बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Home   ›   Results  ›   Uttarakhand Board   ›   UBSE UK Board 12th Result 2025 Declared
university

Uttarakhand Board

UBSE UK Class 12th Result 2025 Declared

ROLL NO

UBSE UK Board 12th Result 2025: उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद, रामनगर की ओर से कक्षा 12वीं के नतीजों की घोषणा संभावित रूप से अप्रैल/मई 2025 (UBSE Uttarakhand Board Intermediate Result 2025 Date) में की जाएगी। उत्तराखंड में कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा की शुरुआत 21 फरवरी को हुई। इंटर की बोर्ड परीक्षा की शुरुआत हिंदी, कृषि हिंदी की परीक्षा के साथ हुई। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद अप्रैल या मई 2025 में 12वीं की बोर्ड परीक्षा के नतीजे घोषित करता है। परिणामों की घोषणा होने पर छात्र अमर उजाला की वेबसाइट  के माध्यम से अपना रिजल्ट देख सकेंगे और स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
UK Board 12th Topper List: देहरादून की अनुष्का राणा ने 98.60% के साथ मारी बाजी, देखें पूरी टॉपर लिस्ट

छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे वर्ष 2025 के लिए यूके बोर्ड कक्षा 12वीं के परिणामों से संबंधित सभी अपडेट प्राप्त करने के लिए अमर उजाला की वेबसाइट पर खुद को पंजीकृत कर लें। इसके बाद परिणाम से जुड़ी हर ताजा अपडेट आपको मिलती रहेगी। रिजल्ट घोषित होने पर आपको सूचित किया जाएगा, जिससे आप सबसे पहले अपना परिणाम देख सकेंगे।

Uttarakhand Board Result 2025: 12वीं की परीक्षा के लिए 1,09,713 छात्र-छात्राएं पंजीकृत

प्रभारी माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ. एसबी जोशी के अनुसार, उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा के लिए कुल 2,23,403 परीक्षार्थियों ने पंजीकरण कराया था। इसमें इंटर के लिए 1,09,713 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। इंटर में 105298 संस्थागत, 4401 व्यक्तिगत परीक्षार्थी शामिल हैं। बोर्ड परीक्षा के आयोजन के लिए प्रदेशभर में कुल 1245 परीक्षा केंद्र बनाए गए। इनमें 49 एकल व 1196 मिश्रित केंद थे।


UBSE 12th Passing Marks 2025: पास होने के लिए चाहिए इतने अंक

उत्तराखंड बोर्ड की इंटरमीडिएट परीक्षा में भाग लेने वाले उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि परीक्षा पास करने के लिए आपको 33% अंक हासिल करने होंगे। इसके अतिरिक्त, यूबीएसई प्रत्येक उम्मीदवार की कक्षा 12वीं की उपस्थिति को भी ध्यान में रखता है।


UBSE Uttarakhand Board Overview: उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन के बारे में

बोर्ड का नाम उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा बोर्ड
संक्षेपाक्षर यूबीएसई (UBSE)
स्थापना वर्ष 22 सितम्बर 2001
मुख्यालय रामनगर
परीक्षा का नाम उत्तराखंड बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा
शैक्षणिक सत्र 2024-25
परिणाम का नाम यूके बोर्ड 12वीं परिणाम 2025
परिणाम तिथि अप्रैल/मई 2025
आधिकारिक वेबसाइट ubse.uk.gov.in


पिछले वर्ष (2024) उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (UBSE) की ओर से इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा के नतीजों की घोषणा 30 अप्रैल, 2024 को की गई थी। पिछले वर्ष यूके बोर्ड इंटरमीडिएट में कुल 82.63 प्रतिशत छात्र पास हुए।  


UBSE UK Board 12th Topper List 2024: पिछले वर्ष 12वीं के टॉपर्स

  • 2024 में इंटरमीडिएट में पीयूष खोलिया और कंचन जोशी ने 97.66 प्रतिशत अंक प्राप्त करके परीक्षा में टॉप किया। इन्होंने 500 में से 488 अंक प्राप्त किए।
  • अंशुल नेगी ने दूसरा स्थान प्राप्त किया है। 500 में से 485 अंक प्राप्त करने के साथ ही 97 प्रतिशत अंक हासिल कर यह दूसरे पायदान पर रहे।
  • हरीश चंद्र बिजलवान तीसरे पायदान पर रहे। उन्होंने 500 में से 480 अंक प्राप्त किए और 96 प्रतिशत पर रहे।


UBSE Board 12th Result 2025 FAQs: अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न


यूके बोर्ड (UBSE) कक्षा 12वीं के परिणाम जारी करने की तारीख कब घोषित करेगा?
यूके बोर्ड कक्षा 12वीं के परिणाम अप्रैल/मई 2025 में घोषित करता है। हालांकि, अभी सटीक तारीख का एलान नहीं किया गया है।

यूके बोर्ड 12वीं के रिजल्ट में क्या विवरण उल्लिखित होते हैं?
उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा के परिणाम में अभ्यर्थी का नाम, अभ्यर्थी का रोल नंबर, जन्म तिथि, विषय के अंक, कुल प्राप्त अंक, अंतिम परिणाम और डिविजन आदि विवरण लिखे होते हैं।

मैं यूके बोर्ड इंटर का परिणाम कहां देख सकता हूं?
12वीं के छात्र अपने परिणाम अमर उजाला कि वेबसाइट के माध्यम से बिना किसी असुविधा के देख सकते हैं। इसके साथ ही यहां छात्रों को अपनी ऑनलाइन मार्कशीट डाउनलोड करने की सुविधा भी मिलती है। रिजल्ट से जुड़ी ताजा अपडेट के लिए अभी पंजीकरण करें।

क्या उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट ऑफलाइन उपलब्ध होगा?
हां, छात्र अपने परिणाम एसएमएस के जरिए भी देख सकते हैं।
एप में पढ़ें

Followed