फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Manish Sisodia Live: कोर्ट ने मनीष सिसोदिया की CBI रिमांड दो दिन बढ़ाई; जमानत याचिका पर सुनवाई 10 मार्च को

Sat, 04 Mar 2023 03:50 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Sat, 04 Mar 2023 03:50 PM IST
खास बातें

Manish Sisodia Delhi News Live in Hindi : सीबीआई को मिली पांच दिन की रिमांड शनिवार को खत्म होने को है। आज सीबीआई सिसोदिया को राउज एवेन्यू अदालत में पेश किया गया। पढ़ें दिनभर के सभी अपडेट...

विज्ञापन
Manish Sisodia Live Updates: Delhi Court Hearing on Manish Sisodia’s Bail Application, Arvind Kejriwal News
मनीष सिसोदिया - फोटो : फाइल फोटो

लाइव अपडेट

04:13 PM, 04-Mar-2023

आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने किया विरोध प्रदर्शन

आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह के नेतृत्व में आप कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया।
03:20 PM, 04-Mar-2023

दिल्ली के बच्चों को अशिक्षित रखना चाहती है केंद्र सरकार: संजय सिंह

आम आदमी पार्टी से सांसद संजय सिंह ने कहा कि केंद्र की सरकार दिल्ली के बच्चों को अशिक्षित रखना चाहती है। दिल्ली वालों को अस्वस्थ रखना चाहती है। यही कारण है कि दिल्ली के क्षेत्र में क्रांतिकारी काम कर रहे स्वास्थ मंत्री सत्येंद्र जैन और शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया को जेल में भेज दिया है। लेकिन आम आदमी पार्टी केंद्र सरकार से डरने वाली नहीं है। हम इसका विरोध करेंगे। प्रदर्शन आगे भी चलता रहेगा।
विज्ञापन
03:05 PM, 04-Mar-2023

दो दिन की सीबीआई रिमांड पर सिसोदिया

राउज एवेन्यू कोर्ट ने मनीष सिसोदिया की सीबीआई रिमांड को दो दिन और बढ़ा दिया है। सीबीआई ने अदालत से मनीष सिसोदिया को तीन और दिनों के लिए रिमांड पर देने की मांग की थी।
02:38 PM, 04-Mar-2023

कुछ देर में आएगा रिमांड पर फैसला

अदालत ने मनीष सिसोदिया की जमानत पर 10 मार्च तक फैसला सुरक्षित रख लिया है। इस पर 10 मार्च को दोपहर 2 बजे सुनवाई होगी। वहीं सिसोदिया की रिमांड पर कुछ देर में फैसला आएगा।
02:32 PM, 04-Mar-2023

वकील ने कही ये बात

सिसोदिया के वकील ने दलील दी कि रिमांड असाधारण है। आपके पास 15 दिन हैं इसका मतलब ये नहीं कि कोर्ट 15 दिन दे देगी। अदालत को इस ओर ध्यान देना होगा कि आखिर रिमांड का सही कारण क्या है?
02:32 PM, 04-Mar-2023

दस्तावेज ढूंढना रिमांड का आधार नहीं हो सकता

जज ने सिसोदिया के वकील से कहा कि सीबीआई का कहना है कि उन्हें कुछ दस्तावेज तलाशने हैं जो मिसिंग हैं और दो लोगों के साथ आमना-सामना कराना है। इस पर सिसोदिया के वकील ने कहा, मुझे कस्टडी में रखकर जो दस्तावेज नहीं मिल रहे थे वो क्या मिल जाएंगे? यह रिमांड का आधार नहीं हो सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन
02:22 PM, 04-Mar-2023
सिसोदिया ने कहा कि रिमांड का आधार ये नहीं हो सकता कि हम तब तक वेट करेंगे जब वो अपना जुर्म कबूल नहीं कर लेते। एजेंसियों की नाकामी रिमांड देने की वजह नहीं हो सकती।
02:16 PM, 04-Mar-2023

सिसोदिया के वकील ने रखी ये दलील

अदालत में वरिष्ठ वकील दयन कृष्णन सिसोदिया की पैरवी कर रहे हैं। वकील ने अदालत से गुजारिश की है कि वह पिछले आदेश के पेज नंबर 7 पर आएं जिसमें सेल्फ इंक्रीमिनेशन की बात की है।  सीबीआई चाहती है कि सिसोदिया वो बोलें जो वो सुनना चाहती है। वकील ने कहा कि आप सीबीआई के रिमांड एप्लीकेशन को देखिए। हम पहले दिन जहां थे आज भी वहीं हैं। तब जज ने कहा कि हम देखेंगे कितनी चीजें कंफ्रंटेशन के लिए हैं।
02:14 PM, 04-Mar-2023
अदालत में सीबीआई ने कहा है कि सिसोदिया जांच में सहयोग नहीं कर रहे। इस पर जज ने सीबीआई की केस डायरी मांगी है।
02:02 PM, 04-Mar-2023

सिसोदिया की रिमांड लेने की तैयारी में ईडी

सूत्रों के हवाले से खबर है कि ईडी सिसोदिया की रिमांड लेने की मांग कर सकती है।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed