फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Delhi Election Live: सीएम आतिशी की चुनाव अधिकारी को चिट्ठी, रमेश बिधूड़ी और उनके भतीजे पर लगाया आरोप

Wed, 22 Jan 2025 07:17 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Wed, 22 Jan 2025 07:17 PM IST
खास बातें

Delhi Vidhan Sabha Election Date 2025 News Live Updates: दिल्ली विधानसभा चुनाव के तहत मतदान का दिन जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है, भाजपा और आम आदमी पार्टी के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। दिल्ली विधानसभा चुनाव में आरोप प्रत्यारोप का दौर जारी है।

विज्ञापन
Delhi Vidhan Sabha Election Date 2025 AAP BJP Congress Manifesto Vidhan Sabha Chunav When is Election in Delhi
सीएम आतिशी (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

06:25 PM, 22-Jan-2025

दिल्ली में अब 24 घंटे बिजली आती है: अरविंद केजरीवाल

दिल्ली विधानसभा चुनाव के बीच आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और नई दिल्ली विधानसभा सीट से उम्मीदवार अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मैं 10 साल पहले आपसे मिलने आया था। उस समय यहां 8 घंटे बिजली आती थी। अब 24 घंटे बिजली आती है। न तो बिजली कटती है और न ही जनरेटर की जरूरत पड़ती है। भाजपा बीस राज्यों में सत्ता में है। इनमें से किसी भी राज्य में 24 घंटे बिजली नहीं आती है। 

06:14 PM, 22-Jan-2025

रमेश बिधूड़ी और उनके भतीजे लगातार गुंडागर्दी कर रहे हैं: आतिशी

दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने चुनाव अधिकारी को चिट्ठी लिखी है। आतिशी ने कहा कि रमेश बिधूड़ी और उनके भतीजे लगातार गुंडागर्दी कर रहे हैं। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं को धमकाया जा रहा है। इस मामले में रमेश बिधूड़ी पर आपराधिक कार्यवाही की जाए। रमेश बिधूड़ी के भतीजों मनीष बिधूड़ी और राजीव भाटी को तुरंत गिरफ्तार किया जाए। इतना ही नहीं कालकाजी में आने पर रोक भी लगाई जाए।

विज्ञापन
06:01 PM, 22-Jan-2025

आप को 60 से ज्यादा सीटें मिलेगी: सांसद संजय सिंह

आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा कि अंबेडकर नगर से आप जीत रही है। चौथी बार केजरीवाल दिल्ली के मुख्यमंत्री बनेंगे। दो बड़ी घोषणाओं का व्यापक असर है। मुझे लगता है कि इस बार आप को 60 से ज्यादा सीटें मिलेगी। दिल्ली में प्रचंड बहुमत की सरकार बनेगी।
05:56 PM, 22-Jan-2025

'मेरा बूथ सबसे मजबूत' कार्यक्रम को कार्यकर्ताओं ने सुना: भाजपा सांसद प्रवीण खंडेलवाल

पीएम नरेंद्र मोदी ने भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इसके बाद भाजपा सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने कहा कि आज सभी कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के 'मेरा बूथ सबसे मजबूत' कार्यक्रम को सुना है। जब यहां भाजपा की सरकार बनेगी तो भाजपा सरकार की प्राथमिकताएं क्या होंगी। प्रधानमंत्री ने आश्वासन दिया है कि वे व्यक्तिगत रूप से उन पर गौर करेंगे। हमने इस बात पर चर्चा की है कि सरकार ने 10 साल में क्या नहीं किया। हमने संकल्प लिया है कि भाजपा को जिताने के लिए हम कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।
05:52 PM, 22-Jan-2025

भाजपा उम्मीदवार सतीश उपाध्याय कर रहे प्रचार

दिल्ली में चुनाव प्रचार जोरों पर है। इसी बीच मालवीय नगर से भाजपा उम्मीदवार सतीश उपाध्याय हौज रानी इलाके में प्रचार कर रहे हैं। 

05:32 PM, 22-Jan-2025

भाजपा सांसद कमलजीत सहरावत ने आप पर कसा तंज

चुनाव के बीच भाजपा सांसद कमलजीत सहरावत ने कहा कि केंद्र सरकार को बजट के लिए सुझाव भेजने से पहले अरविंद केजरीवाल को अपने वादों पर ध्यान करना चाहिए। प्रॉपर्टी टैक्स माफ कर दूंगा ये कहा था। दो साल हो गए कुछ कम नहीं किया। उल्टा सीलिंग का नोटिस दे दिया। दिल्ली शिक्षा के बजट में आपने जो खर्च किया और जो केंद्र ने दिया है। उससे दिल्ली के 1038 स्कूल में से मात्र 340 स्कूल में विज्ञान पढ़ाई जाती है। आप विज्ञान शुरू नहीं कर पाए बजट बढ़वा कर आप क्या करेंगे?। दिल्ली को केंद्र सरकार कई सुविधाएं देना चाहती है। आपने आयुष्मान योजना लागू नहीं होने दी। 90 हजार राशन कार्ड आपने बनाए नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
04:47 PM, 22-Jan-2025

दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग में हुआ बड़ा घोटाला: वीरेंद्र सचदेवा

दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि कांग्रेस नेता अजय माकन ने स्वास्थ्य विभाग में हुए घोटाले के बारे में बात कर रहे हैं। हम भी दोहरा रहे हैं कि अस्पताल के निर्माण और नर्सिंग होम में घोटाला हुआ है। यह एक बड़ा घोटाला है। हमें ये जानकारी कैग रिपोर्ट से मिली करी है। जब विधानसभा में कैग रिपोर्ट पेश होगी तो अरविंद केजरीवाल और आप नेता दिल्ली की जनता से चेहरा नहीं मिला पाएंगे। सचदेवा ने बातचीत करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का संदेश हमारा मनोबल बढ़ाता है। उन्होंने बूथ कार्यकर्ताओं से संवाद स्थापित किया। उन्होंने जो संकल्प हमें दिया है, उसे पूरा करने के लिए 5 फरवरी को मतदान के सारे रिकॉर्ड टूटेंगे। दिल्ली की जनता भी जानती है कि अब दिल्ली में भाजपा की डबल इंजन की सरकार बनेगी और सभी मांगें पूरी होंगी।
 
04:27 PM, 22-Jan-2025

दिल्ली में जो वादे किए गए, वो पूरे नहीं किए गए: भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बैजयंत जय पांडा

दिल्ली चुनाव के बीच भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बैजयंत जय पांडा ने कहा कि पूरी दिल्ली में हमारी ऐसी हजारों बैठकें हो रही हैं। न सिर्फ उड़िया समाज के साथ बल्कि विभिन्न समाजिक वर्गों के साथ, विभिन्न पेशेवरों जैसे चार्टर्ड अकाउंटेंट, डॉक्टर सभी के साथ भेंट हो रही है। दिल्ली में जो आपदा थोपी हुई है, जो वादें किए थे वह उन्होंने पूरे नहीं किए। भाजपा की ताकत मोदी की गारंटी है। पीएम मोदी ने जो भी अन्य प्रदेशों में वादे किए थे। उसे पूरा किया है। यहां भी जो वादे किए गए हैं। उसके बारे में बताने के लिए हमने यह बैठक की थी।
04:07 PM, 22-Jan-2025

भाजपा सरकार बनाएगी: मनोज तिवारी

भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा  कि 5 फरवरी को दिल्ली की जनता अरविंद केजरीवाल को हटाएगी। भाजपा सरकार बनाएगी। उसके बाद भाजपा समस्याओं को सुलझाएगी। बुजुर्गों के लिए हम 10 लाख का स्वास्थ्य बीमा देंगे। 27 साल से यहां भाजपा की सरकार नहीं है। मैं भाजपा का सांसद हूं लेकिन विधायक और मुख्यमंत्री हमारा नहीं बना। दिल्ली की शिक्षा, स्वास्थ्य, नौकरी, पेंशन और राशन कार्ड दिल्ली सरकार का काम है। हम उसके लिए प्रार्थना कर रहे हैं कि एक बार हमारी सरकार बनाएं।
03:01 PM, 22-Jan-2025

Delhi Election Update: अपनी विचारधारा से ही पलटी AAP: पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि ये आप-दा वाले तो अपनी विचारधारा से ही पलट गए। जन लोकपाल के नाम पर ये पार्टी बनी। लेकिन आज ये न तो दिल्ली में है और न ही पंजाब में है और न ही इसके नाम पर ये बोलते हैं। दिल्ली में तो ये बहाना बनाते हैं, लेकिन पंजाब में तो इनकी सरकार है, ये वहां भी नहीं कर रहे हैं। 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed