फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

MCD By Election Live: एमसीडी उपचुनाव के लिए मतदान जारी, जानें अब तक कितने फीसदी हुई वोटिंग

Sun, 30 Nov 2025 03:12 PM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 30 Nov 2025 03:12 PM IST
खास बातें

Delhi MCD By Election Voting Live Updates: दिल्ली नगर निगम के वार्ड उप चुनाव के लिए सुबह साढ़े सात बजे से मतदान चल रहा है। आयोग ने उपचुनाव में मतदान केंद्रों पर 100 प्रतिशत वेबकास्टिंग से लेकर वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांग मतदाताओं तक के लिए विशेष सुविधाएं उपलब्ध कराने की व्यवस्था की है। यहां पढ़िये पल-पल का अपडेट...

विज्ञापन
Delhi MCD By-Elections 2025 Voting Live Updates: Polling Underway in 12 Wards, BJP, AAP and Congress
पांडव नगर में मतदान करके जाते हुए मतदाता - फोटो : भूपिंदर सिंह

लाइव अपडेट

04:12 PM, 30-Nov-2025
3:30 बजे तक 31.13 फीसदी वोटिंग
एमसीडी उपचुनाव में 3:30 बजे तक 31.13 फीसदी मतदान हुआ। चांदनी महल वार्ड में सबसे अधिक 41 फीसदी और ग्रेटर कैलाश में सबसे कम करीब 20 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।
 
03:04 PM, 30-Nov-2025
जानें उपचुनाव में डेढ़ बजे तक कहां हुआ सबसे ज्यादा मतदान
स्टेट इलेक्शन कमीशन ने बताया कि एमसीडी के 12 खाली वार्ड के उपचुनाव के लिए दोपहर 1:30 बजे तक 21.84 फीसदी वोटिंग हुई। संगम विहार-A वार्ड में सबसे ज्यादा 29.48 परसेंट वोटिंग हुई, जबकि ग्रेटर कैलाश में सबसे कम 13.92 परसेंट वोटिंग हुई। कुल वोटों में 89,242 (23.77 परसेंट) पुरुषों और 63,539 (19.60 परसेंट) महिलाओं ने वोट डाले, जबकि 12 वार्ड के कुल 52 थर्ड-जेंडर वोटरों में से सिर्फ 7 (13.46 परसेंट) ने ही वोटिंग में हिस्सा लिया।
विज्ञापन
02:10 PM, 30-Nov-2025
सीएम रेखा गुप्ता ने उपचुनाव में मतदाताओं से वोट डालने की अपील की
 
02:09 PM, 30-Nov-2025
एमसीडी उपचुनाव: 1:30 बजे तक 21.84 प्रतिशत मतदान

दिल्ली के 12 एमसीडी वार्डों में हो रहे उपचुनाव में दोपहर 1:30 बजे तक छह घंटे के दौरान कुल 21.84 फीसदी मतदान दर्ज हुआ है।, जो सुबह 11:30 बजे  12.63 फीसदी से दर्ज हुआ था।
01:14 PM, 30-Nov-2025
विनोद नगर में उपचुनाव के लिए वोटिंग जारी

01:09 PM, 30-Nov-2025
पूर्वी दिल्ली के बेस्ट विनोद नगर में राजकीय सर्वोदय कन्या विद्यालय में निगम उपचुनाव में वोट डालने लोग पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन
12:56 PM, 30-Nov-2025
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने परिवार सहित शालीमार बाग के एपी ब्लॉक के वार्ड नंबर 56 में मतदान किया।


 
12:30 PM, 30-Nov-2025
एमसीडी उपचुनाव में 11:30 बजे तक 12.63 फीसदी मतदान
दिल्ली के 12 एमसीडी वार्डों में सुबह 11:30 बजे तक 12.63 फीसदी मतदान दर्ज हुआ, जिसमें पहले दो घंटे (7:30-9:30) में 5.40 फीसदी वोट पड़े। दूसरे दो घंटे (9:30-11:30) में रफ्तार तेज होकर करीब 7 फीसदी मतदान हुआ। 
12:04 PM, 30-Nov-2025
मॉडल मतदान केंद्र और पिंक बूथ
प्रत्येक वार्ड में एक मॉडल मतदान केंद्र और एक पिंक बूथ (महिला संचालित बूथ) स्थापित किया गया है।यहां मतदाताओं के लिए बेहतर इंतजाम, साफ-सफाई और सुगम व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।
10:51 AM, 30-Nov-2025
निगम चुनाव दिल्ली एप पर जान सकेंगे मतदान केंद्र की लोकेशन
आयोग की आधिकारिक ऐप ‘निगम चुनाव दिल्ली’ के माध्यम से मतदाता अपने मतदान केंद्र की लोकेशन, कतार की स्थिति, उम्मीदवारों की सूची, पीडब्ल्यूडी सुविधाओं, गाइडलाइन और आवश्यक संपर्क नंबरों की जानकारी एक ही मंच पर पा सकते हैं। सभी केंद्रों पर लगाए गए क्यूआर कोड के माध्यम से मतदाता वोट डालने के तुरंत बाद अपना डिजिटल फीडबैक दे सकते हैं
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed