फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Delhi Election Live: भाजपा का झुग्गी बस्ती प्रधान सम्मेलन, अमित शाह बोले- पांच फरवरी को आप-दा मुक्ति दिन

Sat, 11 Jan 2025 05:15 PM IST
विजय पुंडीर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Sat, 11 Jan 2025 05:15 PM IST
खास बातें

Delhi Vidhan Sabha Chunav 2025 Live Updates: दिल्ली विधानसभा चुनावों की तारीखों की घोषणा हो गई है। दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों पर एक साथ पांच फरवरी को मतदान होंगे। चुनावी पार्टियों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। नेता एक दूसरे पर जमकर हमला बोल रहे हैं। दिल्ली में फर्जी वोट का मुद्दा गरमाया हुआ है। दिल्ली चुनाव के लिए वोटर लिस्ट को लेकर आप और भाजपा के बीच घमासान मचा हुआ है।

विज्ञापन
Delhi Election 2025 Live AAP BJP Congress Delhi Election Key Candidates Nomination News in Hindi
गृह मंत्री अमित शाह - फोटो : X/BJP

लाइव अपडेट

04:46 PM, 11-Jan-2025

गृह मंत्री अमित शाह ने झुग्गी बस्ती प्रधान सम्मेलन में आप को घेरा

दिल्ली विधानसभा चुनाव के बीच आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह झुग्गी बस्ती प्रधान सम्मेलन को संबोधित कर रहे हैं। अमित शाह ने कहा कि पांच फरवरी से दिल्ली में आप-दा मुक्ति दिन होगा। आपदा ने पंजाब को झांसा दिया। झूठ और गुमराह करना आप की राजनीति है। दिल्ली को आपदा मुक्त करने का समय आ गया है। आपदा वाले झूठ बोलकर वोट लेते हैं। 
04:19 PM, 11-Jan-2025

आप विधायक महेंद्र गोयल को दिल्ली पुलिस ने पूछताछ के लिए बुलाया

दिल्ली पुलिस ने फर्जी आधार कार्ड दस्तावेज मामले में जांच में शामिल होने के लिए आप विधायक मोहिंदर गोयल और उनके कार्यालय के कर्मचारियों को नोटिस भेजा है। जिसमें कुछ बांग्लादेशियों को गिरफ्तार किया गया था। फर्जी आधार कार्ड बरामद किए गए थे।

विज्ञापन
03:21 PM, 11-Jan-2025

दिल्ली में डबल इंजन की सरकार बनेगी: वीरेंद्र सचदेवा

भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने भाजपा के चुनाव प्रचार गीत पर कहा, ' यह एक बहुत ही सुंदर गीत है। इस गीत में खूबसूरती के साथ-साथ दिल्ली के 10 सालों की बदहाली का जिक्र है। जो दर्द दिल्ली जी रही है, वह दर्द इस गाने में हैं। दिल्ली में भाजपा सरकार चाहिए। मुझे लगता है दिल्ली की जनता इस सच्चाई के साथ 5 फरवरी को इसका जवाब देगी और दिल्ली में डबल इंजन की सरकार बनेगी।'
02:57 PM, 11-Jan-2025

कैग ने केजरीवाल के भ्रष्टाचार की पूरी कहानी उजागर की: मनोज तिवारी

भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा, 'कैग ने दिल्ली की खुशहाली को बर्बाद कर दलाल की भूमिका निभाने वाले आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल के भ्रष्टाचार की पूरी कहानी उजागर कर दी है। यह वही सीएजी रिपोर्ट है जो अरविंद केजरीवाल 2013 में शीला दीक्षित के खिलाफ लड़ने का झंडा लहराते थे और आज उसी कैग रिपोर्ट ने अरविंद केजरीवाल को भ्रष्ट घोषित कर दिया है।'
02:43 PM, 11-Jan-2025

आज दिल्ली की जनता आपदा मुक्त होना चाहती है: अनुराग ठाकुर

भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा, 'अगर इनकी (AAP) नीतियां इतनी अच्छी थी तो फिर वे वापस क्यों ली गई? आज AAP के पास दिल्ली की टूटी-फूटी सड़कों, घरों में गंदा पानी, बढ़ते हुए बिजली के बिल, कूड़े के पहाड़ और प्रदूषण पर कोई जवाब नहीं है। आज दिल्ली की जनता आपदा मुक्त होना चाहती है।'
02:12 PM, 11-Jan-2025

भाजपा सांसदों के सरकारी आवास के पते पर बनवाये जा रहे फर्जी वोट: संजय सिंह

आप सांसद संजय सिंह ने दावा किया है कि भाजपा के सांसदों के सरकारी आवास के पते पर फर्जी वोट बनवाये जा रहे हैं। भाजपा के देशभर के तमाम सांसदों के सरकारी आवास के पते पर भाजपा ने नई दिल्ली विधानसभा में फर्जी वोट बनवाने की एप्लीकेशन दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
01:34 PM, 11-Jan-2025

शराब घोटाले को लेकर कांग्रेस ने AAP को घेरा

कांग्रेस नेता और नई दिल्ली विधानसभा सीट से उम्मीदवार संदीप दीक्षित ने कहा, 'CAG ने कहा है कि शराब नीति में 2000 करोड़ का घोटाला हुआ है। अब तो यह बात स्पष्ट हो गई है कि उन्होंने (अरविंद केजरीवाल) गलत काम किया है। उन्होंने सरकारी खजाना खाली कर दिया है। शराब नीति के कारण अगर 6 महीने में 2000 करोड़ रुपए खर्च हुए हैं। वह योजना अगर अभी तक चल रही होती तो हमें 10,000-12,000 करोड़ का नुकसान हो चुका होता।'
01:24 PM, 11-Jan-2025

दिल्ली में भाजपा ने जारी किया सॉन्ग

भाजपा ने आज एक नया गाना जारी कर आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल पर जबरदस्त हमला बोला है। इस गीत के जरिए भाजपा ने शीशमहल समेत कई अन्य मुद्दाों को लेकर आम आदमी पार्टी पर हमला बोला। वहीं, भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा, 'गीत एक ऐसा साधन है जिसके माध्यम से हम राज्य के महत्वपूर्ण मुद्दों को लोगों तक पहुंचाते हैं। इसके लिए भाजपा ने एक कैम्पेन गीत बनाया है, यह कैम्पेन गीत से ज्यादा वर्तमान दिल्ली की हकीकत का गीत है, जिसकी मुख्य पंक्ति वीरेंद्र सचदेवा ने लिखी हैं, हमने इसे आवाज दी है और इसमें अन्य गायक भी हैं।'
01:07 PM, 11-Jan-2025

चुनाव में भाजपा का सफाया हो जाएगा; संजय सिंह

आप सांसद संजय सिंह ने कहा, 'यह बहुत बड़ा चुनावी घोटाला है जो नई दिल्ली में केंद्रीय चुनाव आयोग की नाक के नीचे हो रहा है। यह वास्तव में बहुत आश्चर्यजनक है। चुनाव आयोग को इसका संज्ञान लेना चाहिए... दुनिया की तथाकथित सबसे बड़ी पार्टी अरविंद केजरीवाल के शौचालय में फंसी हुई है, चुनाव में इनका सफाया हो जाएगा।'

उन्होंने कहा कि भाजपा के सांसद और केंद्रीय मंत्री चुनाव आयोग की आंखों में धूल झोंककर फ्रॉड कर रहे हैं। भाजपा उम्मीदवार प्रवेश वर्मा जिस सांसद बंगले पर कब्ज़ा किए हुए हैं, वहां से 33 वोट बनवाने की एप्लीकेशन दी गई है।
12:47 PM, 11-Jan-2025

भाजपा ने कैग रिपोर्ट पर अरविंद केजरीवाल को घेरा

भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा, 'भाजपा पहले दिन से ही एक बात कह रही है कि 2026 करोड़ का घोटाला जानबूझकर किया गया घोटाला है। CAG रिपोर्ट के मुताबिक यह एक सोची समझी साजिश थी। जो परियोजना बनाई गई थी उसमें फेर-बदल किए गए थे। हर बार सरकारी नियमों की अवहेलना की गई थी। क्यों अरविंद केजरीवाल CAG रिपोर्ट को विधानसभा पटल पर नहीं रख रहे हैं?'
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed