फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

RBSE 10th Result Out: राजस्थान बोर्ड 10वीं में 94.23% बच्चे पास; 93.63% छात्र तो 94.20 फीसदी छात्राएं सफल

Tue, 24 Mar 2026 06:59 PM IST
Jagriti एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jagriti Updated Tue, 24 Mar 2026 06:59 PM IST
खास बातें

RBSE rajeduboard.rajasthan.gov.in Class 10th Result 2026: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने आज 24 मार्च, 2026 कक्षा 10वीं के नतीजे घोषित कर दिए हैं। कुल पास प्रतिशत 94.23% रहा, जिसमें 94.20% छात्राएं सफल रहीं, जबकि 93.63% छात्र पास हुए। इस बार भी रिजल्ट में लड़कियों का दबदबा कायम रहा। परिणाम बोर्ड मुख्यालय अजमेर में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जारी किया गया। इस दौरान बोर्ड अध्यक्ष और राज्य के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर भी उपस्थित रहे। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी अपना परिणाम यहां क्लिक कर देख सकते हैं।

 

विज्ञापन
Rajasthan Board 10th Result 2026 Declared: Check RBSE High school Scorecard Direct link Download Marksheet
RBSE 10th Result Out - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक

लाइव अपडेट

06:59 PM, 24-Mar-2026

RBSE 10th Result 2026: 10वीं में उच्च स्कोर करने वाले मेधावी विद्यार्थी

नाम शहर प्राप्तांक (प्रतिशत)
दीपिका मेहता  बारां 99.50%
छवी शर्मा  जयपुर, खोरा बिसल  99.33%
वंदना कुमारी भरतपुर 99.33%
कनिष्का शर्मा  झालावाड़ 99.00%
गुंजन चौधरी बाड़मेर 98.67%
मोहित गंगवाल जयपुर 98.17%
अस्मिता कोटा ग्रामीण  97.83%
रिया श्रीगंगानगर 97.67%
विमल चौधरी जयपुर, चौमूं 96.83%
आरती देवांद जयपुर, चौमूं 95.33%
05:43 PM, 24-Mar-2026

RBSE 10th Result 2026: उत्तीर्ण अंक और सुधार प्रक्रिया

किसी भी कक्षा में आगे प्रवेश के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में न्यूनतम 33% अंक और कुल मिलाकर भी 33% अंक प्राप्त करना अनिवार्य है। यदि मार्कशीट में नाम की वर्तनी, रोल नंबर या अंक संबंधी कोई त्रुटि पाई जाती है, तो छात्र को तुरंत अपने विद्यालय प्रशासन से संपर्क करना चाहिए ताकि सुधार करवा सकें।
विज्ञापन
05:27 PM, 24-Mar-2026

RBSE 10th Result 2026: पूरक परीक्षा बंद, दूसरी बोर्ड परीक्षा में मिलेगा मौका

मदन दिलावर ने परिणाम की घोषणा करते हुए बताया कि बोर्ड सत्र 2026-27 से 10वीं की पूरक परीक्षा आयोजित नहीं की जाएगी। जिन विद्यार्थियों की प्रथम बोर्ड परीक्षा में सप्लीमेंट्री (पूरक) आएगी, उन्हें दूसरी बोर्ड परीक्षा में शामिल होने की अनुमति दी जाएगी, ताकि वे अपने प्रदर्शन को सुधार सकें।
04:37 PM, 24-Mar-2026

RBSE 10th Result 2026: लड़कियों ने किया बेहतर प्रदर्शन

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के अजमेर स्थित कार्यालय से मदन दिलावर ने 10वीं का रिजल्ट 2026 घोषित किया। इस बार लड़कों का पास प्रतिशत 93.63% और लड़कियों का 94.20% रहा। यह पहली बार है जब 10वीं का रिजल्ट 12वीं के रिजल्ट से पहले जारी हुआ है और बोर्ड के इतिहास में मार्च में रिजल्ट आने का यह पहला मौका है।
04:13 PM, 24-Mar-2026

RBSE 10th Result 2026: सबसे पिछड़े 5 जिले

जिला पास प्रतिशत
धौलपुर 87.52%
प्रतापगढ़ 88.11%
कोटा 89.25%
बारां 89.72%
झालावाड़ 89.94%
04:06 PM, 24-Mar-2026

RBSE 10th Result 2026: झुंझुनू जिलों सबसे आगे

शीर्ष 5 जिले पास प्रतिशत
झुंझुनू 97.77%
डीडवाना कुचामन 97.59%
सीकर 97.43%
नागौर 97.09%
जोधपुर 96.48%
विज्ञापन
विज्ञापन
03:47 PM, 24-Mar-2026

RBSE 10th Result 2026: ऐसा दिखता है रिजल्ट पेज, ग्राफिक पर क्लिक करके सीधे पहुंच सकते हैं

03:44 PM, 24-Mar-2026

RBSE 10th Result 2026: 2026-27 से नहीं होगी 10वीं की सप्लीमेंट्री परीक्षा

जिन विद्यार्थियों की प्रथम बोर्ड परीक्षा में सप्लीमेंट्री (पूरक) आएगी, ऐसे विद्यार्थियों को दूसरी बोर्ड परीक्षा में शामिल होने के अनुमति दी जाएगी। सत्र 2026-27 से पूरक परीक्षा का आयोजन नहीं किया जाएगा।

पूरी खबर यहां पढ़ें...
03:18 PM, 24-Mar-2026

Rajasthan Board 10th Result: देखें टॉपर्स के अंक

नाम शहर प्राप्तांक (प्रतिशत)
छवी शर्मा  जयपुर, खोरा बिसल  99.33%
गुंजन चौधरी बाड़मेर 98.67%
मोहित गंगवाल जयपुर 98.17%
अस्मिता कोटा ग्रामीण  97.83%
रिया श्रीगंगानगर 97.67%
विमल चौधरी जयपुर, चौमूं 96.83%
आरती देवांद जयपुर, चौमूं 95.33%
 
03:09 PM, 24-Mar-2026

RBSE Rajasthan Board 10th Topper List: देखें मेधासूची और मेधावियों के चेहरे

Load More
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed