बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Home   ›   Results  ›   Uttarakhand Board   ›   UBSE UK Board 10th Result 2025 Declared
university

Uttarakhand Board

UBSE UK Class 10th Result 2025 Declared

ROLL NO

UBSE UK Board 10th Result 2025: उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद, रामनगर की ओर से कक्षा 10वीं के परिणामों की घोषणा संभावित रूप से अप्रैल/मई 2025 (UBSE Uttarakhand Board High School Result 2025 Date) में की जाएगी। उत्तराखंड में हाईस्कूल की बोर्ड परीक्षा 21 फरवरी को शुरू हुई। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद अप्रैल या मई 2025 में 10वीं की बोर्ड परीक्षा के नतीजे घोषित करेगा। परिणामों की घोषणा होने पर छात्र अमर उजाला की वेबसाइट के माध्यम से अपना रिजल्ट देख सकेंगे और स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
UK Board 10th Topper List: कमल और जतिन बने उत्तराखंड बोर्ड 10वीं के टॉपर, 99.20% के साथ रचा नया रिकॉर्ड

छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे वर्ष 2025 के लिए यूके बोर्ड कक्षा 10वीं के परिणामों से संबंधित सभी अपडेट प्राप्त करने के लिए अमर उजाला की वेबसाइट पर खुद को पंजीकृत कर लें। इसके बाद परिणाम से जुड़ी हर ताजा अपडेट आपको मिलती रहेगी। रिजल्ट घोषित होने पर आपको सूचित किया जाएगा, जिससे आप सबसे पहले अपना परिणाम देख सकेंगे।

Uttarakhand Board Result 2025: 10वीं की परीक्षा के लिए 1,13,690 छात्र-छात्राएं पंजीकृत​

प्रभारी माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ. एसबी जोशी के अनुसार, उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा के लिए कुल 2,23,403 परीक्षार्थियों ने पंजीकरण कराया था। इसमें हाईस्कूल के लिए 1,13,690 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। हाईस्कूल में 1,11,420 संस्थागत, 2268 व्यक्तिगत परीक्षार्थी शामिल हैं। बोर्ड परीक्षा के आयोजन के लिए प्रदेशभर में कुल 1,245 परीक्षा केंद्र बनाए गए। इनमें 49 एकल व 1,196 मिश्रित केंद थे।


UBSE 10th Passing Marks 2025: उत्तीर्णता मानदंड

जो भी छात्र उत्तराखंड बोर्ड हाईस्कूल की परीक्षा में शामिल हुए थे, उन्हें परीक्षा पास करने के लिए 33% अंक हासिल करने होंगे। इसके अतिरिक्त, यूबीएसई प्रत्येक उम्मीदवार की कक्षा 10वीं की उपस्थिति को भी ध्यान में रखता है।


UBSE Uttarakhand Board Overview: उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन के बारे में

बोर्ड का नाम उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा बोर्ड
संक्षेपाक्षर यूबीएसई (UBSE)
स्थापना वर्ष 22 सितम्बर 2001
मुख्यालय रामनगर
परीक्षा का नाम उत्तराखंड बोर्ड हाईस्कूल परीक्षा
शैक्षणिक सत्र 2024-25
परिणाम का नाम यूके बोर्ड 10वीं परिणाम 2025
परिणाम तिथि अप्रैल/मई 2025
आधिकारिक वेबसाइट ubse.uk.gov.in



पिछले वर्ष (2024) उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (UBSE) की ओर से हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा के नतीजों की घोषणा 30 अप्रैल, 2024 को की गई थी। पिछले वर्ष यूके बोर्ड हाईस्कूल का परिणाम 89.14 फीसदी रहा।  


UBSE UK Board 10th Topper List 2024: पिछले वर्ष 10वीं के टॉपर्स

  • पिछले वर्ष पिथौरागढ़ की प्रियांशी रावत ने हाईस्कूल में टॉप किया। प्रियांशी ने 500 में से 500 अंक हासिल किए और कुल 100.00 प्रतिशत अंक प्राप्त किए थे।
  • दूसरे नंबर पर रुद्रप्रयाग के शिवम मलेथा रहे, जिन्होंने 500 में से 498 अंक हासिल किए। शिवम लड़कों में टॉपर थे।
  • तीसरे नंबर पर पौड़ी के आयुष थे, जिन्होंने 500 में से 495 अंक (99%) हासिल किए।

 

UBSE Board 10th Result 2025 FAQs: अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न



यूके बोर्ड (UBSE) कक्षा 10वीं के परिणाम जारी करने की तारीख कब घोषित करेगा?
यूके बोर्ड कक्षा 10वीं के परिणाम अप्रैल/मई 2025 में घोषित करता है। हालांकि, अभी सटीक तारीख का एलान नहीं किया गया है।

यूके बोर्ड 10वीं के रिजल्ट में क्या विवरण उल्लिखित होते हैं?
उत्तराखंड बोर्ड हाईस्कूल परिणाम में अभ्यर्थी का नाम, अभ्यर्थी का रोल नंबर, जन्म तिथि, विषय के अंक, कुल प्राप्त अंक, अंतिम परिणाम और डिविजन आदि विवरण लिखे होते हैं।

मैं यूके बोर्ड हाईस्कूल का परिणाम कहां देख सकता हूं?
10वीं के छात्र अपने परिणाम अमर उजाला कि वेबसाइट के माध्यम से बिना किसी असुविधा के देख सकते हैं। इसके साथ ही यहां छात्रों को अपनी ऑनलाइन मार्कशीट डाउनलोड करने की सुविधा भी मिलती है। रिजल्ट से जुड़ी ताजा अपडेट के लिए अभी पंजीकरण करें।

क्या उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट ऑफलाइन उपलब्ध होगा?
हां, छात्र अपने परिणाम एसएमएस के जरिए भी देख सकते हैं।

एप में पढ़ें

Followed