CBI Raid: 14 घंटे से ज्यादा चली सीबीआई जांच, सिसोदिया बोले- हम कट्टर ईमानदार; कुछ गलत नहीं किया
{"_id":"62ff0d44e815fa7c9d15f452","slug":"cbi-raids-manish-sisodia-residence-bjp-target-arvind-kejriwal-and-aam-aadmi-party-press-conference","type":"live","status":"publish","title_hn":"CBI Raid: 14 घंटे से ज्यादा चली सीबीआई जांच, सिसोदिया बोले- हम कट्टर ईमानदार; कुछ गलत नहीं किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sat, 20 Aug 2022 12:06 AM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Sat, 20 Aug 2022 12:06 AM IST
खास बातें
Manish Sisodia CBI Raids Live News in Hindi: दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के आवास सहित दिल्ली-एनसीआर में 21 स्थानों पर सीबीआई की छापेमारी चली। यह कार्रवाई आबकारी नीति मामले में हुई। सीबीआई की इस कार्रवाई का संदीप दीक्षित ने समर्थन किया है। विस्तार से पढ़ें सीबीआई की कार्रवाई से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स...
विज्ञापन
मनीष सिसोदिया के घर से जाती सीबीआई की टीम
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
12:03 AM, 20-Aug-2022
वामपंथी नेता बृंदा करात ने सिसोदिया के घर सीबीआई के छापे को लेकर केंद्र सरकार को आड़े हाथों लिया है। करात ने कहा कि केंद्र सरकार विपक्षी पार्टियों को निशाना बना रही है।
11:02 PM, 19-Aug-2022
छापेमारी के बाद बोले सिसोदिया- हम कट्टर ईमानदार
सीबीआई छापे के बाद मनीष सिसोदिया मीडिया के सामने आए। उन्होंने कहा कि हमने कोई गलत काम नहीं किया। हम कट्टर ईमानदारी से काम कर रहे हैं। सीबीआई मेरा फोन लेकर गई है। केंद्र सरकार सीबीआई का दुरुपयोग कर रही है। अधिकारियों को ऊपर से कंट्रोल किया जा रहा है।
विज्ञापन
10:47 PM, 19-Aug-2022
सीबीआई की टीम सिसोदिया के घर से निकली बाहर
14 घंटे से अधिक समय तक सीबीआई की टीम ने मनीष सिसोदिया के घर पर जांच की। देर रात को सीबीआई की टीम वापस लौटी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबित सीबीआई के हाथों कई दस्तावेज हाथ लगें हैं। बैंक खातों से जुड़े दस्तावेज भी ले गई है। बताया ये भी जा रहा है कि सिसोदिया के ईमेल का डाटा भी टीम ने लिया है। सीबीआई फोन और अन्य इलैक्ट्रॉनिक गैजेट जब्त करके ले गई है।
06:20 PM, 19-Aug-2022
सीबीआई की एफआईआर में ये हैं आरोपी
दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया, तत्कालीन आबकारी आयुक्त अरवा गोपीकृष्णा, तत्कालीन आबकारी उपायुक्त आनंद तिवारी, आबकारी अतिरिक्त आयुक्त पंकज भटनागर, एंटरटेनमेंट एंड इवेंट मैनेजमेंट कंपनी ऑनली मच लाउडर के सीईओ विजय नायर, पेरनोड रिकार्ड के पूर्व कर्मी मनोज राय, ब्रिंडको सेल्स प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक अमनदीप ढल, इंडोस्प्रिट ग्रुप के प्रबंध निदेशक समीर महेंद्रु, बडी रिटेल प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक अमित अरोड़ा, फर्म बडी रिटेल प्राइवेट लिमिटेड, दिनेश अरोड़ा, फर्म महादेव लिकर्स, महादेव लिकर्स के वरिष्ठ अधिकारी सन्नी मारवाह, अरुण रामचंद्र पिल्लई, अर्जुन पांडे व अज्ञात।

दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया, तत्कालीन आबकारी आयुक्त अरवा गोपीकृष्णा, तत्कालीन आबकारी उपायुक्त आनंद तिवारी, आबकारी अतिरिक्त आयुक्त पंकज भटनागर, एंटरटेनमेंट एंड इवेंट मैनेजमेंट कंपनी ऑनली मच लाउडर के सीईओ विजय नायर, पेरनोड रिकार्ड के पूर्व कर्मी मनोज राय, ब्रिंडको सेल्स प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक अमनदीप ढल, इंडोस्प्रिट ग्रुप के प्रबंध निदेशक समीर महेंद्रु, बडी रिटेल प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक अमित अरोड़ा, फर्म बडी रिटेल प्राइवेट लिमिटेड, दिनेश अरोड़ा, फर्म महादेव लिकर्स, महादेव लिकर्स के वरिष्ठ अधिकारी सन्नी मारवाह, अरुण रामचंद्र पिल्लई, अर्जुन पांडे व अज्ञात।

05:43 PM, 19-Aug-2022
सीबीआई की एफआईआर में मनीष सिसोदिया सहित 15 के नाम
एक अधिकारी ने बताया कि कथित आबकारी घोटाले में सीबीआई ने अपनी एफआईआर में दिल्ली के उपमुख्यमंत्री सीएम मनीष सिसोदिया सहित 15 आरोपियों के नाम शामिल किए हैं।CBI lists 15 accused, including Delhi Deputy CM Manish Sisodia, in its FIR on alleged excise scam: Officials
— Press Trust of India (@PTI_News) August 19, 2022
05:31 PM, 19-Aug-2022
सीबीआई के बाद अब ईडी की एंट्री
आबकारी नीति और उससे जुड़े भ्रष्टाचार के मामले में सीबीआई के बाद अब ईडी की एंट्री भी होने वाली है। ईडी मुख्यालय द्वारा सीबीआई को खत लिखा गया है। ईडी जल्द ही सीबीआई द्वारा दर्ज इस केस को अपने हाथों में ले सकती है। ईडी ने सीबीआई द्वारा दर्ज एफआईआर की कॉपी समेत अन्य दस्तावेजों की कॉपी मांगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
05:24 PM, 19-Aug-2022
घर के बाद कार की भी सीबीआई ने ली तलाशी
सीबीआई अधिकारियों ने उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के घर की तलाशी के बाद उनकी कारों की भी तलाशी ली है। बता दें कि सीबीआई की यह कार्रवाई बीते आठ घंटे से जारी है।CBI officials search the car of Delhi Deputy CM Manish Sisodia. CBI raids are going on for more than 8 hours at his residence in connection with the Excise policy case. pic.twitter.com/FhbrwoQtxu
— ANI (@ANI) August 19, 2022
04:59 PM, 19-Aug-2022
सीबीआई को पेंसिंल, नोटबुक और ज्योमेट्री बॉक्स मिलेंगेः राघव चड्ढा
आप नेता राघव चड्ढा ने कहा है कि जब दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के आवास पर छापेमारी हुई थी तो उन्हें चार मफलर मिले थे। अब मनीष सिसोदिया के आवास पर छापेमारी में उन्हें पेंसिंल, नोटबुक और ज्योमेट्री बॉक्स मिलेंगे।
04:36 PM, 19-Aug-2022
छापों को राजनीतिक हठकंडा बनाना निंदनीय: अखिलेश यादव
दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के आवास और कार्यालयों पर सीबीआई की छापेमारी के बाद पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया आई है। उन्होेंने ट्वीट कर कहा है कि छापों को राजनीतिक हठकंडा बनाना निंदनीय है।
04:10 PM, 19-Aug-2022
भाजपा नेता बग्गा ने सिसोदिया को भेजे बादाम
इस बीच भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय महासचिव तजिंदर पाल सिंह बग्गा ने दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि मनीष सिसोदिया कहीं गिरफ्तारी के बाद सत्येंद्र जैन जी की तरह याददाश्त ना भूल जाएं, इसलिए उन्हें बादाम भेजे हैं।
इसके साथ ही उन्होंने ऑनलाइन बादाम भेजने की डिटेल का स्क्रीनशॉट भी पोस्ट किया है।
इसके साथ ही उन्होंने ऑनलाइन बादाम भेजने की डिटेल का स्क्रीनशॉट भी पोस्ट किया है।