01:55 PM, 18-Apr-2025
UK Board Result: प्रदेशभर में बनाए गए कुल 1245 केंद्र
इंटर में 105298 संस्थागत, 4401 व्यक्तिगत परीक्षार्थी शामिल हैं। बोर्ड परीक्षा के आयोजन के लिए प्रदेशभर में कुल 1245 परीक्षा केंद्र बनाए गए। इनमें 49 एकल व 1196 मिश्रित केंद्र थे।
कक्षा 10वीं के रिजल्ट की ताजा अपडेट के लिए यहां क्लिक करें।
कक्षा 12वीं के रिजल्ट की ताजा अपडेट के लिए यहां क्लिक करें।
01:30 PM, 18-Apr-2025
Uttarakhand Board Result 2025: 12वीं की परीक्षा के लिए 1,09,713 छात्र-छात्राएं पंजीकृत
प्रभारी माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ. एसबी जोशी के अनुसार, उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा के लिए कुल 2,23,403 परीक्षार्थियों ने पंजीकरण कराया था। इसमें इंटर के लिए 1,09,713 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं।
01:08 PM, 18-Apr-2025
UK Board result: 30 अप्रैल को जारी हुए थे परिणाम
पिछले वर्ष (2024) उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (UBSE) की ओर से हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा के नतीजों की घोषणा 30 अप्रैल, 2024 को की गई थी। पिछले वर्ष यूके बोर्ड इंटरमीडिएट में कुल 82.63 प्रतिशत छात्र पास हुए। जबकि हाईस्कूल में कुल 89.14 फीसदी रहा।
12:49 PM, 18-Apr-2025
UBSE result 2025: पास होने के लिए चाहिए इतने अंक
उत्तराखंड बोर्ड के नियमों के अनुसार, कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्रों को परीक्षा पास करने के लिए हर विषय में न्यूनतम 33% अंक लाना अनिवार्य है।
12:23 PM, 18-Apr-2025
UK Board Result 2025: 11 मार्च को खत्म हुई थी परीक्षा
उत्तराखंड में बोर्ड परीक्षा की शुरुआत 21 फरवरी को हुई। दोनों कक्षाओं की परीक्षाएं 21 फरवरी से 11 मार्च 2025 के बीच आयोजित की गईं।
11:40 AM, 18-Apr-2025
UK Board 10th Topper List 2024: पिछले वर्ष 10वीं के टॉपर्स
पिछले वर्ष पिथौरागढ़ की प्रियांशी रावत ने हाईस्कूल में टॉप किया। प्रियांशी ने 500 में से 500 अंक हासिल किए और कुल 100.00 प्रतिशत अंक प्राप्त किए थे। दूसरे नंबर पर रुद्रप्रयाग के शिवम मलेथा रहे, जिन्होंने 500 में से 498 अंक हासिल किए। शिवम लड़कों में टॉपर थे। तीसरे नंबर पर पौड़ी के आयुष थे, जिन्होंने 500 में से 495 अंक (99%) हासिल किए।
11:10 AM, 18-Apr-2025
UK Board 12th Topper List 2024: पिछले वर्ष 12वीं के टॉपर्स
2024 में इंटरमीडिएट में पीयूष खोलिया और कंचन जोशी ने 97.66 प्रतिशत अंक प्राप्त करके परीक्षा में टॉप किया। इन्होंने 500 में से 488 अंक प्राप्त किए। अंशुल नेगी ने दूसरा स्थान प्राप्त किया है। 500 में से 485 अंक प्राप्त करने के साथ ही 97 प्रतिशत अंक हासिल कर यह दूसरे पायदान पर रहे। हरीश चंद्र बिजलवान तीसरे पायदान पर रहे। उन्होंने 500 में से 480 अंक प्राप्त किए और 96 प्रतिशत पर रहे।
10:34 AM, 18-Apr-2025
UK Board 10th Topper List 2024: पिछले वर्ष 10वीं के टॉपर्स
पिछले वर्ष पिथौरागढ़ की प्रियांशी रावत ने हाईस्कूल में टॉप किया। प्रियांशी ने 500 में से 500 अंक हासिल किए और कुल 100.00 प्रतिशत अंक प्राप्त किए थे। दूसरे नंबर पर रुद्रप्रयाग के शिवम मलेथा रहे, जिन्होंने 500 में से 498 अंक हासिल किए। शिवम लड़कों में टॉपर थे। तीसरे नंबर पर पौड़ी के आयुष थे, जिन्होंने 500 में से 495 अंक (99%) हासिल किए।
10:04 AM, 18-Apr-2025
UK Board 2025: प्रदेशभर में बनाए गए कुल 1245 केंद्र
इंटर में 105298 संस्थागत, 4401 व्यक्तिगत परीक्षार्थी शामिल हैं। बोर्ड परीक्षा के आयोजन के लिए प्रदेशभर में कुल 1245 परीक्षा केंद्र बनाए गए। इनमें 49 एकल व 1196 मिश्रित केंद्र थे।
09:40 AM, 18-Apr-2025
UK Board Result 2025: इन छात्रों को मिलेगा सप्लीमेंट्री परीक्षा का मौका
जो छात्र एक या दो विषयों में असफल हो जाते हैं, उन्हें परेशान होने की जरूरत नहीं है। उत्तराखंड बोर्ड ऐसे विद्यार्थियों को सप्लीमेंट्री परीक्षा में शामिल होने का अवसर देता है, ताकि वे अपनी कमियों को दूर कर सकें और अगली कक्षा में प्रमोशन पाने का अवसर प्राप्त कर सकें।
कमेंट
कमेंट X