Live
UP International Tradeshow 2026 Live: 'उत्तर प्रदेश आज निवेश का केंद्र बना', ट्रेड शो में बोले अमित शाह
{"_id":"6ab5f85ff9681b073709cea6","slug":"up-international-trade-show-2026-live-key-guests-exhibitors-and-highlights-yogi-adityanath-updates-in-hindi-2026-09-25","type":"live","status":"publish","title_hn":"UP International Tradeshow 2026 Live: 'उत्तर प्रदेश आज निवेश का केंद्र बना', ट्रेड शो में बोले अमित शाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fri, 25 Sep 2026 01:24 PM IST
Vijay Singh Pundir
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Fri, 25 Sep 2026 01:24 PM IST
खास बातें
UP Trade Show Greater Noida Live Updates: ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो (यूपीआईटीएस) के चौथे संस्करण का आगाज हो गया है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को इस प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। यह ट्रेड शो 25 से 29 सितंबर तक चलेगा।
विज्ञापन
UP International Tradeshow
- फोटो : अमर उजाला
लाइव अपडेट
01:18 PM, 25-Sep-2026
'योगी सरकार ने माफियों को समाप्त किया, इसी कारण यहां निवेश का माहौल बना'
गृह मंत्री अमित शाह ने कहा,'एक जमाने में उत्तर प्रदेश में माफियों का शासन चलता था। 2017 में यहां भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी योगी आदित्यनाथ जी इसके सीएम बने और आज यूपी में माफियों को समाप्त करने का काम भाजपा की योगी सरकार ने किया है। इसी कारण यहां पर निवेश का माहौल बना है। निवेश की प्राथमिक शर्त है कि कानून व्यवस्था अच्छी हो, दूसरो- इसके लिए अनुकूल औद्योगिक नीति बने, तीसरे-सक्रिय सरकार हो और चौथा-मदद करने का उत्साह हो। आज ये चारों चीज उत्तर प्रदेश में मौजूद है इसलिए यहां पर निवेश का माहौल बना है।'अमित शाह ने कहा, 'हर क्षेत्र में युवाओं को मौका मिल रह है। यूपी में 7 शहर में मेट्रो का संचालन हो रहा है। एक जिला एक उत्पाद को हम लेकर आए। पहले यहां के लोग दूसरे राज्यों में जाते थे। भदोही की दरी, मुरादाबाद का पीतल हो या बनारस की साड़ी। सबने पहचाना बनाई है। उत्तर प्रदेश तेजी से आगे बढ़ेगा। ऐसी शुभकामनाएं देता हूं।'
01:05 PM, 25-Sep-2026
उत्तर प्रदेश आज भय मुक्त प्रदेश बन चुका: अमित शाह
गृहमंत्री अमित शाह ने कहा, उत्तर प्रदेश में पहेल माफिया होते थे। योगी आदित्यनाथ सरकार ने माफिया को खत्म कर दिया है। उत्तर प्रदेश आज भय मुक्त प्रदेश बन चुका है। दुनिया भर से खरीददार ट्रेड शो में मौजूद हैं।
विज्ञापन
12:57 PM, 25-Sep-2026
यूपी ट्रेड शो के शुभारंभ पर बोले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह
गृह मंत्री अमित शाह
- फोटो : ANI
12:35 PM, 25-Sep-2026
यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में बोले सीएम योगी आदित्यनाथ
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यूपी ट्रेड शो के शुभारंभ पर कहा कि 90 से अधिक देशों से मेहमान यहां आए हैं। साझेदार देशों का ट्रेड शो में स्वागत है। यूपी को दुनिया के बाजार से जोड़ना है। यूपी मैन्युफैक्चरिंग का हब बन रहा है। उत्तर प्रदेश तेजी से आगे बढ़ रहा है। चौथे संस्करण में इसके वैश्विक आकर्षण को दिखा रहा है। उत्तर प्रदेश में जब भाजपा की सरकार बनी तो एक जिला और एक उत्पाद को पहचान मिली। जो अपनी जड़ों से जुड़कर कदम से कदम मिलाकर चलता है उसे दुनिया में जगह मिलती है। यूपी के उद्यमियों को दुनिया से जोड़ना है। यूपी के कारीगरों पर दुनिया को भरोसा है।
12:25 PM, 25-Sep-2026
प्रदेश के उत्पाद को नए अवसर मिलेंगे: भूपेंद्र चौधरी
कैबिनेट मंत्री एमएसएमई भूपेंद्र चौधरी ने यूपी ट्रेड शो के शुभारंभ पर कहा कि तीन संस्करण में अपार सफलता मिली है। यह चौथा संस्करण है। प्रदेश के उत्पाद को नए अवसर मिलेंगे।11:41 AM, 25-Sep-2026
इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट पहुंचे अमित शाह
इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट पहुंचे अमित शाह
- फोटो : ANI
विज्ञापन
विज्ञापन
11:32 AM, 25-Sep-2026
उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो पर मंत्री राकेश सचान का बयान
वहीं, उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री राकेश सचान ने उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो पर कहा, "यह चौथा संस्करण है। इस ट्रेड शो में पूरे देश-दुनिया के लोग आते हैं। इस मंच पर कई MSME इकाइयों को अपने उत्पाद को प्रदर्शित करने का एक बड़ा अवसर मिलता है...बड़ा व्यापार होता है...उत्तर प्रदेश की सरकार ट्रेड शो आयोजित करके सभी उत्पादकों को प्रोत्साहित करने का काम करती है।'11:30 AM, 25-Sep-2026
सभी लोगों का यहां स्वागत करता हूं: मंत्री एके शर्मा
उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री एके शर्मा ने कहा, "यहां इंटरनेशनल ट्रेड शो आयोजित हुआ है और मैं इसमें भाग लेने वाले सभी लोगों का यहां स्वागत करता हूं।"11:11 AM, 25-Sep-2026
ट्रेड शो के लिए सुरक्षा चौकस, 1500 से अधिक जवान संभालेंगे मोर्चा
पुलिस और यातायात विभाग ने सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था पूरी कर ली है। 1500 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। विशिष्ट अतिथियों के आगमन के दौरान नोएडा-ग्रेनो एक्सप्रेसवे और एक्सपो मार्ट के आसपास 13 मार्गों पर कुछ समय के लिए ट्रैफिक डायवर्जन रहेगा। 29 सितंबर तक प्रतिदिन सुबह सात बजे से रात 11 बजे तक एक्सपो मार्ट और आसपास के मार्गों पर भारी, मध्यम और हल्के मालवाहक वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। ऐसे वाहनों को यमुना एक्सप्रेसवे, ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे, एनएच-24 और एनएच-91 समेत निर्धारित वैकल्पिक मार्गों से भेजा जाएगा। ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे से गौतमबुद्धनगर में प्रवेश करने वाले मालवाहक वाहनों पर भी रोक रहेगी। यातायात पुलिस ने वाहन चालकों से निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करने की अपील की है।10:51 AM, 25-Sep-2026