फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Board Results 2023 Live: तमिलनाडु बोर्ड 12वीं के बाद कर्नाटक 10वीं का रिजल्ट भी जारी, ऐसे करें चेक

Mon, 08 May 2023 10:52 AM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Mon, 08 May 2023 10:52 AM IST
खास बातें

Board Results 2023: तमिलनाडु बोर्ड 12वीं के नतीजे जारी हो चुके हैं। कर्नाटक बोर्ड 10वीं के नतीजे भी जारी कर दिए गए हैं। इसके साथ ही सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट पर अपडेट क्या है।

विज्ञापन
Tamil Nadu Hsc Karnataka SSLC 2023 Result Declared Today what about cbse result update
बोर्ड परीक्षा 2023 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

लाइव अपडेट

10:49 AM, 08-May-2023

KSEAB Karnataka SSLC Results 2023 Out

कर्नाटक स्कूल परीक्षा और मूल्यांकन बोर्ड (KSEAB) ने आज यानी 8 मई 2023 को कर्नाटक बोर्ड एसएसएलसी का परिणाम घोषित कर दिया है। जो छात्र कर्नाटक बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षा 2023 में उपस्थित हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइटों  kseab.karnataka.gov.in या karresults.nic.in के माध्यम से 10वीं का रिजल्ट देख सकते हैं। कर्नाटक एसएसएलसी रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को अपना पंजीकरण नंबर दर्ज करना होगा।

 
10:15 AM, 08-May-2023

TN 12th Result 2023 Out

तमिलनाडु सरकारी परीक्षा निदेशालय, TN DGE ने आज यानी 8 मई, 2023 को तमिलनाडु HSE+2 परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। 
विज्ञापन
09:46 AM, 08-May-2023

Tamil Nadu Hsc 2023 Result

डीजीई तमिलनाडु छात्रों को स्क्रूटनी और कम्पार्टमेंट परीक्षा के लिए आवेदन करने का अवसर देगा। छात्रों को स्क्रूटनी और कम्पार्टमेंट परीक्षा कार्यक्रम के बारे में अपडेट रहने के लिए डीजीई की आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहना चाहिए।
09:35 AM, 08-May-2023

CBSE 10th-1th Results Update

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा 10वीं-12वीं कक्षा रिजल्ट इसी हफ्ते में घोषित किया जा सकता है। ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि बोर्ड 10वीं और 12वीं कक्षा दोनों के नतीजे घोषित करने की तैयारी कर रहा है। बता दें 10वीं-12वीं कक्षा में 38.73 लाख छात्र-छात्राओं ने पंजीकरण कराया था। जिसमें 10वीं कक्षा के लिए 21.86 लाख और 12वीं कक्षा के लिए 16.96 लाख छात्रों ने फॉर्म भरा था। 


 
09:19 AM, 08-May-2023

Karnataka SSLC Marks

कर्नाटक एसएसएलसी परिणाम अंतरिम होगा और छात्रों को अपने संबंधित स्कूलों से कर्नाटक कक्षा 10वीं का रिजल्ट प्राप्त करना होगा। पिछले साल, कर्नाटक बोर्ड ने 19 मई, 2022 को दोपहर 12:30 बजे कक्षा 10 का परिणाम घोषित किया था। लड़कियों का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 90.20 प्रतिशत और लड़कों का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 81.3 प्रतिशत रहा था।
09:18 AM, 08-May-2023

TN 12th Result ऐसे करें चेक

सबसे पहले टीएन बोर्ड के आधिकारिक पोर्टल tnresults.nic.in या dge.tn.gov.in पर जाएं।

तमिलनाडु एचएससी परिणाम 2023 लिंक पर टैप करें।

अब एक लॉगइन विंडो स्क्रीन पर दिखाई देगी।

संबंधित क्षेत्रों में जन्म तिथि के बाद अपना पंजीकरण नंबर भरें और फिर विवरण दर्ज करें।

TN 12वीं का रिजल्ट 2023 स्क्रीन पर दिखाई देगा।

विवरणों को क्रॉस चेक करें।

आगे के संदर्भों के लिए एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

विज्ञापन
विज्ञापन
08:59 AM, 08-May-2023

Tamil Nadu 12th Result 2023 Date Time

तमिलनाडु 12वीं बोर्ड की परीक्षा 2023 को पास करने के लिए, छात्रों को कुल 35 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे और यदि वे आवश्यक अंक प्राप्त करने में विफल रहते हैं, तो छात्रों को पूरक परीक्षा देनी होगी। परीक्षा TN DGE द्वारा 13 मार्च, 2023 से 3 अप्रैल, 2023 तक आयोजित की गई थी। परिणाम राज्य शिक्षा मंत्री और टीएनडीजीई बोर्ड के अधिकारियों की उपस्थिति में प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से घोषित किए जाएंगे।
08:57 AM, 08-May-2023

KSEEB SSLC Result

शिक्षा विभाग द्वारा साझा की गई एक आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, कर्नाटक एसएसएलसी कक्षा 10वीं के परिणाम 2023 को डाउनलोड करने का सीधा लिंक केवल आधिकारिक वेबसाइट karresults.nic.in पर आज सुबह 11 बजे के बाद लाइव किया जाएगा।
08:55 AM, 08-May-2023

Tamil Nadu HSC 2023 Result

तमिलनाडु बोर्ड परीक्षा में इस साल लगभग 8.8 लाख छात्र कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए थे। परीक्षा राज्य के 3169 केंद्रों पर आयोजित की गई थी। परीक्षा के नतीजे कल घोषित किए जाएंगे।
08:49 AM, 08-May-2023

KSEAB Karnataka SSLC Results 2023

कर्नाटक स्कूल परीक्षा और मूल्यांकन बोर्ड (KSEAB) आज यानी 8 मई 2023 को कर्नाटक बोर्ड एसएसएलसी का परिणाम घोषित करेगा। जो छात्र कर्नाटक बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षा 2023 में उपस्थित हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइटों  kseab.karnataka.gov.in या karresults.nic.in के माध्यम से 10वीं का रिजल्ट देख सकेंगे। कर्नाटक एसएसएलसी रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को अपना पंजीकरण नंबर दर्ज करना होगा। 

 
Load More
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed