फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bharat Jodo Yatra Live: यूपी में राहुल की पहले दिन की यात्रा खत्म, बागपत से दिल्ली वापस लौटे

Tue, 03 Jan 2023 05:28 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Tue, 03 Jan 2023 05:28 PM IST
खास बातें

कांग्रेस की ओर से गत 24 दिसंबर को राहुल गांधी की यात्रा दिल्ली में आने के दौरान सुरक्षा व्यवस्था पर उठाए गए सवालों के चलते आज यात्रा शुरू होने से पहले इसका असर दिखा। यात्रा यमुना बाजार हनुमान मंदिर मरघट वाले बाबा से शुरू हुई, उसके लिए सुरक्षा के बहुत ही जबरदस्त इंतजाम देखने को मिले ताकि सुरक्षा में कोई चूक ना हो सके।

विज्ञापन
Bharat jodo yatra resumes in delhi live updates to enter Uttar Pradesh security tight rahul gandhi
भारत जोड़ो यात्रा के दौरान संबोधन देतीं प्रियंका गांधी - फोटो : वीडियो ग्रैब @INCIndia

लाइव अपडेट

05:24 PM, 03-Jan-2023

भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए फारूक अब्दुल्ला

नेशनल कांफ्रेंस के नेता और जम्मू कश्मीर के पूर्व सीएम फारूक अब्दुल्ला उत्तर प्रदेश में  राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो यात्रा' में शामिल हुए।
05:02 PM, 03-Jan-2023

यूपी में पहले दिन की यात्रा खत्म

उत्तर प्रदेश में राहुल गांधी की पहले दिन की यात्रा खत्म हो गई है। राहुल गांधी बागपत से दिल्ली वापस लौट गए हैं। कल बागपत के मवी कला से सुबह छह बजे यात्रा शुरू होगी। 
विज्ञापन
04:19 PM, 03-Jan-2023

बृजेश पाठक ने भारत जोड़ो यात्रा पर साधा निशाना

यूपी के डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा पर निशाना साधते हुए कहा कि इस यात्रा का ना कोई मतलब है और ना ही इसका कोई मकसद है। ये यात्रा परिवार को मजबूत करने के लिए है। यूपी में कांग्रेस का अस्तित्व नहीं बचा है। यूपी में किनारे-किनारे यात्रा निकाल रहे हैं। पूरे देश को कांग्रेस का आपातकाल याद है। 26 जून 1975 को आजतक नहीं भूलाया गया है। कांग्रेस सत्ता मिलते ही लोगों के अधिकार छीनती है। इसी कांग्रेस ने भारतीय सेना पर सवाल खड़े किए। राहुल गांधी ने सेना का मनोबल गिराया है।
02:25 PM, 03-Jan-2023

प्रियंका ने बताया राहुल को क्यों नहीं लगती ठंड

भारत जोड़ो यात्रा के पड़ाव के लिए बने मंच से प्रियंका गांधी ने लोगों को संबोधित किया। प्रियंका ने मंच से राहुल की ओर देखते हुए कहा, मेरे बड़े भाई इधर देखो.. सबसे ज्यादा गर्व तुम पर है। तुम एक योद्धा हो। उन्होंने कहा कि सरकार ने अपनी शक्तियों का इस्तेमाल कर करोड़ों रुपये खर्च कर राहुल गांधी की छवि खराब करने की कोशिश की। लेकिन राहुल एक योद्धा हैं और वह सच के पथ से नहीं डिगेंगे। प्रियंका ने ये भी कहा कि राहुल को ठंड इसलिए नहीं लगती क्योंकि उन्होंने सच की चादर ओढ़ रखी है। प्रियंका ने ये भी कहा कि अंबानी-अडानी ने करोड़ों रुपये खर्च कर नेताओं को, मीडिया हाउस को खरीद लिया लेकिन तुम्हें नहीं खरीद सके न खरीद पाएंगे।
02:19 PM, 03-Jan-2023

ज्यादा भीड़ से हुई धक्का-मुक्की

भारत जोड़ो यात्रा में कार्यकर्ताओं की भीड़ उमड़ने से काफी धक्का-मुक्की भी हुई। पुलिस अधिकारी लगातार मैनेजमेंट करने में जुटे हैं। राहुल से मिलने के लिए उमड़ी भीड़ के चलते भगदड़ मच गई जिसमें कुछ महिला कार्यकर्ताओं को चोट आ गई। यात्रा के दौरान पुलिसकर्मियों की बदसलूकी से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में रोष है। इसी बीच राहुल ने एक छात्रा के साथ बातचीत की जो उनके स्वागत के लिए खड़ी थी।
02:17 PM, 03-Jan-2023
लोनी में बने मंच पर यूपी प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी ने भी संबोधन दिया। उन्होंने कहा-
-राहुल गांधी और प्रियंका गांधी का आभार
-मैं छोटे से खाबरी गांव से निकलकर आया हूं
-आज हम देश के वरिष्ठ नेताओं को याद कर रहे हैं
-पार्टी ने अनुसूचित जाति से मुझे जिम्मेदारी दी है
विज्ञापन
विज्ञापन
02:14 PM, 03-Jan-2023

राहुल प्रियंका मंच पर बैठे हैं साथ

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह भी कार्यक्रम स्थल पर मौजूद हैं। राहुल गांधी बहन प्रियंका गांधी का हाथ पकड़कर मंच पर बैठे हैं। यही नहीं राहुल गांधी ने बहन प्रियंका गांधी के गाल पर दो बार प्यार भरा हाथ भी फेरा।
01:20 PM, 03-Jan-2023

मंच पर पहुंचे राहुल गांधी

राहुल गांधी के संबोधन के लिए गाजियाबाद में बने मंच पर वह पहुंच चुके हैं।
01:16 PM, 03-Jan-2023

उत्तर प्रदेश में यात्रा ने किया प्रवेश

भारत जोड़ो यात्रा उत्तर प्रदेश में प्रवेश कर चुकी है। कुछ ही समय में यात्रा उस जगह पहुंचेगी जहां राहुल के संबोधन के लिए मंच बना है।
01:12 PM, 03-Jan-2023

यात्रा में शामिल हुए एएस दौलत

राहुल गांधी को दिल्ली में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के सहयोगी रहे एएस दौलत का साथ मिला है। एएस दौलत आज यात्रा में शामिल हुए और राहुल के हाथ में हाथ डाल चले। एएस दौलत आईबी के स्पेशल डायरेक्टर और रॉ के सचिव रह चुके हैं। उन्होंने अटल बिहारी वाजपेयी पर 'कश्मीरः द वाजपेयी ईयर्स' नाम से किताब भी लिखी है।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed