NEET UG Exam Controversy Live Updates: सुप्रीम कोर्ट में नई याचिका दायर; ईडी और सीबीआई से जांच कराने की मांग
{"_id":"6675311f58fa007d3a082baa","slug":"neet-ug-2024-exam-controversy-live-updates-supreme-court-refuses-to-change-counselling-schedule-nta-news-2024-06-21","type":"live","status":"publish","title_hn":"NEET UG Exam Controversy Live Updates: सुप्रीम कोर्ट में नई याचिका दायर; ईडी और सीबीआई से जांच कराने की मांग","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
Sat, 22 Jun 2024 07:14 PM IST
आकाश कुमार
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: आकाश कुमार
Updated Sat, 22 Jun 2024 07:14 PM IST
खास बातें
NEET UG Exam 2024 | NEET Exam News Live Update: नीट यूजी विवाद शांत होने का नाम नहीं ले रहा है। इसी बीच पहले एनटीए द्वारा आयोजित यूजीसी नेट परीक्षा को आयोजित होने के एक दिन बाद ही रद्द कर दिया गया। वहीं, अब 25 जून से 27 जून के बीच होने जा रही सीएसआईआर यूजीसी नेट परीक्षा को स्थगित कर दिया है। इस परीक्षा का आयोजन भी एनटीए द्वारा ही किया जाता है।
विज्ञापन
NEET 2024
- फोटो : Amar ujala graphics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
06:58 PM, 22-Jun-2024
NEET- UG 2024: नई याचिका में क्या कहा?
याचिका में कहा गया है, "2024 की नीट यूजी परीक्षा में कई अन्य अनियमितताएं थीं, विशेष रूप से, उम्मीदवारों को समय पर प्रश्न पत्र उपलब्ध कराने में अधिकारियों की ओर से घोर लापरवाही। कुछ स्थानों पर प्रश्न पत्रों का गलत सेट वितरित किया गया ।"06:55 PM, 22-Jun-2024
NEET 2024: सुप्रीम कोर्ट में नई याचिका दायर
उच्चतम न्यायालय में एक नई याचिका दायर कर पांच मई को आयोजित मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट-यूजी में कथित अनियमितताओं की जांच के लिए सीबीआई और ईडी को निर्देश देने की मांग की गई है। परीक्षा देने वाले 10 छात्रों द्वारा दायर याचिका में बिहार पुलिस को मामले की जांच में तेजी लाने और शीर्ष अदालत के समक्ष एक रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश देने की भी मांग की गई है।
विज्ञापन
02:16 PM, 22-Jun-2024
NEET 2024: संजीव को एक प्रोफेसर ने वाट्सएप पर प्रश्नपत्र भेजा था
पुलिस ने संजीव की तलाश भी तेज कर दी है। आरोप है कि संजीव को एक प्रोफेसर ने वाट्सएप पर प्रश्नपत्र भेजा था। इसे पटना और रांची के मेडिकल स्टूडेंट की मदद से हल करवाया गया था। इसके बाद पांच मई की सुबह उत्तर के साथ इसे करायपुरसुराय के चिंटू उर्फ बलदेव के मोबाइल पर भेजा गया था। चिंदू की मदद से पिंटू ने इसका प्रिंट निकाला। इसके बाद पटना के एक प्ले स्कूल में ठहराए गए करीब 20-25 अभ्यर्थियों को इस प्रश्नोत्तर को रटने के लिए भेज दिया। पुलिस ने एकंगरसराय प्रखंड में छापेमारी कर एक व्यक्ति को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।
10:09 AM, 22-Jun-2024
NEET 2024: सुप्रीम कोर्ट ने किया नीट यूजी काउंसलिंग पर रोक से इनकार
NEET में गड़बड़ी और री-एग्जाम की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट में अब तक 5 याचिकाएं दाखिल की गई हैं। सुप्रीम कोर्ट इन सभी याचिकाओं पर 8 जुलाई को सुनवाई करेगा। हालांकि, कोर्ट ने एग्जाम को रद्द करने और 6 जुलाई से होने वाली काउंसिलिंग पर रोक लगाने की मांग खारिज कर दी है।09:35 AM, 22-Jun-2024
NEET 2024: कोर्ट ने एनटीए से किए थे तीखे सवाल
सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नीट परीक्षा में कथित गड़बड़ियों को लेकर दायर याचिका पर सुनवाई की थी। इस दौरान कोर्ट ने नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) से कई तीखे सवाल किए। अदालत ने कहा कि अगर नीट परीक्षा में 0.001 फीसदी भी लापरवाही हुई है तो उससे निपटा जाना चाहिए।
09:22 AM, 22-Jun-2024
Anti-Papaer Leak Act: किन परीक्षाओं पर लागू होगा एंटी पेपर लीक कानून?
कानून लागू होने के बाद यूपीएससी, एसएससी, रेलवे द्वारा आयोजित प्रतियोगी परीक्षाएं, बैंकिंग भर्ती परीक्षाएं और राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) द्वारा आयोजित सभी कम्प्यूटर आधारित परीक्षाएं इसके दायरे में होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
08:54 AM, 22-Jun-2024
NEET 2024: देश में लागू हुआ एंटी पेपर लीक कानून
देश में एंटी पेपर लीक कानून (Centre notifies Public Examinations (Prevention of Unfair Means) Act, 2024 कल, यानी 21 जून से लागू हो गया है। कार्मिक लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय ने इसकी अधिसूचना भी जारी कर दी है। यह कानून इसी साल फरवरी में संसद में पारित हुआ था। इस कानून के लागू होने के बाद अब पेपर लीक करने का दोषी पाए जाने पर 10 साल तक की कैद से लेकर 1 करोड़ रुपये के जुर्माने का प्रावधान है।
वहीं सार्वजनिक परीक्षा में अनुचित साधनों का इस्तेमाल करने पर तीन से पांच साल की सजा और 10 लाख रुपये तक का जुर्माना लगाया जा सकता है।
वहीं सार्वजनिक परीक्षा में अनुचित साधनों का इस्तेमाल करने पर तीन से पांच साल की सजा और 10 लाख रुपये तक का जुर्माना लगाया जा सकता है।
08:36 AM, 22-Jun-2024
CSIR UGC NET: सीएसआईआर-यूजीसी-नेट परीक्षा स्थगित
नीट विवाद के बीच नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने पहले यूजीसी नेट परीक्षा रद्द की थी, इसके बाद अब सीएसआईआर-यूजीसी-नेट परीक्षा को स्थगित करने का फैसला किया है। एजेंसी ने इसके पीछे लॉजिस्टिक के मुद्दे को वजह बताया है। गौरतलब है कि यह परीक्षा 25 जून से 27 जून के बीच होनी थी।06:51 PM, 21-Jun-2024
NEET UG: पीठ ने क्या कहा?
पीठ ने एनटीए को कुछ निर्देश देने की मांग करने वाली एक अलग अर्जी पर भी विचार किया। आवेदक की ओर से पेश वकील ने 23 जून को होने वाली दोबारा परीक्षा का मुद्दा उठाया और आरोप लगाया कि एनटीए ने कुछ महत्वपूर्ण जानकारी छिपाई है। इसके बाद पीठ ने एनटीए के वकील से अर्जी पर जवाब दाखिल करने को कहा और इसे 8 जुलाई को सुनवाई के लिए पोस्ट कर दिया।
01:58 PM, 21-Jun-2024
NEET UG 2024: सुप्रीम कोर्ट का काउंसलिंग प्रक्रिया पर रोक लगाने से इनकार
सुप्रीम कोर्ट ने फिर से राष्ट्रीय पात्रता-सह-प्रवेश परीक्षा (स्नातक)-2024 की काउंसलिंग की प्रक्रिया पर रोक लगाने से इनकार कर दिया। सुप्रीम कोर्ट ने नई याचिकाओं को लंबित याचिकाओं के साथ टैग कर दिया और उन्हें 8 जुलाई को सुनवाई के लिए पोस्ट कर दिया।इससे पहले बीते दिन सुप्रीम कोर्ट ने NTA और अन्य की ओर से दायर याचिका पर संबंधित पक्षों को नोटिस जारी किया था। याचिका में NEET-UG 2024 से संबंधित याचिकाओं को हाईकोर्ट से सुप्रीम कोर्ट स्थानांतरित करने की मांग की गई थी। सुनवाई के बाद सुप्रीम कोर्ट ने इन मामलों में उच्च न्यायालय के समक्ष कार्यवाही पर रोक लगा दी थी। सुप्रीम कोर्ट ने फिर दोहराया कि वह काउंसलिंग प्रक्रिया को नहीं रोकेगा।
कमेंट
कमेंट X