फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

MCD Election 2022: 'आप' ने 134 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की, कहां से किसे मिला टिकट? यहां जानें

Fri, 11 Nov 2022 11:09 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 11 Nov 2022 11:09 PM IST
खास बातें

Delhi Nagar Nigam Election 2022 Live Updates: दिल्ली नगर निगम चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल प्रेस कॉन्फ्रेंस कर 10 गारंटियां जारी कीं। दिल्ली में एमसीडी चुनाव को लेकर 4 दिसंबर को मतदान होगा। जबकि सात दिसंबर को नतीजे आएंगे। यहां पढ़ें चुनाव से जुड़ा हर अपडेट...

विज्ञापन
MCD Election 2022 Live: Chunav Date, Candidates List Ward Wise, AAP Guarantee Card, BJP Congress News In Hindi
केजरीवाल ने जारी कीं 10 गारंटी - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

09:32 PM, 11-Nov-2022

'आप' की पहली सूची में 134 में 60 महिला प्रत्याशी, देखें शेष सूची

आम आदमी पार्टी की पहली सूची में 134 प्रत्याशियों में 60 महिलाओं के नाम भी शामिल हैं। 


09:18 PM, 11-Nov-2022

आप ने 134 प्रत्याशियों की पहली सूची की जारी

एमसीडी चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी ने अपने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। जिसमें 134 नामों की घोषणा की गई है। पार्टी ने वार्ड नंबर दो से दिनेश भारद्वाज, वार्ड नंबर छह बुराड़ी से आशीष त्यागी, वार्ड नंबर आठ से अजय शर्मा, वार्ड नंबर दस से गगन चौधरी समेत अन्य को प्रत्याशी बनाया है। यहां देखें पूरी सूची

विज्ञापन
06:47 PM, 11-Nov-2022

कपिल मिश्रा ने राजेंद्र पाल को स्टार प्रचारक बनाने पर आप पर साधा निशाना

एमसीडी चुनाव में 'आप' द्वारा राजेंद्र पाल गौतम को स्टार प्रचारक बनाने पर भाजपा नेता कपिल मिश्रा ने हमला किया है। कहा कि केजरीवाल ने दिल्ली निगम चुनाव में राजेंद्र पाल गौतम को स्टार प्रचारक बनाया है, मतलब साफ है हिंदुओं को गाली देने का काम, हिंदुओं का धर्म परिवर्तन करने का काम राजेंद्र पाल गौतम खुद नहीं कर रहा, बल्कि उसके पीछे केजरीवाल का हिंदू द्रोही एजेंडा है।
06:02 PM, 11-Nov-2022

आप ने 30 स्टार प्रचारकों की सूची की जारी

आम आदमी पार्टी ने एमसीडी चुनाव के लिए 30 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। सूची में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, दिल्ली और पंजाब के कैबिनेट मंत्रियों के अलावा सांसद संजय सिंह, राघव चड्ढा, सरदार हरभजन सिंह, सुशील गुप्ता समेत आप के विधायकों व पदाधिकारियों के नाम शामिल हैं। देखें पूरी सूची-

 
04:16 PM, 11-Nov-2022

पीएम मोदी ने दिल्ली में झुग्गी-झोपड़ी वासियों को दिए आशियाने: प्रवेश

“जहां झुग्गी वहां मकान” योजना के अंतर्गत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के 3024 झुग्गी झोपड़ी वासियों को उनके सपनों का आशियाना देकर इन गरीब परिवारों के जीवन को सुखमय और आसान बनाया है। लाभार्थी मोदी जी को खूब आशीष और आशीर्वाद देकर धन्यवाद कर रहे हैं।
02:49 PM, 11-Nov-2022

पांच उम्मीदवारों ने भरे नामांकन के पर्चे

राजनीतिक दलों के उम्मीदवारों की सूची जारी नहीं करने के लिए एमसीडी चुनाव के लिए नामांकन पत्र जमा करने का सिलसिला रफ्तार नहीं पकड़ रहा है। गुरुवार को पांच वार्डों में नामांकन पत्र दाखिल किए गए। अब तक सात लोगों ने नामांकन पत्र भरे हैं। एमसीडी चुनाव के लिए बृहस्पतिवार को भी निर्दलीय उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए है। इससे पहले दो अन्य वार्ड से भी एक-एक उम्मीदवार ने निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर नामांकन पत्र दाखिल किया था। राजनीतिक दल संभवत शुक्रवार व शनिवार को उम्मीदवारों की सूची जारी करेंगे। इस कारण अधिकतर उम्मीदवार अंतिम दिन सोमवार को नामांकन पत्र दाखिल करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
02:41 PM, 11-Nov-2022

अस्थमा मुफ्त में दिया, ऑक्सीजन बेच लोगों की जान ले ली: प्रवेश

जिस अरविंद केजरीवाल ने सात साल में “500 स्कूल ना बनाये, यमुना मां साफ ना की, 11 हजार बसें ना खरीदी, 10 लाख रोजगार नहीं दिए, अस्थमा मुफ्त में दिया, ऑक्सीजन बेच लोगों की जान ले ली, युवाओं को शराबी बनाया, वो आदमी जिसने दिल्ली के विकास को रोक दिया। वो किसी का सगा नहीं हो सकता।

 
02:25 PM, 11-Nov-2022

केजरीवाल की गारंटी जारी करने पर हमला 

वहीं, आदेश गुप्ता ने भी केजरीवाल की गारंटी जारी करने पर हमला बोला। गुप्ता ने ट्वीट करते हुए तंज कसा कि खुद Warranty पर (Warrant पर) रहने वाले भी अब Guarantee देंगे। 
02:18 PM, 11-Nov-2022

भ्रष्टाचारी AAP का पर्दाफाश सबके सामने हो चुका है: पात्रा

संबित पात्रा ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने दिल्ली की कमान को संभाला था और कहा था कि हम भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ेंगे आज अगर पूरे भारतवर्ष में देखा जाए वही पार्टी कट्टर भ्रष्ट पार्टी के नाम से और सर्वाधिक भ्रष्टाचार करने वाली पार्टी के नाम से आगे आई है। भ्रष्टाचारी AAP का पर्दाफाश सबके सामने हो चुका है। 
 
01:24 PM, 11-Nov-2022

पात्रा ने कसा केजरीवाल की गारंटी पर भी तंज

संबित पात्रा ने केजरीवाल की गारंटी पर भी तंज कसा। उन्होंने कहा कि जो लोग वारंटी पर हैं वो किसी को क्या गारंटी देंगे। इन लोगों बहुत गारंटी पहले भी दी थी, आज उनका क्या हुआ है हम सब जानते हैं।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed