फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Weather Update Live: विजिबिलिटी कम होने से 70 से अधिक विमानों की उड़ान-लैंडिंग में देरी, लेट चल रहीं 36 ट्रेन

Tue, 10 Jan 2023 11:14 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 10 Jan 2023 11:14 AM IST
खास बातें

Delhi Weather Forecast, IMD Fog Cold Wave Alert News Live: देश के उत्तरी क्षेत्र में भीषण सर्दी और घने कोहरे की स्थिति बनी हुई है। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, पंजाब, हरियाणा व चंडीगढ़ के ज्यादातर क्षेत्रों में सुबह कहीं घना तो कहीं बहुत ज्यादा घना कोहरा छाया रहा। इस वजह से रेल संचालन प्रभावित हो गया है। फ्लाइट भी देरी से उड़ रही हैं।

विज्ञापन
Delhi NCR Weather Live Update 10 January 2023 IMD Forecast Cold Wave Dense Fog Aaj Ka Mausam News in Hindi
दिल्ली-एनसीआर में कोहरे से कोहराम - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

10:19 AM, 10-Jan-2023

इन जगहों पर दृश्यता 100 मीटर से कम

आईएमडी के अनुसार, जम्मू संभाग के जम्मू, उत्तराखंड के पंतनगर, पंजाब के पटियाला, अमृतसर और लुधियाना, हरियाणा के भिवानी और करनाल, दिल्ली के पालम, राज के गंगानगर, यूपी के बरेली, बहराइच, लखनऊ, गोरखपुर, प्रयागराज और बिहार के गया, भागलपुर और पूर्णिया में सुबह 8.30 बजे दृश्यता 100 मीटर से कम रही। 
09:36 AM, 10-Jan-2023

बहुत घने कोहरे की चादर पंजाब से बिहार और हरियाणा तक फैली

बहुत घने कोहरे की चादर पंजाब से बिहार और हरियाणा तक फैली है। दिल्ली और उत्तर प्रदेश में घना कोहरा छाया है। बठिंडा और आगरा में दृश्यता शून्य दर्ज की गई है। जम्मू संभाग, गंगानगर, चंडीगढ़, अंबाला, पटियाला, बरेली, लखनऊ, सुल्तानपुर, गोरखपुर और भागलपुर में 25 दर्ज की गई। हिसार, दिल्ली-पालम, बहराइच, गया, पूर्णिया और कैलाशहर में 50 मीटर दृश्यता रही।
विज्ञापन
09:28 AM, 10-Jan-2023

दिल्ली में सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री

आईएमडी के मुताबिक, उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में चल रही शीतलहर के बीच दिल्ली में सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस और पालम में सुबह 8.30 बजे तक न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पालम क्षेत्र में दृश्यता 50 मीटर और सफदरजंग 200 मीटर दर्ज की गई। 
09:20 AM, 10-Jan-2023

नोएडा में शीतलहर का प्रकोप

नोएडा में शीतलहर का प्रकोप जारी है। शहर में कोहरा छाया दिखा। ठंड से बचने के लिए लोगों ने अलाव का सहारा लिया।
09:07 AM, 10-Jan-2023

दिल्ली हवाईअड्डे पर करीब 50 उड़ानें देरी से

दिल्ली हवाईअड्डे पर खराब मौसम के कारण करीब 50 डोमेस्टिक फ्लाइट देरी से रवाना हो रही है और 18 डोमेस्टिक फ्लाइट देरी से आ रही है। सूत्रों के अनुसार, सुबह 7 बजे तक किसी फ्लाइट के डायवर्जन की सूचना नहीं थी।
09:01 AM, 10-Jan-2023

दिल्ली में बीएस 3 पेट्रोल-बीएस 4 डीजल वाहनों पर 12 जनवरी तक रोक

दिल्ली लगातार बिगड़ते वायु प्रदूषण की चपेट में है, AQI 418 के समग्र AQI के साथ 'गंभीर' श्रेणी में आ गया है। दिल्ली सरकार ने 12 जनवरी तक राष्ट्रीय राजधानी में BS-III पेट्रोल और BS-IV डीजल चारपहिया वाहनों के चलने पर अस्थायी प्रतिबंध लगा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
08:46 AM, 10-Jan-2023

अक्षरधाम इलाके में घना कोहरा छाया

राष्ट्रीय राजधानी में आज सुबह घना कोहरा छाए रहने की वजह से विज़िबिलिटी कम हुई। अक्षरधाम इलाके में घना कोहरा छाया रहा
08:28 AM, 10-Jan-2023

देरी से चल रहीं 36 ट्रेनें 

कोहरे के कारण उत्तर रेलवे क्षेत्र में 36 ट्रेनें देरी से चल रही हैं। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर एक यात्री ने बताया कि हमारी ट्रेन का असल समय 5:50 था लेकिन अब 7:20 दिखा रहा है। एक अन्य यात्री ने बताया, हम गोरखपुर जा रहे हैं। हमारी ट्रेन कोहरे की वजह से 9 घंटा देर से चल रही है।

 
08:22 AM, 10-Jan-2023

कोहरे की वजह से फ्लाइट देरी से

राष्ट्रीय राजधानी में कोहरे और ठंड के कारण कुछ उड़ानें (दिल्ली-काठमांडू, दिल्ली-जयपुर, दिल्ली-शिमला, दिल्ली-देहरादून, दिल्ली-चंडीगढ़-कुल्लू) विलंबित हुईं। दिल्ली हवाई अड्डे पर यात्री परेशान हैं।
08:08 AM, 10-Jan-2023

कई स्थानों पर दृश्यता गिरकर शून्य हुई

सोमवार को आगरा, लखनऊ, बठिंडा समेत कई स्थानों पर दृश्यता गिरकर शून्य रह गई। दिल्ली के सफदरजंग व रिज में दृश्यता 25 मीटर दर्ज की गई। घने कोहरे ने रेल परिचालन व्यवस्था को पटरी से ही उतार दिया है। सोमवार को 267 ट्रेनें रद्द करनी पड़ीं, इनमें 82 एक्सप्रेस ट्रेनें शामिल हैं। राजधानी समेत 170 ट्रेनें एक से सात घंटे तक की देर से चल रही थीं। 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed