फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   RBSE Class 10th Toppers List Chhavi Sharma Scores 99.33% Check Toppers List and Faces

RBSE 10th Topper List: दीपिका मेहता ने हासिल किए 99.50% अंक; देखें 10वीं की मेधासूची और मेधावियों के चेहरे

Tue, 24 Mar 2026 02:51 PM IST
Akash Kumar एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Akash Kumar Updated Tue, 24 Mar 2026 02:51 PM IST
सार

RBSE Rajasthan Board 10th Topper List 2026: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, अजमेर ने 10वीं की वार्षिक बोर्ड परीक्षा के नतीजे आज घोषित कर दिए हैं। कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 94.23% रहा है। 10वीं की परीक्षा में विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। आइए 10वीं के मेधावियों के नाम और उनके प्राप्तांकों पर नजर डालें...

राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट यहां देखे...
 

विज्ञापन
RBSE Class 10th Toppers List Chhavi Sharma Scores 99.33% Check Toppers List and Faces
RBSE 10th Topper List 2026 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

RBSE 10th Topper List 2026: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने आज 10वीं के नतीजे घोषित किए। पिछले वर्ष की तुलना में इस बार विद्यार्थियों ने परीक्षा में शानदार प्रदर्शन किया है। विद्यार्थियों के कुल उत्तीर्ण प्रतिशत में 0.63% इजाफा हुआ है। इस वर्ष भी छात्राओं का प्रदर्शन छात्रों से अच्छा रहा। आइए 10वीं के होनहार विद्यार्थियों की सूची पर एक नजर डालें। राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट लाइव अपडेट्स...

विज्ञापन

Rajasthan Board 10th Topper List 2026: राजस्थान बोर्ड 10वीं के मेधावी विद्यार्थी

 

नाम शहर प्राप्तांक (प्रतिशत)
दीपिका मेहता  बारां 99.50%
छवी शर्मा  जयपुर, खोरा बिसल  99.33%
वंदना कुमारी भरतपुर 99.33%
कनिष्का शर्मा  झालावाड़ 99.00%
गुंजन चौधरी बाड़मेर 98.67%
मोहित गंगवाल जयपुर 98.17%
अस्मिता कोटा ग्रामीण  97.83%
रिया श्रीगंगानगर 97.67%
विमल चौधरी जयपुर, चौमूं 96.83%
आरती देवांद जयपुर, चौमूं 95.33%
विज्ञापन
विज्ञापन

बारां की दीपिका मेहता ने 99.50% के साथ किया कमाल

बारां शहर स्थित एक निजी स्कूल की छात्रा दीपिका मेहता ने 600 में से 597 अंक हासिल कर 99.50 प्रतिशत के साथ जिले में पहला स्थान प्राप्त किया। इस उपलब्धि के साथ वह प्रदेश के मेधावी विद्यार्थियों में भी शामिल हो गई हैं।


छवी ने हिंदी व गणित में 100 में से 100 अंक हासिल किए

जयपुर के खोरा बिसल स्थित एसवीएम अकेडमी सी. से. स्कूल की छात्रा छवी शर्मा ने कक्षा दसवीं में 99.33% अंक हासिल किए हैं। छवी ने हिंदी व गणित में 100 में से 100 अंक हासिल किए हैं।
 

भरतपुर की वंदना कुमारी ने हासिल किए 99.33% अंक

भरतपुर की वंदना कुमारी ने 99.33 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। वंदना कुमारी के पिता बैंक में कार्यरत हैं, जबकि उनकी माता लवेश कुमारी गृहिणी हैं। 

राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट लाइव अपडेट्स...
 

झालावाड़ की कनिष्का के आए 99 फीसदी नंबर

झालावाड़ जिले के मनोहर थाना कस्बे की रहने वाली कनिष्का शर्मा ने कक्षा दसवीं में 99 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। वह डॉक्टर बनने का सपना संजोए हुए हैं। इससे पहले कक्षा आठवीं में भी कनिष्का 98.17 प्रतिशत अंक प्राप्त कर टॉपर रह चुकी हैं।


बाड़मेर गुंजन चौधरी ने हासिल किए 98.67% अंक

बाड़मेर जिले की गुंजन चौधरी ने 98.67% अंक हासिल किए हैं। गुंजन ने पांच विषयों में 99-99 नंबर प्राप्त किए हैं।

 

विज्ञापन

मोहित को भी गणित में 100 में 100 नंबर मिले

जयपुर स्थित इंद्र प्रताप सीनियर सेकंडरी स्कूल के छात्र मोहित गंगवाल ने राजस्थान दसवीं बोर्ड में 98.17% अंक हासिल किए हैं। मोहित ने गणित में 100 में से 100 नंबर हासिल किए हैं।

राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट यहां चेक करें...


कोटा ग्रामीण की अस्मिता के आए 97.83% अंक

कोटा ग्रामीण के सांगोद निवासी छात्रा अस्मिता नागर ने बोर्ड परिक्षा में 97.83 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। अस्मिता ने गणित के पेपर में 100 में से 100 अंक हासिल किए हैं। वहीं, साइंस और संस्कृत में 99 अंक अर्जित किए।

रिया ने हासिल किए 97.67 प्रतिशत अंक

श्रीगंगानगर की रिया ने राजस्थान दसवीं बोर्ड की परीक्षा में 97.67 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। वह माता गुजरी गर्ल्स सीनियर सेकंडरी स्कूल की छात्रा हैं।

राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट लाइव अपडेट्स...

विमल चौधरी ने 96.83% अंक हासिल किए

जयपुर के चौमू स्थित श्री गोपी राम रूडी देवी सी. सै. स्कूल के छात्र विमल चौधरी ने राजस्थान बोर्ड की कक्षा दसवी में 96.83% अंक हासिल किए। विमल का कहना है कि वे प्रशासनिक सेवा में जाना चाहते है।

राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट यहां चेक करें...

मेडिकल क्षेत्र में सेवा देना चाहती हैं आरती

आरती देवांद ने राजस्थान बोर्ड की कक्षा 10वीं की परीक्षा में 95.33% अंक हासिल किए हैं। वह चौमूं स्थित टीसीआई सीनियर सेकंडरी स्कूल की छात्रा हैं। आरती का लक्ष्य आगे चलकर मेडिकल क्षेत्र में जाकर लोगों की सेवा करना है।

राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट लाइव अपडेट्स...

Rajasthan Board 10th Result: देखें अपना रिजल्ट

  • अमर उजाला की वेबसाइट amarujala.com पर जाएं।
  • अब होमपेज पर "Rajasthan Board Class 10th Result 2026" लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद अपनी कक्षा (10वीं) का चयन करें।
  • मांगी गई जानकारी जैसे- रोल नंबर और जन्म तिथि भरकर सबमिट पर क्लिक करें।
  • आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिख जाएगा, जिसे आप डाउनलोड या प्रिंट भी कर सकते हैं।


या फिर आप यहां क्लिर करके भी सीधे रिजल्ट चेक करने के पेज पर जा सकते हैं।


विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed