फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Delhi Assembly Session Live: केजरीवाल ने एलजी को घेरा, शिक्षक ट्रेनिंग-मोहल्ला क्लिनिक की फंडिंग रोकने के आरोप

Mon, 16 Jan 2023 03:24 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Mon, 16 Jan 2023 03:24 PM IST
खास बातें

AAP vs LG, Delhi Vidhan Sabha Satra 2023: दिल्ली विधानसभा के तीन दिवसीय सत्र का आगाज सोमवार को हंगामे के साथ हुआ। सदन की कार्यवाही शुरू हुई तो विपक्ष द्वारा रखे गए मुद्दों पर चर्चा के लिए विधानसभा अध्यक्ष ने स्वीकृति दे दी। वहीं आप विधायक एलजी द्वारा सरकार के काम में दखल के विरोध में नारेबाजी करने लगे। इस बीच एक घंटे के अंदर विधानसभा दो बार भंग हुई। पढ़ें पूरे दिन सदन में क्या-क्या हुआ....

विज्ञापन
Delhi Assembly Winter Session 2023 Live: Arvind Kejriwal and AAP MLAs Protest Against LG Vinai Kumar Saxena
एलजी के खिलाफ आप निकाल रही मार्च - फोटो : विवेक निगम

लाइव अपडेट

03:21 PM, 16-Jan-2023

एलजी ने नहीं रोकी फाइल तो मुझे खत लिखकर बता दें- केजरीवाल

केजरीवाल ने एलजी दफ्तर के दावों पर कहा है कि अगर एलजी ने शिक्षकों के प्रशिक्षण की फाइल नहीं रोकी है तो वह मुझे तुरंत एक चिट्ठी लिखें और बताएं कि उन्हें फिनलैंड में टीचर ट्रेनिंग से समस्या नहीं है और सारा विवाद अभी खत्म हो जाएगा।
03:20 PM, 16-Jan-2023

सीएम ने एलजी से मिलने से मना किया

सीएम केजरीवाल ने एलजी से मिलने से मना कर दिया है। कहा जा रहा है कि वह उपराज्यपाल से विधायकों समेत मिलना चाहते हैं। 
विज्ञापन
02:32 PM, 16-Jan-2023

सीएम डिप्टी सीएम से मिलने को तैयार हुए एलजी

उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने डीसीपी के माध्यम से प्रदर्शन कर रहे मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया और आप विधायकों को यह संदेश भिजवाया है कि वह सीएम और डिप्टी सीएम से मिलने को तैयार हैं।
02:30 PM, 16-Jan-2023

एलजी द्वारा सरकार को दी गई ये सलाह

एलजी द्वारा सरकार को इस पूरे कार्यक्रम के फायदे का अवलोकन करने के लिए कहा गया है कि क्या जितना पैसा शिक्षकों को विदेश भेजकर खर्च किया जा रहा है उस स्तर की पढ़ाई बच्चों को मिल रही है। एलजी ने सरकार को ये भी सलाह दी है कि अगर ऐसा कोई प्रशिक्षण कार्यक्रम देश में हो तो उस पर भी विचार करें।
02:02 PM, 16-Jan-2023

एलजी कार्यालय के सूत्रों ने कहा- नहीं रोकी ट्रेनिंग की फाइल

एलजी दफ्तर के सूत्रों के हवाले से जानकारी है कि एलजी ने शिक्षकों के फिनलैंड जाकर ट्रेनिंग की फाइल नहीं रोकी है। इसे लेकर जानबूझकर गलत बातें फैलाई जा रही हैं।
01:27 PM, 16-Jan-2023

मुख्यमंत्री और आप विधायकों को बैरीकेड लगाकर रोका

दिल्ली पुलिस ने मुख्यमंत्री और आप विधायकों को उप राज्यपाल सचिवालय से करीब एक किलोमीटर पहले बैरीकेट लगा कर रोक दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
12:40 PM, 16-Jan-2023

एलजी को शिक्षकों की ट्रेनिंग रोकने की पावर नहीं है- सिसोदिया

दिल्ली के मुख्यमंत्री चाहते हैं कि दिल्ली के शिक्षक ट्रेनिंग के लिए फिनलैंड जाएं, तो एलजी को रोकने की पावर नहीं है। उन्हें सुप्रीम कोर्ट और संविधान को मानना चाहिए।
12:34 PM, 16-Jan-2023

एलजी साहब से अपील संविधान और सुप्रीम कोर्ट को मानें- केजरीवाल

दिल्ली सरकार के काम में एलजी द्वारा हस्तक्षेप किए जाने के विरोध में मार्च कर रहे मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पत्रकारों से बातचीत में कई बातें कहीं। उन्होंने कहा, मैं सुप्रीम कोर्ट का ऑर्डर लेकर आया हूं। सुप्रीम कोर्ट ने 4 जुलाई 2018 को बोला था कि एलजी को कोई भी स्वतंत्र निर्णय लेने का अधिकार है। सुप्रीम कोर्ट ने दो बार लिखा, क्योंकि पता था कि एक बार में नहीं मानेंगे। सुप्रीम कोर्ट कह रहा है कि एलजी स्वतंत्र रूप से कोई फैसला नहीं ले सकते। आज दिल्ली के मुख्यमंत्री और विधायकों को एलजी हाउस सिर्फ इस चीज के लिए जाना पड़ रहा है, क्योंकि वह शिक्षकों को फिनलैंड जाने की मांग कर रहे हैं। ये कोई बड़ी मांग नहीं है। हम उम्मीद करते हैं कि एलजी साहब को गलती का अहसास होगा। एलजी साहब ने दिल्ली में योगा क्लास रोक दी, इससे उन्हें क्या फायदा। दिल्ली के मोहल्ला क्लीनिक का पेमेंट रुकवा दिया, दिल्ली जल बोर्ड के फंड रुकवा दिए। कोई पेमेंट नहीं होने दिया। बस मार्शल की तीन महीने से पेमेंट नहीं होने दी। सुप्रीम कोर्ट के ऑर्डर की कोई वैल्यू नहीं है। एलजी साहब ये सारे काम कैसे रुकवा सकते हैं। मेरी एलजी से अपील है कि संविधान और सुप्रीम कोर्ट को मानें। मैं परसों मिला, तो कहा कि सुप्रीम कोर्ट की राय है, सुप्रीम कोर्ट के ऑर्डर  सभी के ऊपर बाध्य होते हैं।
12:28 PM, 16-Jan-2023

सीएम ने भी ले रखी है एलजी के खिलाफ लिखे नारे की तख्ती

मुख्यमंत्री ने भी अपने हाथ में उपराज्यपाल के विरोध में लिखे नारों की तख्तियां ले रखी है। आम आदमी पार्टी के तमाम विधायक शिक्षकों को ट्रेनिंग करने की फाइल रोकने का विरोध कर रहे हैं।मुख्यमंत्री और आप विधायक विधानसभा परिसर के अंदर मार्च करने के बाद बाहर निकल गए।
12:24 PM, 16-Jan-2023

आप ने शुरू किया राजनिवास की ओर पैदल मार्च

सदन स्थगित हो जाने के बाद आप विधायक सदन के बाहर इकट्ठा होकर एलजी निवास के लिए मार्च निकाल रहे हैं, जिसमें मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया भी शामिल हैं।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed