फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Delhi Cabinet Meeting News Live: जेपी नड्डा ने की घोषणा, दिल्ली में महिलाओं को मिलेंगे 2500 रुपये महीना

Sat, 08 Mar 2025 03:05 PM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Sat, 08 Mar 2025 03:05 PM IST
खास बातें

Delhi Govt Cabinet Meeting Live Updates: भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि मैं कहता हूं कि जिस घर में नारी का सम्मान नहीं है, वो घर आगे बढ़ नहीं सकता। जिस देश में नारी का सम्मान नहीं है, वो देश आगे नहीं बढ़ सकता। नरेंद्र मोदी ने इस बात को समझा और महिलाओं को हर क्षेत्र में आगे बढ़ाने का काम किया।

विज्ञापन
Delhi Cabinet Meeting Today Live Updates Mahila Samridhi Yojana Launch Womens Day CM Rekha Gupta News in Hindi
जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री और भाजपा के अध्यक्ष - फोटो : x/delhibjp

लाइव अपडेट

03:03 PM, 08-Mar-2025
सीएम रेखा ने कहा कि एक कमेटी बनाई गई है। इसमें कपिल मिश्रा, आशीष सूद और प्रवेश वर्मा को शामिल किया गया। है एक पोर्टल पर पंजीकृत किया जाएगा। वहीं आशीष सूद ने कहा कि जल्द ही पोर्टल शुरू हो जाएगा। यह पूरी तरह से पारदर्शी काम होगा। इस योजना को लागू करने के लिए पूरीतेजी से कम। वहीं आम आदमी पार्टी पर उन्होंने कहा कि आप हमेशा आरोप लगाती रहती है यह ना होता तो कुछ और आरोप लगाती रहती। मंत्रियों की कमेटी बनाई गई है। यह कमेटी इस योजना को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए काम करेगी। इस योजना की मदद से दिल्ली की बहनों को आर्थिक मदद मिल सकेगा। 
03:00 PM, 08-Mar-2025
महिला समृद्धि योजना के लिए जल्द होंगे रजिस्ट्रेशन: वीरेंद्र सचदेवा
दिल्ली सरकार ने महिलाओं को 2500 रुपये देने के लिए 'महिला समृद्धि योजना' को मंजूरी दिए जाने पर दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि इस योजना को लागू करने के लिए एक वर्ष के लिए 5100 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं। अब हम पंजीकरण शुरू करेंगे और इस योजना को लागू किया जाएगा।
 
विज्ञापन
02:52 PM, 08-Mar-2025
हर महिला को 2500 रुपये मिलेंगे: जेपी नड्डा
कार्यक्रम में महिलाओं को संबोधित करते हुए भाजपा महिलाओं का सम्मान करती है। रेखा गुप्ता  बता रही थी कि उन्हें घर से उठा कर सार्वनिजक काम में जोड़ा। पार्टी महिलाओं को आगे लाने के लिए काम करती है। नरेंद्र मोदी ने कहा कि जब नारी शक्ति का विकास होता है तो दुनिया आगे बढ़ती है। विकसित भारत की कल्पना करते है तो यह तब तक संभव नहीं है जब तक महिलाओं को आगे नहीं बढ़ाते है। महिलाओं ने जो भी कार्यक्रम चलाए है और महिलाओं को मुख्य धारा में जोड़ा। नारी शक्ति वंदन योजना, नारी पंचायत से लेकर राष्ट्रपति भवन तक महिला हैं। देश का बजट रखने का सौभाग्य मिला वो निर्मला सीतारमण को मिला। उज्ज्वला योजना के माध्यम महिलाओं को मजबूत बनाया। उन्हें अब लकड़ी काटने के लिए जाने की जरूरत नहीं होती है। कुछ समय पहले ही दिल्ली को आपदा से छुट्टी मिली है। जेपी नड्डा ने कहा कि महिला समृद्धि  योजना लागू हो इसके लिए बजट में 5 हजार करोड़ से अधिक का बजट पास किया है। योजना को लागू करने के लिए 5 हजार 100 करोड़ रुपए पास कर दिया है। जल्द ही योजना लागू हो जाएगी। हर महिला को 2500 रुपये मिलेंगे। 
02:45 PM, 08-Mar-2025
प्रधानमंत्री मोदी नारी सशक्तिकरण के ध्येय साथ देश को आगे बढ़ा रहे: जेपी नड्डा
जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में संबोधन के दौरान केंद्रीय मंत्री और भाजपा के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि आज हमारी सरकार का फोकस women led development पर है। प्रधानमंत्री मोदी नारी सशक्तिकरण के ध्येय साथ देश को आगे बढ़ा रहे हैं। नरेंद्र मोदी ने कहा कि जब नारीशक्ति का विकास होता है, तो दुनिया का विकास होता है। इसलिए नारीशक्ति को भारतीय जनसंघ और भारतीय जनता पार्टी ने हमेशा मूलरुप में मानकर आगे चला है।
02:42 PM, 08-Mar-2025
महिलाओं के योगदान से बनी दिल्ली में भाजपा की सरकार: भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा
भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि दिल्ली में यदि महिला का साथ न मिलता तो दिल्ली में जीत संभव नहीं हो सकता है। महिला दिवस पर महिला सशक्ति को नमन करता हूं और दिल्ली की महिलाओं को नमन करते हुए धन्यवाद देता हूं कि उन्होंने दिल्ली में भाजपा की सरकार बनाने में बहुत बड़ा योगदान किया है। ये जीत महिलाओं के आशीर्वाद और सहयोग से ही संभव हो पाया है।
02:32 PM, 08-Mar-2025
महिलाओं ने भाजपा पर भरोसा जताया: जेपी नड्डा
भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर 'महिला दिवस कार्यक्रम' में कहा कि सरकार बनाने में महिलाओं की भागीदारी बढ़ी है। महिलाओं ने भाजपा पर भरोसा जताया है। देश में भाजपा की महिला सीएम और डिप्टी सीएम हैं। महिलाओं के बिना जीत पाना संभव नहीं था। भाजपा के पास सबसे ज्यादा महिला सांसद हैं। महिलाएं अब मुख्या धारा का हिस्सा हैं। 
 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
02:27 PM, 08-Mar-2025
पीएम मोदी ने मुझे बजट रखने के लायक बनाया: सीएम रेखा
साल 1993 से संगठन में काम कर रही हूं। शादी के बाद जब परिवार में आ गई थी उस समय संगठन ने मुझे वापस बुलाया और सार्वजनिक सेवा से जोड़ा था। 30 साल में कई पद दिए गए। पार्टी में महिला बहुत कुछ करती हैं। कभी-कभी ऐसा भी होता है कि उन्हें टिकट न देकर किसी बाहर से आए को टिकट दे दिया जाता है। भाजपा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र में निर्मला सीतारमण बजट रख रही है। वहीं दिल्ली में मुझे मुख्यमंत्री बना कर बना कर बजट रखने लायक बनाया हैं।
02:18 PM, 08-Mar-2025
सीएम रेखा ने कांग्रेस और आम आदमी पार्टी पर कसा तंज
जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में भाजपा के दिल्ली महिला मोर्चा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि केवल भाजपा में ही महिलाओं का सम्मान होता है। कांग्रेस काल में जब  इंदिरा गांधी प्रधानमंत्री थीं तो उस समय उनके अलावा कोई अन्य महिला कैबिनेट में नहीं थी। वहीं आप की सरकार में महिला सांसद को घर पर बुलाकर पीटा जाता था। दिल्ली के हर जिले में वन स्टॉप सेंटर बनाया जाएगा। हर जरूरत की जगह पर पिंक शौचालय बनाएंगे। महिलाओं से जो वादा किया है उसे भी पूरा करेंगे। 
02:04 PM, 08-Mar-2025
केंद्रीय मंत्री और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता और दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर 'महिला दिवस कार्यक्रम' में शामिल हुए।
 
01:51 PM, 08-Mar-2025
दिल्ली कैबिनेट ने लगाई महिला सम्मान योजना पर मुहर
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि आज महिला दिवस का एक सुंदर अवसर है और इस महिला दिवस के अवसर का सदुपयोग करते हुए हमने अपनी कैबिनेट की बैठक की, जिसमें सभी मंत्री रहे। दिल्ली चुनाव के अपने संकल्प पत्र में महिला समृद्धि योजना के तहत दिल्ली की गरीब बहनों को 2500 रुपये देने का वादा जो हमने किया था उसपर हमने मुहर लगा दी है। दिल्ली सरकार के बजट में 5100 करोड़ रुपये का बजट का प्रावधान किया है, ताकि दिल्ली की गरीब बहनों को हम समृद्धि योजना का लाभ दे सकें।

 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed