फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP Panchayat Election 2021 Live Updates : कई जगह हिंसा के बीच पांच बजे तक 62.35 फीसदी मतदान

Mon, 26 Apr 2021 08:07 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 26 Apr 2021 08:07 PM IST
खास बातें

उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव के तीसरे चरण के लिए 20 जिलों में वोटिंग संपन्न हो चुकी है। फिरोजाबाद के जसराना ब्लाक नगला परदमन में फर्जी वोट ड़ालने को लेकर पोलिंग बूथ पर जमकर फायरिंग हुई। पोलिंग बूथ के अंदर पथराव, लाठी डंडे भी चले। यहां तक पोलिंग बूथ 132 का जंगला तोड़कर मत पेटिकाओं को लूटने की कोशिश हुई है। रायबरेली के लोरिकपुर में प्रधान प्रत्याशी की मौत के बाद चुनाव स्थगित कर दिया गया है। माखी में प्रधान प्रत्याशी के बेटे को मारने का मामला सामने आया है। पढ़ें चुनाव से जुड़ा हर अपडेट...

विज्ञापन
UP Panchayat Chunav 2021 Phase 3 Poll in 20 Districts Election Live Voting News Updates in Hindi
पंचायत चुनाव - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

07:41 PM, 26-Apr-2021

मुरादाबाद में 05.00 बजे तक 64.9 प्रतिशत मतदान हुआ

09 बजे - 12 प्रतिशत
11 बजे- 24.5 प्रतिशत
01बजे-  38.2 प्रतिशत
03 बजे- 50.3 प्रतिशत
05 बजे -  64.9 प्रतिशत
07:30 PM, 26-Apr-2021
सिद्धार्थनगर जिले में हो रहे पंचायत चुनाव में दिन चढ़ने के साथ वोट प्रतिशत बढ़ने लगा। वोटिंग प्रतिशत में लगातार इजाफा हो रहा है। शाम 5 बजे आई रिपोर्ट में अब तक वोट प्रतिशत 57% हो चुका है। अभी वोटिंग चल रही है।
विज्ञापन
06:36 PM, 26-Apr-2021

पांच बजे तक कई जिलों में हुए 60 फीसदी से ज्यादा मतदान

कानपुर देहात में शाम 5 बजे तक 60 प्रतिशत मतदान हुआ, वहीं औरैया में 5.00 बजे तक 63 फीसदी मतदान हुआ।
05:16 PM, 26-Apr-2021

फिरोजाबाद: मतपेटी लूटने के बाद तालाब में फेंकी

फिरोजाबाद के जसराना के बाद थाना खैरगढ़ क्षेत्र में मतदान के दौरान कुछ लोगों ने मतपेटी लूट ली। इसके बाद मतपेटी को तालाब में फेंक दिया। मतपेटी लूटने वाले आरोपी फरार हो गए हैं।
04:18 PM, 26-Apr-2021

दोपहर तीन बजे तक फिरोजाबाद और बलरामपुर में मतदान प्रतिशत

फिरोजाबाद में दोपहर तीन बजे तक 54.33 फीसदी मतदान
ब्लाक            मतदान प्रतिशत
फिरोजाबाद-          55
टूंडला-                51
नारखी-                51
शिकोहाबाद-         60
अरांव-                56
मदनपुर-              53
एका-                 48
जसराना-             54
हाथवंत-              58

बलरामपुर- 44.47 प्रतिशत
03:42 PM, 26-Apr-2021

कासगंज में दोपहर तीन बजे तक हुआ इतना मतदान

कासगंज में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए हुए मतदान का प्रतिशत सूरज की तपिश के साथ बढ़ा । 41 डिग्री पारा होने के बावजूद मतदाताओं ने जमकर मतदान किया। दोपहर 3.00 बजे तक 53.29 प्रतिशत वोट पड़ गए हैं। 3.00 बजे तक पटियाली ब्लॉक में 57.65, गंजडुंडवारा में 53.48, सिढ़पुरा में 50.5 कासगंज में 53.2 सोरों में 53.4, अमांपुर में 53.3, सहावर में 51.5 प्रतिशत मतदाताओं ने मतदान किया।

जालौन जिले में दोपहर 3.00 बजे तक 49 फीसद मतदान हुआ। वहीं हमीरपुर जिले में दोपहर 3.00 बजे तक 44  प्रतिशत मतदान हुआ। फतेहपुर जिले में दोपहर 3 बजे तक 47.87 प्रतिशत मतदान हुआ। औरैया जिले में दोपहर 3.00 बजे तक 51.3 फीसद मतदान हुआ।

सिद्धार्थनगर में हो रहे पंचायत चुनाव में दिन चढ़ने के साथ वोट प्रतिशत बढ़ने लगा। वोटिंग प्रतिशत में लगातार इजाफा हो रहा है। दोपहर तीन बजे आई रिपोर्ट में अब तक वोट प्रतिशत 48 प्रतिशत हो चुका है । वोटिंग सकुशल चल रही है।

वहीं शामली में दोपहर 3.00 बजे तक 52.5 फीसदी मतदान हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
03:22 PM, 26-Apr-2021

उन्नाव में 3 बजे तक 53 प्रतिशत मतदान

कानपुर देहात में दोपहर 3 बजे तक 47.31 प्रतिशत मतदान हुआ।
उन्नाव जिले में दोपहर 3 बजे तक 53 प्रतिशत मतदान हुआ।
देवरिया में तीन बजे तक 46.18 फीसदी हुआ मतदान
03:13 PM, 26-Apr-2021

बलरामपुर में मतदाताओं में खासा उत्साह

बलरामपुर में पंचायत चुनाव को लेकर मतदाताओं में खासा उत्साह है। दोपहर एक बजे तक 34.40 प्रतिशत मतदान हो चुका है।
 
03:04 PM, 26-Apr-2021

अमेठी में एक बजे तक का मतदान प्रतिशत

गौरीगंज  - 33
जामों- 40
शाहगढ़- 29
मुसाफिरखाना- 30
बाजारशुकुल- 41
जगदीशपुर- 25
तिलोई- 45
सिंहपुर- 45
बहादुरपुर- 54
अमेठी- 37
भादर- 33
भेटुआ- 32
संग्रामपुर- 32
जनपद अमेठी में 01:00 बजे तक का कुल मतदान 36.54 फीसदी हुआ है।
 
02:31 PM, 26-Apr-2021

हमीरपुर में एक बजे तक 36.49 फीसदी मतदान

हमीरपुर जिले में दोपहर 1 बजे तक 36.49 फीसदी मतदान हुआ।
फतेहपुर जिले में दोपहर 1 बजे तक 35.26 प्रतिशत मतदान हुआ।
जालौन जिले में दोपहर 1 बजे तक 34 फीसदी मतदान हुआ।
 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed