Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Delhi Budget Session Live: दिल्ली की रेखा सरकार लाएगी श्वेत पत्र, एक और कैग रिपोर्ट हुई पेश

Mon, 24 Mar 2025 03:16 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Mon, 24 Mar 2025 03:16 PM IST
खास बातें

Delhi Budget Session 2025 Live Updates News in Hindi: दिल्ली विधानसभा में सोमवार से बजट सत्र शुरू हो गया है। सत्र 28 मार्च तक चलेगा। कल 25 मार्च को मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता दिल्ली का बजट पेश करेंगी।

विज्ञापन
Delhi Assembly Second Budget Session Live Updates Kheer Ceremony Rekha Gupta Details News in Hindi
विधानसभा में सीएम रेखा - फोटो : X/delhi assembly

लाइव अपडेट

03:08 PM, 24-Mar-2025
आज पेश नहीं होगी आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट?
सदन में आर्थिक सर्वेक्षण पेश नहीं होने पर मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी विभागों से ऑडिट रिपोर्ट प्राप्त नहीं हुई है। इस कारण सर्वेक्षण पेश नहीं किया जा रहा है। जल्दबाजी में सर्वेक्षण पेश करना सही नहीं रहता। यह सर्वेक्षण अगले दिनों पेश किया जाएगा। इस दौरान उन्होंने एलान किया कि पिछली सरकार के कामकाज पर श्वेत पत्र भी जारी किया जाएगा।
03:02 PM, 24-Mar-2025
डीटीसी की कैग रिपोर्ट सदन में पेश 
 दिल्ली विधानसभा में आज कैग रिपोर्ट पर चर्चा के दौरान दोनों पक्षों में नोक झोंक होने के चलते 15 मिनट तक बैठक स्थगित हो गई।
विज्ञापन
02:10 PM, 24-Mar-2025
कार्यवाही स्थगित होने के बाद फिर से दिल्ली विधानसभा की कार्यवाही शुरू हो चुकी है। 

01:01 PM, 24-Mar-2025
आम आदमी पार्टी के विधायकों ने सदन का किया बहिष्कार
भाजपा विधायक अनिल शर्मा अपने इलाके की झुग्गी बस्ती के संबंध में बोलना चाह रहे थे। इस दौरान आम आदमी पार्टी के विधायक अपना मुद्दा नहीं उठाए जाने देने का विरोध करने लगे। वह महिलाओं को ढाई हजार रुपए नहीं देने का मुद्दा उठाना चाह रहे थे। तब विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि यह मुद्दा एक सदस्य उठा चुका है। एक ही मुद्दों को बार-बार नहीं उठाना जाना चाहिए। इस बीच अनिल शर्मा ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने झुग्गी बस्ती में कोई काम नहीं किया। इस कारण उन्हें मुद्दा उठाने से रोक रहे हैं।
11:54 AM, 24-Mar-2025
आज पेश होगा आर्थिक सर्वेक्षण
दिल्ली विधानसभा में आज सबसे पहले दिन आर्थिक सर्वेक्षण पेश किया जाएगा। इसके बाद कल मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता बजट प्रस्तुत करेंगी।
11:44 AM, 24-Mar-2025
मीडिया के कुछ वर्ग कथित 'मुख्यमंत्री का बजट भाषण' दिखा रहे हैं। कथित भाषण अस्तित्व में नहीं है और यह एक कल्पना है। मीडिया को सलाह दी जाती है कि वे इस को दिखाना/प्रकाशित करना तुरंत बंद कर दें। दिल्ली सरकार की ओर से बयान जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
11:35 AM, 24-Mar-2025
सभी कैग रिपोर्ट पेश की जाएं: आतिशी
दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने कैग रिपोर्ट पेश किए जाने पर कहा कि वे कोर्ट में मांग लेकर गए थे कि कैग रिपोर्ट विधानसभा में पेश की जाए। वे सभी रिपोर्ट क्यों नहीं पेश कर रहे हैं? कैग रिपोर्ट को एपिसोड में क्यों पेश किया जा रहा है? अगर स्पीकर के पास 14 कैग रिपोर्ट हैं, तो उन्हें तुरंत सभी पेश करनी चाहिए।
11:23 AM, 24-Mar-2025
हमें बजट से बहुत उम्मीदें: आतिशी
दिल्ली विधानसभा बजट सत्र पर सदन में विपक्ष की नेता आतिशी ने कहा कि चुनाव से पहले भाजपा ने बहुत सारे वादे किए थे। हमें उम्मीद है कि इस बजट सत्र में वे वादे पूरे होंगे। सबसे पहला और सबसे अहम वादा था कि 8 मार्च को दिल्ली की महिलाओं को 2500 रुपए मिलेंगे। आज तक उस योजना का रजिस्ट्रेशन भी शुरू नहीं हुआ है। यह साफ है कि पीएम मोदी ने झूठ बोला और दिल्ली की जनता को धोखा दिया। हमें उम्मीद है कि इस बजट में दिल्ली की जनता को धोखा नहीं दिया जाएगा।
11:19 AM, 24-Mar-2025
कल पेश होगा दिल्ली का बजट
दिल्ली विधानसभा में बजट सत्र शुरू हो चुका है। मंगलवार को मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता बजट प्रस्तुत करेंगी। वित्त विभाग सीएम के पास है। उनकी ओर से भाजपा के संकल्प पत्र की प्रमुख घोषणाओं को पूरा करने का एलान किया जाएगा और राशि का प्रावधान होगा। बुधवार को बजट पर चर्चा होगी और बृहस्पतिवार को मंजूरी दी जाएगी।

11:18 AM, 24-Mar-2025
सीएम ने तैयारी की 'खीर'
दिल्ली विधानसभा में बजट सत्र के शुरू होने से पहले दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 'खीर' तैयार की। इस दौरान उनके साथ उनकी कैबिनेट के मंत्री भी नजर आए।
 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed