फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Chandrayaan 3: सीएम योगी ने देशवासियों को दी बधाई, जानें CM केजरीवाल समेत अन्य नेताओं की प्रतिक्रियाएं

Wed, 23 Aug 2023 09:33 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Wed, 23 Aug 2023 09:33 PM IST
खास बातें

 Chandrayaan 3 Live Tracking Today, Chandrayaan 3 Update in Hindi: चंद्रयान-3 के लैंडर मॉड्यूल (एलएम) ने बुधवार शाम को चंद्रमा की सतह पर उतर कर इतिहास रच दिया। लैंडिंग के साथ ही भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला दुनिया का पहला देश बन गया। इससे पहले मिशन की सफलता के लिए देश भर में प्रार्थनाएं हुईं। चंद्रयान-3 की सफल लैडिंग के बाद देशभर में उत्साह की लहर है। आइए जानते हैं चंद्रयान-3 मिशन से जुड़ा हर अपडेट-

विज्ञापन
Chandrayaan 3 News Live Updates Isro Lunar Mission Moon Landing Status Today Vikram Lander Photos
चंद्रयान - फोटो : सोशल मीडिया

लाइव अपडेट

08:30 PM, 23-Aug-2023

जम्मू-कश्मीर के उप राज्यपाल ने कहा- सभी वैज्ञानिकों पर गर्व है

जम्मू-कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि, यह निश्चित रूप से देश के लिए गर्व का क्षण है, चंद्रयान, इसरो और सभी वैज्ञानिकों पर गर्व है, यह उपलब्धि उन्हीं की वजह से हासिल हुई।
 
08:28 PM, 23-Aug-2023

हिमाचल के सीएम सुखविंदर सिंह ने वैज्ञानिकों को दी बधाई

हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर भारतीय वैज्ञानिकों को बधाई दी है।
 
विज्ञापन
08:09 PM, 23-Aug-2023

लैंडिंग होते ही मुरादाबाद में लगे भारत माता की जय के नारे

चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग होती ही मुरादाबाद के स्कूली छात्रों में जोश-उमंग और उत्साह देखा गया। छात्र भारत माता की जय के नारे लगाते हुए उत्साहित दिखे। कई मोहल्लों में जश्न के साथ आतिशबाजी की गई। युवाओं ने मोटरसाइकिल पर रैली निकालते हुए तिरंगा लहराया। इस दौरान सड़कों पर इधर-उधर जाने वाले लोग भी उत्साहित दिखे।
07:51 PM, 23-Aug-2023

आज का दिन पूरे देश के लिए ऐतिहासिक: पुष्कर सिंह धामी

उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा, आज का दिन पूरे देश के लिए ऐतिहासिक है, भारत का चंद्रयान चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतर गया है...मैं सभी वैज्ञानिकों और प्रधानमंत्री को बधाई देता हूं।
 
07:24 PM, 23-Aug-2023

सीएम धामी ने चंद्रयान-3 की सॉफ्ट लैंडिंग पर जाहिर की खुशी

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चंद्रयान-3 की लाइव सॉफ्ट लैंडिंग देखी। लैंडिंग सफल रहने पर उन्होंने ताली बजाकर खुशी जाहिर की।
 
07:13 PM, 23-Aug-2023

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल बोले- ऐतिहासिक क्षण

चांद पर चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के बाद दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि यह एक ऐतिहासिक क्षण है और सभी देशवासी बहुत गौरव महसूस कर रहे हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
06:58 PM, 23-Aug-2023

जम्मू में सीआरपीएफ के जवानों ने लगाए भारत माता की जय के नारे

इसरो के तीसरे चंद्र मिशन चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के बाद जम्मू में सीआरपीएफ जवानों ने जश्न मनाया और 'भारत माता की जय' के नारे लगाए।
 
06:56 PM, 23-Aug-2023

हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खुशी से बोले- अरे वाह, मजा आ गया!

'अरे वाह, मजा आ गया! देखिये, चंद्रमा हमारे और भी करीब आ गया है' चंद्रयान-3 की सफल लैंडिग के बाद हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर ने कुछ इस अंदाज में अपनी खुशी व्यक्त की।
   
06:45 PM, 23-Aug-2023

सीएम योगी ने देशवासियों को दीं शुभकामनाएं

चंद्रयान-3 की सफल लैंडिग के बाद उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, चंद्रयान-3 की सफल सॉफ्ट लैंडिंग नए भारत की क्षमताओं और शक्ति का सशक्त प्रदर्शन है। प्रधानमंत्री के दूरदर्शी नेतृत्व और मार्गदर्शन में इसरो के वैज्ञानिकों ने वह कर दिखाया जो कोई नहीं कर सका। चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरना अब तक दुनिया के लिए असंभव था, लेकिन हमारे दूरदर्शी वैज्ञानिकों ने इसे संभव कर दिखाया है। वसुधैव कुटुम्बकम् की पवित्र भावना के साथ मैं इसरो के सभी वैज्ञानिकों को इस सफलता के लिए बधाई और देशवासियों को शुभकामनाएं देता हूं।
 
06:37 PM, 23-Aug-2023

सीएम योगी ने भी चंद्रयान-3 की लैंडिंग को लाइव देखा

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखनऊ में चंद्रमा पर चंद्रयान-3 की लैंडिंग कार्यक्रम पर लगातार नजर बनाए रखी। चंद्रयान-3 सी जुड़ी हर अपडेट को सीएम ने टीवी के माध्यम से देखा। 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed