Delhi MCD Election Live: नामांकन पत्र जमा करने का आज अंतिम दिन...गीता कॉलोनी में नामांकन के चलते लगा जाम
{"_id":"6371c3328b872975de2eddb8","slug":"delhi-mcd-election-2022-live-date-schedule-opinion-poll-party-candidate-list-ward-wise-news-updates-in-hindi","type":"live","status":"publish","title_hn":"Delhi MCD Election Live: नामांकन पत्र जमा करने का आज अंतिम दिन...गीता कॉलोनी में नामांकन के चलते लगा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mon, 14 Nov 2022 04:35 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 14 Nov 2022 04:35 PM IST
खास बातें
Delhi Nagar Nigam Chunav 2022 Ward List Opinion Poll Live: दिल्ली में एमसीडी चुनाव को लेकर आज नामांकन पत्र दाखिल करने का अंतिम दिन है। एमसीडी चुनाव में 4 दिसंबर को मतदान होगा, जबकि सात दिसबंर को नतीजे घोषित किए जाएंगे।
विज्ञापन
गीता कॉलोनी एसडीएम ऑफिस में नामांकन के चलते लगा ट्रैफिक जाम ।
- फोटो : अमर उजाला
लाइव अपडेट
04:32 PM, 14-Nov-2022
सौरभ भारद्वाज बोल, 'भाजपा में बड़ी बगावत'
आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने दावा किया कि भाजपा के अंदर बगावत हो गई है, भाजपा के सभी जिलाध्यक्षों ने इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली वाले नगर निगम चुनाव में साफ सफाई की जिम्मेदारी भी अरविंद केजरीवाल को देने वाले हैं।
03:55 PM, 14-Nov-2022
भाजपा नेता पंकज गुप्ता और सोनिया बंसल आम आदमी पार्टी में शामिल
भाजपा नेता पंकज गुप्ता और सोनिया बंसल सैंकड़ो कार्यकर्ताओं के साथ आम आदमी पार्टी में शामिल हुए। आप विधायक और एमसीडी प्रभारी दुर्गेश पाठक ने सभी का पार्टी में स्वागत किया।
Ward 53 E, Rohini से BJP नेता पंकज गुप्ता और सोनिया बंसल सैंकड़ो कार्यकर्ताओं के साथ 'Aam Aadmi Party' में शामिल हुए।
— Aam Aadmi Party Delhi (@AAPDelhi) November 14, 2022
AAP MLA एवं MCD प्रभारी @ipathak25 जी ने सभी का पार्टी में स्वागत किया।#MCDMeinBhiKejriwal pic.twitter.com/tNaW6wfPt4
विज्ञापन
02:24 PM, 14-Nov-2022
शाम तीन बजे तक ही उम्मीदवारों को मिलेगा प्रवेश
रिटर्निंग अधिकारियों के कार्यालयों में उम्मीदवारों को नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए सोमवार को सुबह 10 बजे से शाम तीन बजे तक प्रवेश दिया जाएगा। उनके कार्यालय में तीन बजे के बाद किसी भी उम्मीदवार को अंदर नहीं आने दिया जाएगा। एक अनुमान के अनुसार 68 रिटर्निंग अधिकारियों के कार्यालयों में सोमवार को एक हजार से अधिक नामांकन पत्र दाखिल होंगे। उम्मीदवारों को सुबह 10 बजे से शाम तीन बजे तक नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए टोकन दिया जाएगा।01:57 PM, 14-Nov-2022
दोपहर 1:30 बजे तक 129 प्रत्याशियों ने नामांकन किया
गीता कॉलोनी स्थित जिलाधिकारी कार्यालय पर तीन नामांकन केंद्र बनाए गए हैं। यहां 10 वार्डों के लिए नामांकन हो रहा है, 1:30 बजे तक 129 प्रत्याशियों ने नामांकन किया है। 3:00 बजे तक यह संख्या डेढ़ सौ के आसपास पहुंचने की संभावना है। अभी भी नामांकन के लिए प्रत्याशियों का आना जारी है।01:33 PM, 14-Nov-2022
नामांकन पत्र जाम करने का आज अंतिम दिन
एमसीडी चुनाव के लिए सोमवार नामांकन पत्र दाखिल करने का अंतिम दिन है और अभी तक भाजपा, आम आदमी पार्टी एवं कांग्रेस के उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल नहीं किए है। दरअसल, शुक्रवार दोपहर तक किसी भी दल ने उम्मीदवारों की सूची जारी नहीं की थी और शनिवार-रविवार को छुट्टी होने के कारण नामांकन पत्र दाखिल नहीं हुए। वहीं, गीता कॉलोनी में नामांकन के चलते SDM ऑफिस के बाहर रोड पर जाम लगा है।12:52 PM, 14-Nov-2022
इन सामान्य वार्डों से महिलाओं को मिला टिकट
आप ने सामान्य वार्ड 57 पीतमपुरा से संजू जैन, वार्ड 59 पश्चिम विहार से शालू दुग्गल, वार्ड 70 शास्त्री नगर से बबिता शर्मा, वार्ड 95 विष्णु गार्डन से मीनाक्षी चंदेला, वार्ड 117 डाबरी से तिलोत्तमा चौधरी, वार्ड 121 द्वारका ए से कैप्टन शालिनी, वार्ड 140 इंद्रपुरी एससी सीट से ज्योति गौतम, वार्ड 142 दरियागंज से सारिका चौधरी, वार्ड 150 ग्रीन पार्क सरिता फोगाट, वार्ड 174 श्रीनिवासपुरी से इंदु, वार्ड 190 न्यू अशोक नगर से अनिता हाकम, वार्ड 230 भजनपुरा से रेखा रानी और वार्ड 232 यमुना विहार से विनीता लूथरा को टिकट दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
12:47 PM, 14-Nov-2022
ज्यादातर सामान्य घरों से हैं उम्मीदवार
आप का कहना है कि उसने टिकट बंटवारे में योग्यता को महत्व दिया है और चुनाव में सामान्य घरों के लड़कों-लड़कियों को मौका दिया है। उनकी पारिवारिक आर्थिक स्थिति बहुत अच्छी नहीं है। इसके बावजूद उनको वरीयता देते हुए टिकट दिया गया है। वार्ड 175 कालकाजी से सामान्य महिला वार्ड से शिवानी चौहान सबसे कम उम्र की उम्मीदवार है। उनकी उम्र 23-24 के बीच है। वहीं, रोहतास नगर वार्ड 223 से शिवानी पांचाल को टिकट मिला है। वह केवल 24 साल की है।12:42 PM, 14-Nov-2022
पार्टी ने युवा चेहरों को दिया टिकट
'आप' के अनुसार वार्ड 43 सुल्तानपुरी-ए एससी महिला के लिए आरक्षित सीट पर बॉबी किन्नर को टिकट दिया है। इसके अलावा उसने पार्टी के 218 वालिंटियर को टिकट दिया है। पार्टी ने युवा चेहरों को महत्व देते हुए 23-24 साल के युवाओं को टिकट दिया है। इसके अलावा सर्वे में महिला दावेदारों के बारे में जनता की राय जानी गई थी। इस दौरान 13 सामान्य वार्डों में महिलाओं को अपनी पहली पसंद बताया गया था। उसके इस कदम से महिला सशक्तिकरण को मजबूती मिलेगी। साथ ही ईमानदारी से समाज सेवा में लगी महिलाओं का राजनीति में प्रवेश को बढ़ावा मिलेगा।11:54 AM, 14-Nov-2022
आप ने सामान्य वार्डों में भी महिलाओं को उम्मीदवार बनाया
आम आदमी पार्टी ने दावा किया है कि उसने एमसीडी चुनाव में टिकट देने के मामले में महिला सशक्तिकरण को धार देने का प्रयास किया है। उसने सामान्य वार्डों में भी महिला को उम्मीदवार बनाया है। एमसीडी के 250 वार्डों में से 125 वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित है, लेकिन आप ने आरक्षित वार्डों के अलावा 13 सामान्य वार्डों में भी महिलाओं को टिकट दिया है। आप का कहना है कि उसके सर्वे में इन सामान्य वार्डों में पहली पसंद बनकर महिलाएं उभरी थीं।11:04 AM, 14-Nov-2022