Delhi MCD Election Live: भाजपा ने जारी किया 12 सूत्रीय संकल्प पत्र, जनता से पर्यावरण सुरक्षा समेत किए ये वादे
{"_id":"63803594517e930eb96e8723","slug":"mcd-election-2022-live-delhi-mcd-chunav-date-congress-aap-bjp-allegations-manifesto-ward-candidates-list","type":"live","status":"publish","title_hn":"Delhi MCD Election Live: भाजपा ने जारी किया 12 सूत्रीय संकल्प पत्र, जनता से पर्यावरण सुरक्षा समेत किए ये वादे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fri, 25 Nov 2022 10:13 PM IST
अनुराग सक्सेना
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Fri, 25 Nov 2022 10:13 PM IST
खास बातें
Delhi MCD Election 2022 Live News in Hindi: एमसीडी चुनाव को लेकर भाजपा और आप में कड़ी टक्कर चल रही है। दोनों पार्टियां एक-दूसरे पर आरोप लगा रही हैं। दिल्ली में एमसीडी चुनाव को लेकर चार दिसंबर को वोटिंग होगी जबकि सात दिसंबर को मतगणना होगी। पढ़ें चुनाव से जुड़ा हर अपडेट...
विज्ञापन
एमसीडी इलेक्शन 2022
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
05:47 PM, 25-Nov-2022
गरीब विधवा महिलाओं की बेटियों के लिए विवाह अनुदान राशि को 30,000 से 50,000 रुपए तक बढ़ाने का वादा
बीजेपी ने संकल्प पत्र में कहा कि दिल्ली में गांवों के आसपास 'फिरनी' सड़कों का निर्माण एवं प्रमुख गांवों के सभी एमसीडी स्कूलों को आधुनिक बनाएंगे और मैटरनिटी वार्ड के साथ स्वास्थ्य केंद्र स्थापित करेंगे। गरीब विधवा महिलाओं की बेटियों के लिए विवाह अनुदान राशि को 30,000 से 50,000 रुपए तक बढ़ाने का भी बीजेपी ने वादा किया है।
04:12 PM, 25-Nov-2022
महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए रसोई शुरू करेगी बीजेपी
बीजेपी ने एमसीडी चुनाव के लिए अपने संकल्प पत्र में वादा किया है कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए रसोई शुरू कराई जाएगी जिसमें 5 रुपये में भोजन उपलब्ध कराया जाएगा। स्मार्ट स्कूल बनाएं जाएंगे स्मार्ट क्लासरूम होंगे, स्वास्थ्य सेवाओं का आधुनिकीकरण किया जाएगा, सभी बाजारों में पार्किंग की व्यवस्था की जाएगी, पार्किंग बनाई जाएंगी। साथ ही बीजेपी ने दिल्ली की जनता से 1000 जगह छठ घाट बनाने का भी वादा किया है ।
विज्ञापन
03:48 PM, 25-Nov-2022
4 दिसंबर को बीजेपी के समर्थन में लोग करेंगे मतदान- गोयल
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि आम आदमी पार्टी केंद्र और निगम के साथ मिलकर काम करने और दिल्ली की जनता की सेवा करने, झुग्गी पुनर्वास और झुग्गियों में सुविधाएं लाने के अपने कर्तव्य में पूरी तरह से विफल रही है। आप ने दिल्ली को भ्रष्ट सरकार के अलावा कुछ नहीं दिया। साथ ही उन्होने कहा कि 4 दिसंबर को लोग बड़ी संख्या में निकलेंगे और बीजेपी के समर्थन में मतदान करेंगे।
03:44 PM, 25-Nov-2022
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता की अगुवाई में एमसीडी चुनाव के लिए भाजपा ने लॉन्च किया 'संकल्प पत्र'
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, राज्य भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता और विपक्ष के नेता रामवीर सिंह बिधूड़ी ने सांसदों के साथ एमसीडी चुनाव के लिए भाजपा का 'संकल्प पत्र' लॉन्च किया। भाजपा ने एमसीडी चुनाव के लिए 12 सूत्रीय संकल्प पत्र जारी किया जिसमें दावा किया गया है कि दिल्ली को ढलाव मुक्त किया जाएगा। इस दिशा में कार्य करने की योजना तैयार की गई है अनाधिकृत कॉलोनियों का हाउस टैक्स माफ होगा। जहां झुग्गी वहां मकान की योजना केंद्र सरकार के माध्यम से पूरी कराई जाएगी।
फैक्टरी लाइसेंस समाप्त किया जाएगा, पिछले साल प्रस्ताव पास किया था मगर दिल्ली सरकार ने इस प्रस्ताव को रोक दिया था इस बार प्रस्ताव लागू कराया जाएगा। सभी इलाकों में विकास कार्य किए जाएंगे, सड़क बनाई जाएंगी नाले- नालियों का निर्माण किया जाएगा।
03:16 PM, 25-Nov-2022
भाजपा ने एमसीडी चुनाव के लिए 12 सूत्रीय संकल्प पत्र किया जारी
भाजपा ने दिल्ली का विकास और समस्याओं का समाधान होने का दावा किया। संकल्प पत्र में निगम की सुविधाएं मोबाइल और डिजिटल माध्यम से दिए जाने के साथ सरकार बनने पर 100 दिन के अंदर एमसीडी एप पर सभी जानकारी देने की बात कही है। साथ ही पर्यावरण सुरक्षा के लिए दिल्ली को हरा-भरा बनाने का वादा किया है।
01:59 PM, 25-Nov-2022
आप के क्लासरूम निर्माण में अनियमितता मामले पर भाजपा हमलावर
स्कूलों की क्लासरूम निर्माण में कथित रूप से अनियमितताओं पर भाजपा ने आप की चुटकी ली है। भाजपा ने कहा है कि सतर्कता निदेशालय की रिपोर्ट से पता चलता है कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को 'केवल काला धन आने की चिंता है न कि बच्चों की शिक्षा की'। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने मामले पर सतर्कता निदेशालय की रिपोर्ट का हवाला दिया और मांग की कि केजरीवाल या तो अपने भ्रष्ट मंत्रियों को बर्खास्त करें या इस्तीफा दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
01:52 PM, 25-Nov-2022
सांसदों ने साधा निशाना
सांसद डॉ. हर्षवर्धन ने कहा कि घर-घर से कूड़ा उठाना और स्ट्रीट लाइटों को एलईडी लगाकर दिल्ली को एमसीडी ने चमकाया है। गौतमबुद्धनगर के सांसद डॉ. महेश शर्मा ने कहा कि केजरीवाल सरकार की लापरवाही की वजह से दिल्ली के लोग गंदा व जहरीला पानी को पीने को मजबूर हैं। जहरीली हवा में सांस लेने को मजबूर हैं। दिल्ली में काम करने के बावजूद लोग नोएडा और दिल्ली से सटे इलाकों में रह रहे हैं।
01:15 PM, 25-Nov-2022
बिहार के नेता भी मैदान में
बिहार सरकार में पूर्व मंत्री डॉ. प्रेम कुमार और डॉ. जिवेश मिश्रा ने कहा कि कोविड के दौरान दिल्ली सरकार फ्लॉप साबित हुई। उत्तराखंड के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि दिल्ली में उत्तराखंड के लोगों की बड़ी आबादी है और उनका हमेशा से दिल्ली के विकास में एक विशेष योगदान रहा है। लोनी के विधायक नंद किशोर गुर्जर ने कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा की डबल इंजन की सरकार में विकास हो रहा है।12:46 PM, 25-Nov-2022
मनीष सिसोदिया ने फिर साधा भाजपा पर निशाना
दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने एक बार फिर भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा "गंदगी तो बीजेपी के डीएनए में है, एमसीडी में केजरीवाल का आना तय है"।12:20 PM, 25-Nov-2022