Delhi Weather Live: गाजीपुर हादसे पर AAP ने LG को घेरा, डीसीपी ने दी सफाई; यहां पढ़ें मौसम का अपडेट
{"_id":"66aa8cc5c9ff3a947a056cb5","slug":"delhi-ncr-weather-today-live-updates-heavy-rain-in-delhi-ncr-traffic-jam-water-logging-latest-news-in-hindi-2024-08-01","type":"live","status":"publish","title_hn":"Delhi Weather Live: गाजीपुर हादसे पर AAP ने LG को घेरा, डीसीपी ने दी सफाई; यहां पढ़ें मौसम का अपडेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Thu, 01 Aug 2024 02:47 PM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 01 Aug 2024 02:47 PM IST
खास बातें
Delhi Ka Mausam, IMD Rain (Barish) Alert News Live: दिल्ली की शिक्षा मंत्री आतिशी ने भारी बारिश को देखते हुए आज यानी 1 जुलाई को सभी स्कूल बंद करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
गाजीपुर हादसे पर आप की पीसी
- फोटो : x/@AamAadmiParty
लाइव अपडेट
02:46 PM, 01-Aug-2024
राजेंद्र नगर में नालों की सफाई का अभियान शुरू
दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर में 27 जुलाई को हुए दर्दनाक हादसे के बाद गुरुवार को एमसीडी ने एक अभियान चलाया है। जिसके तहत नालों की सफाई की जा रही है। गाद निकाली जा रही है। क्योंकि बीते बुधवार को भी यहां पर पानी दो से तीन फीट ऊपर भर गया था। छात्र अभी भी प्रदर्शन कर रहे हैं। नेता और अधिकारी उन लोगों से बात करने आए। लेकिन छात्रों ने उन्हें भी "गो बैक गो बैक" के नारे लगाकर वापस भेजा।
01:45 PM, 01-Aug-2024
जांच के लिए पहुंची फोरेंसिक टीम
- फोटो : अमर उजाला
गाजीपुर थाना क्षेत्र के नाले में 22 वर्षीय तनुजा और उनके तीन साल के बेटे प्रियांशु की मौत के मामले में गाजीपुर थाने में मुकदमा दर्ज हुआ है। दिल्ली पुलिस के एएसआई रवि कुमार जांच कर रहे हैं। घटनास्थल पर दिल्ली पुलिस की फोरेंसिक टीम और अधिकारी मौके पर जांच करने पहुंचे हैं।
विज्ञापन
01:36 PM, 01-Aug-2024
गाजीपुर में मां-बेटे की मौत पर आप का एक्शन
आप सांसद संजय सिंह ने कहा कि मुझे बड़े ही दुःख के साथ कहना पड़ रहा है कि दिल्ली भाजपा की डीडीए और प्रशासन की वजह से एक मां और बच्ची की मृत्यु हो गई। डीडीए यहां एक नाला का निर्माण करा रहा था। लेकिन तमाम निर्देशों के बाद भी डीडीए ने इस नाले को नहीं ढका और यह दुखद हादसा हो गया। डीडीए भाजपा के एलजी साहब के अंतर्गत आता है। इन्हीं एलजी साहब को जल बोर्ड समेत दिल्ली सरकार के काम में रोड़ा लगाने का शौक है। लेकिन जो विभाग सीधे तौर पर एलजी के अंतर्गत आते हैं, उस पर इनका रत्ती भर ध्यान नहीं है।
#WATCH AAP सांसद संजय सिंह ने कहा, "दिल्ली में कल भारी बारिश हुई जिसके कारण कई जगहों पर जलभराव हुआ...इसी बीच एक बेहद दुर्भाग्यपूर्ण घटना घटी और बीजेपी तथा दिल्ली उपराज्यपाल इस पर पूरी तरह से चुप हैं...मयूर विहार फेज 3 इलाके में एक नाले का पुनर्निर्माण हो रहा था जो कि दिल्ली एलजी… pic.twitter.com/dxFddeJSg1
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 1, 2024
01:22 PM, 01-Aug-2024
गाजीपुर हादसे पर पूर्वी दिल्ली की डीसीपी का बयान
पूर्वी दिल्ली की डीसीपी अपूर्वा गुप्ता ने बताया कि बीती रात लगभग साढ़े आठ बजे खोड़ा कॉलोनी में एक मां-बेटे के नाले में गिरकर डूबने की सूचना मिली। हमने दो शवों को बरामद किया है, जांच में पता चला कि मृतक 23 वर्षीय महिला थी, वह अपने 3 वर्षीय बेटे के साथ सब्जी खरीदने के लिए बाजार गई थी। वापस आते वक्त जलभराव की वजह से दोनों गिर गए। जिसके कारण उनकी मृत्यु हो गई।
12:03 PM, 01-Aug-2024
दरियागंज में हैप्पी स्कूल की दीवार ढही
भारी बारिश के बाद दरियागंज में हैप्पी स्कूल की दीवार ढह गई। जिसके कारण वहां खड़ी गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई।
#WATCH दिल्ली: भारी बारिश के बाद दरियागंज में हैप्पी स्कूल की दीवार ढह गई जिसके कारण वहां खड़ी गाड़ी क्षतिग्रस्त हुई। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है। pic.twitter.com/FkksIitWFD
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 1, 2024
11:57 AM, 01-Aug-2024
भाजपा सांसद का दिल्ली सरकार पर तंज
भाजपा सांसद योगेंद्र चंदोलिया ने कहा कि दिल्ली सरकार और नगर निगम की पोल खुल रही है। इनके सारे वादे झूठे हैं। इन्होंने अपने पास से मंजूर सारा पैसा अपने चहेते ठेकेदारों को दे दिया है। सिर्फ फर्जी बिल दिखाए हैं। अगर आज बारिश हुई तो दिल्ली में फिर ट्रैफिक जाम होगा। आतिशी को स्कूल की छुट्टी करने की बजाय PWD की जिम्मेदारी तय करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
11:31 AM, 01-Aug-2024
दिल्ली के डिफेंस कॉलोनी में बिल्डिंग गिरने से हादसा
दिल्ली की पास कॉलोनी डिफेंस कॉलोनी के सवाल नगर में बुधवार रात 7:00 से 8:00 बजे के बीच एक पुरानी जर्जर बिल्डिंग गिर गई। यह विवादित बिल्डिंग थी इस कारण इसकी रिपेयर नहीं हो रही थी। बारिश की वजह से बिल्डिंग की दीवार गिर गई। उसके बाद बिल्डिंग गिर गई। बिल्डिंग में कोई रहता नहीं था। लेकिन बिल्डिंग गिरने से पड़ोस में रह रहे दो लोग मामूली रूप से घायल हो गए। दोनों को एम्स के तम सेंटर ले जाया गया। जहां उनका प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। पुलिस अधिकारियों कहना है कि इसमें ना कोई एमएलसी बनी है और ना ही कोई मुकदमा दर्ज हुआ है। दिल्ली पुलिस इस बिल्डिंग को गिराने के लिए एमसीडी को पत्र लिख रही है।
दिल्ली की पास कॉलोनी डिफेंस कॉलोनी के सवाल नगर में बुधवार रात 7:00 से 8:00 बजे के बीच एक पुरानी जर्जर बिल्डिंग गिर गई। यह विवादित बिल्डिंग थी इस कारण इसकी रिपेयर नहीं हो रही थी। बारिश की वजह से बिल्डिंग की दीवार गिर गई। उसके बाद बिल्डिंग गिर गई। बिल्डिंग में कोई रहता नहीं था। लेकिन बिल्डिंग गिरने से पड़ोस में रह रहे दो लोग मामूली रूप से घायल हो गए। दोनों को एम्स के तम सेंटर ले जाया गया। जहां उनका प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। पुलिस अधिकारियों कहना है कि इसमें ना कोई एमएलसी बनी है और ना ही कोई मुकदमा दर्ज हुआ है। दिल्ली पुलिस इस बिल्डिंग को गिराने के लिए एमसीडी को पत्र लिख रही है।
11:11 AM, 01-Aug-2024
दिल्ली के इन इलाकों में रिकॉर्ड बारिश दर्ज
11:09 AM, 01-Aug-2024
जेएनयू के हॉस्टल में घुसा पानी, धरने पर बैठे छात्र
जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय कैंपस स्थित हॉस्टल में पानी भरने को लेकर छात्रों में रोष है। छात्र धरने पर बैठ गए हैं। पिछले साल यूजीसी ने जर्जर हॉस्टल के रेनोवेशन के लिए फंड दिया गया था। छात्रों का आरोप है कि रेनोवेशन के नाम पर घोटाला हुआ। यूजीसी इसकी जांच करे।
10:51 AM, 01-Aug-2024
बिल्डिंग से पानी निकालने का काम जारी
इंस्टीट्यूट ऑफ टाउन प्लानर्स इंडिया की इमारत में पानी घुसते ही उसे बाहर निकाला जा रहा है। दिल्ली में भारी बारिश हुई और राष्ट्रीय राजधानी में कई स्थानों पर जलभराव की समस्या देखी जा रही है।
#WATCH दिल्ली | इंस्टीट्यूट ऑफ टाउन प्लानर्स इंडिया की इमारत में पानी घुसते ही उसे बाहर निकाला जा रहा है। दिल्ली में भारी बारिश हुई और राष्ट्रीय राजधानी में कई स्थानों पर जलभराव की समस्या देखी जा रही है। pic.twitter.com/3ffkeK0kB1
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 1, 2024