023
UPMSP माध्यमिक शिक्षा मंत्री स्वतंत्र प्रभार गुलाब देवी का संदेश
माध्यमिक शिक्षा मंत्री स्वतंत्र प्रभार गुलाब देवी ने बोर्ड रिजल्ट से पहले ट्वीट करते हुए छात्रों से कुछ बातें कही हैं-
प्रिय बच्चों,
आज यूपी माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा आयोजित हुई दसवीं और बारहवीं की बोर्ड परीक्षा का परीक्षाफल आ रहा है। परीक्षा में शामिल हुये सभी परीक्षार्थियों को अग्रिम बधाई और शुभकामनाएं! जिन छात्रों का रिजल्ट उम्मीद के मुताबिक ना हो तब भी उन्हें परेशान नहीं होना है, जिंदगी में हर अनुभव की कीमत है, भविष्य में और बेहतर करने के तमाम मौके मिलेंगे। तनावरहित और धैर्य से भरपूर जीवन ही आपके भविष्य को उज्जवल बनायेगा। एक बार फिर सभी होनहार बच्चों को ढ़ेर सारा प्यार!
कमेंट
कमेंट X