फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   UP Board Class 12th Result 2023 Out: UP Board Intermediate Topper Shubh Chapra 1st Rank Success Story in Hindi

UP 12th Board Topper: शुभ का सपना IAS अफसर बनना, पिता बिजनेसमैन-मां BJP नेता; 10वीं में जिले के टॉपर्स में थे

Tue, 25 Apr 2023 05:58 PM IST
हिमांशु मिश्रा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: हिमांशु मिश्रा Updated Tue, 25 Apr 2023 05:58 PM IST
विज्ञापन
सार
शुभ चपरा ने 500 में से 489 अंक हासिल किया है। शुभ के पिता सुरेंद्र कुमार चपरा बिजनेसमैन हैं। वह पाइप, टंकी की दुकान चलाते हैं। मां सुधा चपरा भाजपा की नेता हैं। शुभ ने हाईस्कूल में भी टॉप किया था। 2021 में 10वीं में शुभ को 93 प्रतिशत अंक मिले थे और वह जिले में सेकेंड टॉपर थे।
loader
UP Board Class 12th Result 2023 Out: UP Board Intermediate Topper Shubh Chapra 1st Rank Success Story in Hindi
शुभ चपरा। - फोटो : संवाद

विस्तार

यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट में महोबा के शुभ चपरा ने टॉप किया है। शुभ को 97.80 प्रतिशत अंक मिले हैं। राजनीतिक परिवार से ताल्लुक रखने वाले शुभ बड़े होकर आईएएस अफसर बनना चाहते हैं। 10वीं में शुभ महोबा जिले के दूसरे टॉपर थे। इस बार उन्होंने प्रदेश टॉप किया है। 'अमर उजाला डॉट कॉम' ने शुभ से खास बातचीत की। आइए जानते हैं उनकी पूरी कहानी...

पिता बिजनेसमैन, मां हैं भाजपा की नेता 

शुभ चपरा ने 500 में से 489 अंक हासिल किया है। शुभ के पिता सुरेंद्र कुमार चपरा बिजनेसमैन हैं। वह पाइप, टंकी की दुकान चलाते हैं। मां सुधा चपरा भाजपा की नेता हैं। सुधा को इस वक्त पार्टी ने महिला मोर्चा में जिला उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी है।

 शुभ कहते हैं, 'मम्मी-पापा ने हमेशा से मुझे सपोर्ट किया। मुझे आगे बढ़ाया। वह हमेशा कहते हैं कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता। मेहनत करोगे तो नतीजे जरूर अच्छे आएंगे। मेहनत का फल हमेशा मीठ होता है। इसलिए मैं हमेशा से जो भी काम करता, पूरी मेहनत के साथ करता।' 

शुभ आगे कहते हैं, 'अब मैं स्नातक करुंगा और मेरा फोकस सिविल सर्विसेज पर होगा। मैं आईएएस अफसर बनकर देश की सेवा करना चाहता हूं।'

दो भाई हैं सहायक अध्यापक

शुभ के दो बड़े भाई हैं और दोनों सहायक अध्यापक हैं। सबसे बड़े शुभम चपरा और दूसरे नंबर पर सुलभ चपरा हैं। सुलभ कहते हैं, 'शुभ ने पूरे परिवार का नाम रोशन किया है। हम सभी को शुभ पर गर्व है। वह जो भी करता है, पूरी मेहनत और ईमानदारी के साथ करता है। इसलिए वह अपने लक्ष्यों को हासिल करने में जरूर कामयाब होगा।' शुभ ने हाईस्कूल में भी टॉप किया था। 2021 में 10वीं में शुभ को 93 प्रतिशत अंक मिले थे और वह जिले में सेकेंड टॉपर थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed