CBSE 12th Result Out Live: लड़कियों ने 3.29 फीसदी से मारी बाजी, 92.71 फीसदी रहा कुल परिणाम
{"_id":"62da265e7076560afc006660","slug":"cbse-result-2022-class-12th-declared-check-cbse-12th-result-on-results-cbse-nic-in","type":"live","status":"publish","title_hn":"CBSE 12th Result Out Live: लड़कियों ने 3.29 फीसदी से मारी बाजी, 92.71 फीसदी रहा कुल परिणाम","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
Fri, 22 Jul 2022 05:59 PM IST
देवेश शर्मा
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: देवेश शर्मा
Updated Fri, 22 Jul 2022 05:59 PM IST
खास बातें
CBSE 12th Result Toppers List 2022: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने कक्षा 12वीं का परिणाम जारी किया है। सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट 2022 अब results.cbse.nic.in और cbse.gov.in पर ऑनलाइन उपलब्ध है।
विज्ञापन
CBSE 12 RESULT DECLARED
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
05:57 PM, 22-Jul-2022
CBSE Results 2022: अभिभावकों के प्रयासों की भी सराहना
शिक्षा राज्य मंत्री ने ट्वीट किया, मैं शिक्षकों, माता-पिता और अभिभावकों के प्रयासों की भी सराहना करता हूं जो किसी भी छात्र की सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। मैं सभी छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना करता हूं।
05:49 PM, 22-Jul-2022
CBSE Results 2022: केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री ने दी छात्र-छात्राओं को बधाई
शिक्षा राज्य मंत्री डॉ सुभाष सरकार ने भी परीक्षा परिणाम पर छात्र-छात्राओं बधाई दी है। शिक्षा राज्य मंत्री ने ट्वीट किया, सीबीएसई 10वीं और 12वीं की परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवारों को हार्दिक बधाई।
विज्ञापन
04:50 PM, 22-Jul-2022
CBSE Result 2022: अंजलि ने 10वीं में पाए 500 में से 500 अंक
हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले गांव सिलारपुर की बेटी अंजलि ने 10वीं कक्षा में 500 में से 500 अंक लेकर प्रथम स्थान पाया है।

04:09 PM, 22-Jul-2022
CBSE 2023 Exam Dates Out
बोर्ड ने कहा कि दुनिया भर में कोविड महामारी का प्रभाव कम होने के आलोक में बोर्ड ने फरवरी 2023 में 15 तारीख से परीक्षाएं आयोजित करने का निर्णय किया है।
04:09 PM, 22-Jul-2022
CBSE 2023 Exam Date Out
सीबीएसई के अधिकारियों ने कहा कि अगले साल 2023 में सीबीएसई कक्षा 12वीं की परीक्षा 15 फरवरी से आयोजित की जाएगी।04:02 PM, 22-Jul-2022
CBSE Result 2022: बिजनौर में कक्षा 12वीं के तीन छात्र-छात्रा जिला टॉपर
वहीं बिजनौर में कक्षा 12वीं के तीन छात्र-छात्रा जिला टॉपर बने हैं। इनमें एलआरएस अकादमी स्कूल की घृताची गुप्ता ने 99.4, सेंट मेरी धामपुर की छात्रा चैतन्या मिगलानी ने 99.2 और डीडीपीएस बिजनौर की रिद्धि अग्रवाल ने 98.8 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
03:47 PM, 22-Jul-2022
CBSE 12th Result Tanya Singh Tops in Exam
तान्या ने 500 में से 500 अंक हासिल किए हैं। परीक्षा परिणाम जारी होते ही विद्यार्थी खुशी से झूम उठे।02:57 PM, 22-Jul-2022
CBSE Result 2022: 12वीं में बुलंदशहर की तान्या ने फहराया परचम
सीबीएसई कक्षा 12वीं के परिणाम में बुलंदशहर के दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) की तान्या सिंह ने परचम फहराया है।
02:42 PM, 22-Jul-2022
CBSE Results Girls Out Performed Boys in Class 10th
सीबीएसई कक्षा 10वीं के रिजल्ट में भी लड़कियों ने बाजी मारी है। छात्राओं ने छात्रों के मुकाबले 1.41 फीसदी ज्यादा सफलता पाई है।
02:22 PM, 22-Jul-2022
सबसे पहले यहां देखें परिणाम
Read Also: CBSE 10th Result Live: सीबीएसई 10वीं का रिजल्ट जारी, यहां पढ़ें लेटेस्ट अपडेट
Read Also: CBSE 10th Result: सबसे पहले इन एप पर देखें सीबीएसई 10वीं रिजल्ट, जानें कैसे कर सकेंगे चेक
कमेंट
कमेंट X