फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Red Fort Blast Live: अमोनियम नाइट्रेट की सप्लाई करने के आरोप में खाद-बीज विक्रेता हिरासत में, NIA की कार्रवाई

Thu, 13 Nov 2025 03:05 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Thu, 13 Nov 2025 03:05 PM IST
खास बातें

Delhi Red Fort Blast Updates News in Hindi: देश की राजधानी दिल्ली सोमवार शाम भीषण धमाके से दहल उठी। लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास भीड़ भरे इलाके में, कार में हुए जोरदार धमाके में 13 लोगों की मौत हो गई। 

विज्ञापन
Delhi Car Blast Live Updates A car exploded near the Red Fort on Monday evening
दिल्ली में हुए धमाके में जले वाहन - फोटो : पीटीआई

लाइव अपडेट

03:04 PM, 13-Nov-2025

अल-फलाह विश्वविद्यालय मुख्यालय पहुंची हरियाणा पुलिस

हरियाणा पुलिस की टीम दिल्ली के ओखला स्थित अल-फलाह विश्वविद्यालय मुख्यालय पहुंची।
02:51 PM, 13-Nov-2025

अल-फलाह यूनिवर्सिटी में ब्रेजा कार की जांच कर रही जम्मू कश्मीर पुलिस

अल-फलाह यूनिवर्सिटी धौज में एक संदिग्ध ब्रेजा कार की जांच जम्मू कश्मीर पुलिस द्वारा की जा रही है। ये कार अल फलाह के डॉक्टर के नाम पर बताई जा रही है। 
विज्ञापन
02:41 PM, 13-Nov-2025

दिल्ली पुलिस ने जीएस मेडिकल कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर को हिरासत में लिया

हापुड़ के पिलखुवा स्थित जीएस मेडिकल कॉलेज में तैनात असिस्टेंट प्रोफेसर डा. फारुख को दिल्ली पुलिस ने गुरुवार सुबह हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है कि प्रसूति विभाग में तैनात डॉ. फारुख पिछले एक वर्ष से कॉलेज परिसर में ही रह रहा था।

पुलिस सूत्रों के अनुसार फारुख ने हरियाणा के फरीदाबाद स्थित अल-फलाह यूनिवर्सिटी से एमबीबीएस और एमडी की डिग्री प्राप्त की है तथा वह मूल रूप से जम्मू-कश्मीर का रहने वाला है। पिछले एक वर्ष से अस्पताल में प्रसूति विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर कार्य कर रहा था, दिल्ली बम धमाके से जुड़े आतंकियों के साथ उसकी साठगांठ मानी जा रही है।
01:43 PM, 13-Nov-2025

अल फलाह यूनिवर्सिटी को NACC का नोटिस

अल फलाह यूनिवर्सिटी को कोनेशनल असेसमेंट एंड एक्रेडिटेशन काउंसिल (NAAC) ने नोटिस भेजा है। अल-फलाह यूनिवर्सिटी को उसकी वेबसाइट पर झूठी मान्यता दिखाने के लिए कारण बताओ नोटिस जारी किया है। यूनिवर्सिटी ने अपनी वेबसाइट पर यूनिवर्सिटी को A+ ग्रेड दिया था। 
01:06 PM, 13-Nov-2025

एनआईए ने खाद-बीज विक्रेता को हिरासत में लिया

फरीदाबाद से पकड़े गए डॉ मुजम्मिल को विस्फोटक सामग्री उपलब्ध कराने के आरोप में एनआईए टीम की बड़ी कर्रावाई सामने आई है। सूत्रों के मुताबिक, पिनगवां से खाद बीज विक्रेता को हिरासत में लिया गया है। आरोपी की पहचान डब्बू सिंगला निवासी पिनगवां के रूप में हुई है। जांच में सामने आया है कि वह अधिक मुनाफा कमाने के चक्कर मे अब तक करीब तीन सौ किलो अमोनियम नाइट्रेट की सप्लाई कर चुका है। 
12:22 PM, 13-Nov-2025

फरीदाबाद पुलिस ने आरोपी को दिल्ली पुलिस के हवाले किया

फरीदाबाद के खंदावली गांव में लाल रंग की कार खड़ी करने के आरोपी युवक को फरीदाबाद पुलिस ने पकड़ कर दिल्ली पुलिस के हवाले किया। अब दिल्ली पुलिस की टीम उससे पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
12:10 PM, 13-Nov-2025

सीसीटीवी फुटेज में दिखा उमर

दिल्ली पुलिस द्वारा पुष्टि की गई एक वायरल सीसीटीवी फुटेज में, आरोपी डॉ. उमर उन नबी को लाल किले के पास तुर्कमान गेट मस्जिद में देखा जा सकता है। 
11:36 AM, 13-Nov-2025

लाल कार पार्क करने वाले व्यक्ति को हिरासत में लिया

खुफिया एजेंसी के सूत्रों के मुताबिक, फरीदाबाद पुलिस ने फरीदाबाद के खंडावली में लाल रंग की इकोस्पोर्ट कार पार्क करने वाले व्यक्ति को हिरासत में लिया है। कार पार्क करने वाले व्यक्ति का नाम फहीम बताया जा रहा है, जो आरोपी डॉ. उमर उन नबी का रिश्तेदार भी है। 
11:08 AM, 13-Nov-2025

शौचालय की छत से एक हाथ मिला

लाल किला के पास हुए ब्लास्ट के मामले में तीन दिन बाद भी मृतकों के शवों के टुकड़े मिलने का सिलसिला जारी है। लाजपत राय मार्केट के पास बने शौचालय की छत से एक हाथ मिला है। क्राइम और फोरेंसिक साइंस की टीम ने कब्जे में लिया। मोर्चरी में सुरक्षित रखवाया।
10:25 AM, 13-Nov-2025

दिल्ली में रेडिसन होटल के पास सुनाई दी धमाके की आवाज

महिपालपुर के रेडिसन के पास विस्फोट की सूचना मिली और पुलिस बल को तुरंत मौके पर भेजा गया। कॉल करने वाले से संपर्क किया गया और बताया गया कि जब वह गुरुग्राम जा रहा था, तभी एक तेज आवाज सुनाई दी। मौके पर कोई घटनास्थल नहीं मिला। स्थानीय पूछताछ में एक गार्ड ने बताया कि धौला कुआं जा रही एक डीटीसी बस का पिछला टायर फट गया था, इसलिए यह आवाज आई थी। मौके पर कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है। स्थिति सामान्य है और चिंता की कोई बात नहीं है।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed